Devbrat Bajpai
देवब्रत वाजपेयी क्रिकेटकंट्री हिंदी के साथ senior correspondent के पद पर कार्यरत हैं
Written by Devbrat Bajpai
Last Updated on - March 3, 2016 9:43 PM IST


पहले भारतीय गेंदबाजों की बेहतरीन गेंदबाजी और फिर बल्लेबाजों का भी सटीक आक्रमण इस दोहरे आक्रमण के आगे यूएई टीम बिल्कुल नहीं ठहर पाई और 9 विकेट से भारत से मैच हार गई। यूएई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी यूएई की शुरुआत बेहद खराब रही जब उसने पहले दो विकेट महज एक रन पर गंवा दिए। इसके बाद यूएई के निश्चित अंतराल में विकेट गिरने लगे। यूएई की ओर से अनवर ने सर्वाधिक 43 रन बनाए। यूएई की ओर से 8 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए। भारतीय टीम की ओर से कुमार ने 8/2, और अन्य गेंदबाजों ने एक-एक विकेट लिए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को रोहित शर्मा ने जबरदस्त शुरुआत दी जब उन्होंने 28 गेंदों में 39 रन ठोंके। शुरुआत में धवन थोड़ा असहज नजर आ रहे थे, लेकिन बाद में उन्होंने भी दो चौके लगाए। युवराज ने आकर तो समां ही बांध दिया और 25 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की अब फाइनल में मुलाकात बांग्लादेश से 6 फरवरी को होगी। जहां इन दोनों के बीच मुलाकात देखनी दिलचस्प होगी। भारत बनाम यूएई: लाइव क्रिकेट स्कोरकार्ड जानने के लिए क्लिक करें…
भारत ने यूएई को 9 विकेट से हराया
लाइव स्कोर भारत 82/1, 10.1 ओवर। बल्लेबाजी: धवन 16(20) , युवराज 25(14)। आखिरकार युवराज ने चौका लगाकर भारतीय टीम को 11वें ओवर की पहली गेंद पर 9 विकेट से जीत दिल दी। बेहतरीन बल्लेबाजी और निश्चित रूप से युवरा की वापसी। धवन ने भी अंतिम समय में अच्छे हाथ दिखाए।
लाइव स्कोर भारत 72/1, 9 ओवर। बल्लेबाजी: धवन 15(17) , युवराज 16(10)। रोहित के आउट होने के एक ओवर बाद धवन ने अपना हाथ खोला और ओवर में दो चौके जड़ दिए। अब वे अपना आत्मविश्वास वापस प्राप्त कर रहे हैं। वहीं दूसरे छोर से युवराज सिंह भी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। शायद उन्हें नंबर तीन पॉजीशन खूब भा रही है। युवराज अभी तक दो चौके और एक छक्का लगा चुके हैं। विश्वकप टी20 के पहले भारतीय टीम का एक बेहतरीन शो। और हां, फाइनल में तो दूसरा शो देखने को मिलेगा।
लाइव स्कोर भारत 43/1, 6 ओवर। बल्लेबाजी: धवन 2(8) , युवराज 0(1)। एक छोर से धवन खामोश थे और वे लगातार रन बनाने से जूझ रहे थे तो दूसरी छोर से रोहित ने मोर्चा संभाला और चौकों छक्कों की बरसात कर दी। लेकिन इसी बीच वे अहमद की गेंद पर चलते बने। रोहित ने अपनी 39 रनों की पारी के दौरान 7 चौके और एक छक्का मारा। रोहित से बेहतर शायद ही इस पारी को कोई और बल्लेबाज सजा सकता था। खैर भारतीय टीम अपनी जीत के आधे रास्ते तक आ गई है।
रोहित c नवीद b अहमद 39(28)
लाइव स्कोर भारत 24/0, 4 ओवर। बल्लेबाजी: धवन 1(7) , रोहित 17(24)। दूसरे छोर से धवन लगातार कोशिश कर रहे हैं। लेकिन इस दौरान वह आउट होते- होते बचे। धवन जब से चोट के बाद वापस लौटे हैं तब से बड़े असहज दिखाई दिए हैं। उसका प्रभाव इस मैच में भी देखने को मिला है। बहरहाल अगले ओवरों में ये देखना दिलचस्प होगा कि वे किस तरह से वापसी करते हैं। लेकिन दूसरे छोर से रोहित लगातार रनों की बारिश कर रहे हैं। उन्होंने अमजद जावेद के ओवर में दौ चौके और एक छक्का लगाया और कुल 16 रन बटोरे। क्या बेहतरीन बल्लेबाजी करते हैं रोहित। रोहित शवाब पर।
लाइव स्कोर भारत 7/0, 2 ओवर। बल्लेबाजी: धवन 1(1) , रोहित 6(11)। पहला दो ओवरों में दोनों भारतीय बल्लेबाज संभलकर बल्लेबाजी करते नजर आए। दोनों बल्लेबाजों ने सिंगल्स पर ज्यादा भरोसा जताया। इस दौरान रोहित ने ही एक मात्र चौका जड़ा। जाहिर है दोनों बल्लेबाज अंत तक खेलते हुए भारतीय टीम को टूर्नामेंट में लगातार चौथी जीत दिलवाने को लेकर आतुर हैं।
यूएई ने भारत को दिया 82 रनों का लक्ष्य
यूएई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी यूएई की शुरुआत बेहद खराब रही जब उसने पहले दो विकेट महज एक रन पर गंवा दिए। इसके बाद यूएई के निश्चित अंतराल में विकेट गिरने लगे। यूएई की ओर से अनवर ने सर्वाधिक 43 रन बनाए। यूएई की ओर से 8 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए। भारतीय टीम की ओर से कुमार ने 8/2, और अन्य गेंदबाजों ने एक-एक विकेट लिए।
लाइव स्कोर यूएई 81/9, 20 ओवर। बल्लेबाजी: रजा 0(1) , कदीर अहमद 0(1)। भारतीय गेंदबाजों की उम्दा गेंदबाजी। खासकर भुवनेश्वर कुमार ने तो गजब ही ढा दिया। कुमार ने पारी के शुरुआती दो ओवर मेडेन डाले थे और पारी के अंतिम ओवर में भी कुल 1 रन खर्च किया। उनका गेंदबाजी विश्लेषण 4-2-8-2 रहा। भारतीय गेंदबाजों के आगे यूएई की पूरी टीम 20 ओवरों में 81रन ही बना सकी। इससे बेहतर गेंदबाजी की आशा आप भारतीय गेंदबाजों से नहीं कर सकते। जाहिर तौर पर धोनी को तीन नए हथियार मिल गए हैं जो आगामी टी20 विश्व कप में बहुत काम आने वाले हैं।
अनवर रन आउट(धोनी) 43(48)
मोहम्मद नवीद c नेगी b कुमार 5(7)
लाइव स्कोर यूएई 71/7, 18 ओवर। बल्लेबाजी: नवीद 2(3) , शाईमान अनवर 36(42)। युवराज और नेगी लगातार अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं और भारतीय टीम की झोली में विकेट डाल रहे हैं। युवराज ने अपने पहले ओवर में ही मुहम्मद कलीम को चलता किया तो नेगी ने अपने तीसरे ओवर में आकर तारिक को रन आउट करा लिया। इस मैच ने भारतीय टीम को कुछ विकल्प भी दे दिए हैं। क्या इन विकल्पों का विशश्वकप 2016 में इस्तेमाल होगा? ये तो समय ही बताएगा। खैर भारतीय टीम मैच में अपनी पकड़ बनाए हुए।
तारिक रन आउट(नेगी/धोनी) 3(5)
मोहम्मद कलीम c पांड्या b युवराज 2(10)
लाइव स्कोर यूएई 55/5, 14 ओवर। बल्लेबाजी: अमजद जावेद 0(4) , शाईमान अनवर 26(31)। हरभजन सिंह की वापसी तो ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान ही हो गई थी, लेकिन उन्हें अपने पहले मौके के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। मौका मिलते ही उन्होंने साबित कर दिया कि वे एक बेहतरीन गेंदबाज हैं। हरभजन ने अपने चौथे ओवर की पहली गेंद पर अपना मैच का पहला विकेट लिया। गेंदबाजी विश्ले,ण भी लाजवाब रहा और उन्होंने 4-1-11-1, क्या हरभजन सिंह को आगामी मैचों में टीम इंडिया में जगह मिलेगी।
हरभजन सिंह c नेगी b हरभजन 0(1)
लाइव स्कोर यूएई 52/4, 13 ओवर। बल्लेबाजी: अमजद जावेद 0(4) , शाईमान अनवर 26(31)। पिछले कुछ ओवरों में यूएई के दोनों बल्लेबाजों ने संभलकर क्रिकेट खेली और जहां उन्हें मौका मिला वहां रन भी बटोरे। पिछले मैच की तरह इस मैच में भी अनवर बढ़िया बल्लेबाजी कर रहे हैं। अभी तक वे तीन चौके लगा चुके है। पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने एक ओवर में कई दफे तीन तीन चौके लगाए थे। उन्हें देखकर ऐसा ही लग रहा है जैसे वह उसी तरफ अग्रसित हो रहे हैं। भारत के पवन नेगी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहला ओवर डाला, लेकिन वह पहली ही गेंद पर चौका खा गए। पहली चार गेंदों पर मार खाने के बाद उन्होंने उस्मान को आउट कर दिया। साथ ही उन्होंने अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला विकेट भी लिया।
उस्मान c हरभजन b नेगी 9(12)
A fine start from Ind. #Bhajji!! It’s always a great feeling when they bring him on the screen with the ball in his hand! #IndvsUAE
— Aravind Sivaraj (@Aravind_Sivaraj) March 3, 2016
लाइव स्कोर यूएई 32/3, 10 ओवर। बल्लेबाजी: मुहम्मद उस्मान 0(4) , शाईमान अनवर 15(21)। भारतीय टीम ने अब तक कुल 4 गेंदबाजों को आजमाया है और उनमें से तीन गेंदबाजों के नाम पर मेडेन ओवर हैं। क्या आज कोई अनोखा रिकॉर्ड बनेगा? बहरहाल यूएई अभी भी मैच में वापसी करने की हर संभव कोशिश में जुटी है।
लाइव स्कोर यूएई 25/3, 9 ओवर। बल्लेबाजी: मुहम्मद उस्मान 0(2) , शाईमान अनवर 7(6)। लंबे समय के बाद टीम इंडिया में वापसी करने वाले हरभजन सिंह ने अपना पहला ओवर बेहतरीन अंदाज में किया और बल्लेबाजों को एक भी रन बनाने का मौका नहीं दिया। उनका ओवर मेडेन रहा। यूएई के बल्लेबाजों ने दो विकेट गिरने के बाद अगले कुछ ओवरों में आक्रमण करने की कोशिश जरूर की थी, लेकिन कुछ ही देर बाद पांड्या ने रोहन मुस्तफा को आउट करके यूएई टीम को जोरदार झटका दिया।
रोहन मुस्तफा c कोहली b पांड्या 11(22)
लाइव स्कोर यूएई 21/2, 6 ओवर। बल्लेबाजी: रोहन मुस्तफा 11(17) , शाईमान अनवर 7(6)। पारी का छठवां ओवर एक बार फिर से बुमराह लेकर आए। बुमराह की पहली गेंद पर अनवर ने एक रन लिया। दूसरी गेंद पर रोहन ने चौका जड़ दिया। तीसरी गेंद पर कोई रन नहीं बना। चौथी गेंद पर रोहन ने एक रन लिया। पांचवीं गेंद पर अनवर ने एक रन लिया। अंतिम गेंद पर कोई रन नहीं आया। ओवर से 7 रन आए।
लाइव स्कोर यूएई 14/2, 5 ओवर। बल्लेबाजी: रोहन मुस्तफा 6(13) , शाईमान अनवर 5(4)। पारी का पांचवा ओवर कुमार लेकर आए। पहली गेंद पर रोहन कोई रन नहीं बना सके। दूसरी गेंद पर रोहन का रैना ने कैच छोड़ दिया और चार रन। अब वाइड गेंद। अगली गेंद पर कोई रन नहीं बना। चौथी और पांचवीं गेंद पर दोनों बल्लेबाजों ने एक-एक रन बटोरा। अंतिम गेंद पर भी कोई रन नहीं बना। ओवर से कुल 7 रन आए।
लाइव स्कोर यूएई 7/2, 4 ओवर। बल्लेबाजी: रोहन मुस्तफा 0(7) , शाईमान अनवर 4(3)। पारी का चौथा ओवर बुमराह लेकर आए। रोहन ने पहली गेंद पर दौड़कर एक रन लिया। दूसरी गेंद पर कोई रन नहीं बना। तीसरी गेंद पर शहजाद आउट। चौथी गेंद पर आते ही अनवर ने चौका जड़ दिया। वाइड गेंद। अंतिम दो गेंदों पर कोई रन नहीं बना। ओवर से 6 रन आए।
शहजाद c रैना b बुमराह 0(4)
लाइव स्कोर यूएई 1/1, 3 ओवर। बल्लेबाजी: रोहन मुस्तफा 0(7) , शहजाद 0(2)। पारी का तीसरा ओवर भुवनेश्वर कुमार लेकर आए। इस उनके सामने पाटिल। पाटिल पहली तीन गंदों पर कोई रन नहीं बना सके। चौथी गेंद पर कुमार ने पाटिल को अपनी ही गेंद पर लपक लिया और इस तरह यूएई का पहला विकेट गिर गया। नए बल्लेबाज शहजाद क्रीज पर। पांचवीं गेंद पर कोई रन नहीं बना। अंतिम गेंद भी डॉट। एक और मेडेन ओवर समाप्त हुआ कुमार का।
पाटिल c और b कुमार 1(9)
लाइव स्कोर यूएई 1/0, 2 ओवर। बल्लेबाजी: रोहन मुस्तफा 0(7) , स्विप्निल पाटिल 1(5)। पारी का दूसरा ओवर बुमराह लेकर आए। बुमराह के सामने पाटिल। पहली गेंद पर कोई रन नहीं बना। दूसरी गेंद को भी पाटिल ने रक्षात्मक ढंग से खेला, कोई रन नहीं बना। तीसरी गेंद जो फुल टॉस थी उसे पाटिल खेल नहीं पाए। चौथी गेंद डॉट रही। अंततः ओवर की पांचवीं गेद पर टीम का खाता खुलता हुआ। पाटिल ने गेंद को थर्डमेन की ओर खेलकर एक रन लिया। अँतिम गेंद पर कोई रन नहीं। ओवर से एक रन बना।
लाइव स्कोर यूएई 0/0, 1 ओवर। बल्लेबाजी: रोहन मुस्तफा 0(6) , स्विप्निल पाटिल 0(0)। दोनों टीमों के खिलााड़ी मैजान आ चुके हैं। भारत की ओर से गेंदबाजी की शुरुआत भुवनेश्वर कुमार ने की। पहली गेंद पर कोई रन नहीं बना। दूसरी गेंद पर रोहन के खिलाफ कुमार की lbw की अपील, लेकिन नॉट आउट। अगली दो गेंदें फिर से डॉट रहीं। पांचवीं गेंद पर रोहन ने एक बार फिर से कोई रन नहीं बनाया। पूरे टूर्नामेंट में पहले बीर पाटिलको ओपनिंग करने के लिए भेजा गया है। अंतिम गेंद पर भी कोई रन नहीं। मेडेन ओवर समाप्त हुआ।
टीमें इस प्रकार हैं:
भारत(अंतिम एकादश): शिखर धवन, रोहित शर्मा, विराट कोहली, सुरेश रैना, युवराज सिंह, महेंद्र सिंह धोनी(विकेटकीपर /कप्तान), हार्दिक पांड्या, पवन नेगी, हरभजन सिंह, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह।
संयुक्त अरब अमीरात(अंतिम एकादश): रोहन मुस्तफा, मुहम्मद कलीम, मोहम्मद शहजाद, शाईमान अनवर, मोहम्मद उस्मान, अमजद जावेद(कप्तान), स्वप्निल पाटिल(विकेटकीपर), मोहम्मद नवीद, कदीर अहमद, फहद तारिक अहमद रजा।
टॉस अपडेट: यूएई ने टॉस जीता पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। भारतीय टीम में इस मैच के लिए तीन परिवर्तन किए गए हैं। आशीष नेहरा, आर अश्विन और रविंद्र जडेजा को आराम दिया गया है। इनकी जगह भुवी, हरभजन सिंह और पवन नेगी को टीम में सम्मिलित किया गया है। वहीं यूएई टीम में भी एक परिवर्तन किया गया है। उस्मान मुश्ताक की जगह कदीर अहमद को टीम में सम्मिलित किया गया है।
ब्रेकिंग न्यूज: बीसीसीआई ने ट्वीट किया है कि आज पवन नेगी डेब्यूट कर सकते हैं।
Big day for @iampawannegi. He is all set to make his T20I debut for India against UAE #AsiaCup pic.twitter.com/pzdtNXxb2P
— BCCI (@BCCI) March 3, 2016
साथ ही इस मैच में कुछ वरिष्ठ खिलाड़ियों की जगह टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आगामी विश्व कप को देखते हुए कुछ नए चेहरों को भी जगह दे सकते हैं। आशीष नेहरा ने पिछले कुछ समय में जबरदस्त गेंदबाजी की है, लेकिन उनके चोटिल होने के खराब रिकॉर्ड को देखते हुए हो सकता है टीम मैनेजमेंट उन्हें टी20 विश्व कप के पहले थोड़ा आराम देना चाहे। ऐसे में भारतीय टीम में भुवनेश्वर कुमार को मौका दिया जा सकता है। दूसरा संभव बदलाव टीम में रवींद्र जडेजा की जगह पवन नेगी को शामिल करना दिखाई देता है। नेगी आगामी विश्व कप टीम में भी शामिल हैं। ऐसे में अगर उन्हें अभी पर्दापण करने का मौका दिया जाता है तो इससे बेहतर और कुछ नहीं होगा। लेकिन बल्लेबाजों के बीच शायद ही धोनी कोई बदलाव करना चाहें। युवराज मैच दर मैच धीरे-धीरे अपनी लय पकड़ रहे हैं ऐसे में धोनी उन्हें टीम में शामिल रखना चाहेंगे। धोनी हरभजन सिंह को भी एक मौका दे सकते हैं। ऐसे में उन्हें अपनी किसी एक मुख्य गेंदबाज को अंतिम एकादश से बाहर करना होगा।
टीमें:
भारत: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), शिखर धवन, रोहित शर्मा, विराट कोहली, सुरेश रैना, युवराज सिंह, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, रविंद्र जडेजा, आर अश्विन, आशीष नेहरा, अजिंक्य रहाणे, पार्थिव पटेल(विकेटकीपर), भुवनेश्वर कुमार, हरभजन सिंह।
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई): अमजद जावेद(कप्तान), रोहन मुस्तफा, मुहम्मद कलीम, मोहम्मद शहजाद, मोहम्मद उस्मान, शाईमान अनवर, स्वप्निल पाटिल(विकेटकीपर), सकलैन हैदर, अहमद रजा, मोहम्मद नवीद, कदीर अहमद, फहद तारिक, फरहान अहमद, जहीर मकसूद, उस्मान मुश्ताक।
लाइव स्कोर भारत 82/1, 10.1 ओवर। बल्लेबाजी: धवन 16(20) , युवराज 25(14)। आखिरकार युवराज ने चौका लगाकर भारतीय टीम को 11वें ओवर की पहली गेंद पर 9 विकेट से जीत दिल दी। बेहतरीन बल्लेबाजी और निश्चित रूप से युवरा की वापसी। धवन ने भी अंतिम समय में अच्छे हाथ दिखाए।
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
