×

एशिया कप टी20 2016: बांग्लादेश ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराया

क्रिकेटकंट्री की लाइव कवरेज में आपका स्वागत है।

user-circle cricketcountry.com Written by Devbrat Bajpai
Last Updated on - March 2, 2016 10:47 PM IST

पाकिस्तान बनाम यूएई, मैच 8, एशिया कप
पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश, मैच 8, एशिया कप

सौम्या  सरकार(48), महमदुल्लाह(22*) और अल अमीन के 25/3 की बदौलत बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया। इस मैच के साथ बांग्लादेश ने अपने चार मैचों में 3  में जीत दर्ज कर ली है । वहीं पाकिस्तान ने अपने तीन में से एक मैच में ही जीत दर्ज की है। घर वापसी के पहले वह अपना अंतिम मैच श्रीलंका के खिलाफ खेलेंगे। मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सरफराज अहमद के 58 और शोएब मलिके 41 रनों की बदौलत 20 ओवरों में 129 रनों का स्कोर खड़ा किया। पाकिस्तान के शुरुआत विकेट एक बार फिर से लड़खड़ा गए और महज 28 रनों पर पवेलियन लौट गए। इस दौरान पाकिस्तान के चार बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश टीम ने शुरू से अंत तक दबदबा बनाए रखा। हालांकि बीच के ओवरों में वे थोड़ा लड़खड़ाते नजर आए, लेकिन इस बीच बल्लेबाजी करने आए मुर्तजा और महमदुल्लाह ने दबाव रफूचक्कर कर दिया और बांग्लादेश को पाकिस्तान पर 5 विकेट से जीत दिला दी। सौम्य सरकार को उनकी 48 रनों की पारी के लिए मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया।

बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान लाइव क्रिकेट स्कोरकार्ड जानने के लिए क्लिक करें…

बांग्लादेश ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराया 

लाइव स्कोर बांग्लादेश 131/5, 19.1 ओवर। बल्लेबाजी: मुर्तजा 12(7) , महमदुल्लाह 22(15)। अनवर अली की पहली गेंद पर महमदुल्लाह ने चौका जमा दिया। इसके साथ ही बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया। अब एशिया कप के फाइनल में बांग्लादेश की मुलाकात भारतीय टीम से होगी।

 लाइव स्कोर बांग्लादेश 127/5, 19 ओवर। बल्लेबाजी: मुर्तजा 12(7) , महमदुल्लाह 18(14)। पारी का 19वां ओवर समी लेकर आए। समी के सामने महमदुल्लाह। महमदुल्लाह ने पहली गेंद पर एक रन बनाया। दूसरी गेंद पर मुर्तजा ने एक रन लिया। तीसरी गेंद पर महमदुल्लाह ने एक रन लिया। चौथी गेंद पर मुर्तजा ने दो रन लिए और ये गेंद नो भी रही। पाकिस्तान के लिए मुश्किलें बढती हुईं। इस गेंद पर मुर्तजा कैच आउट हो गए थे, लेकिन नो बॉल के कारण नॉट आउट। चौथी गेंद पर मुर्तजा ने एक रन लिया। पांचवीं गेंद पर महमदुल्लाह ने दो रन ले लिए।  अंतिम गेंद पर महमदुल्लाह ने चौका लगा दिया और ये क्या नो बॉल। समी ने इस ओवर में दूसरी नो गेंद फेंकी है। दुर्भाग्यपूर्ण। अंतिम गेंद पर महमदुल्लाह ने एक रन लिया। ओवर से 15 रन। अंतिम ओवर में बांग्लादेश को 6 गेंदों में 3 रनों की दरकार।

लाइव स्कोर बांग्लादेश 112/5, 18 ओवर। बल्लेबाजी: मुर्तजा 8(4) , महमदुल्लाह 9(9)। मोहम्मद आमिर आक्रमण में फिर से वापस आए। आमिर के सामने शाकिब। पहली गेंद पर शाकिब कोई रन नहीं बना पाए। एक बार फिर से सही दिशा में अच्छे पेस के साथ फेंकी गई गेंद। दूसरी गेंद पर आमिर ने शाकिब को आउट कर दिया। जब-जब आमिर आ रहे हैं तब तब विकेट आ रहे हैं। आमिर पाकिस्तान के लिए किसी सौगात से कम नहीं है। उम्दा गेंदबाजी। नए बल्लेबाज मुर्तजा  क्रीज पर। दूसरी गेंद पर कप्तान मुर्तजा का चौका। कप्तान कुछ अलग ही मूड में। मैच अभी भी अधर में लटका हुआ। शानदार मैच।  ओहोहो…एक और चौका कप्तान के बल्ले से निकलता हुआ। इसे क्या कहेंगे? अब मैच बांग्लादेश की ओर थोड़ा सा झुकता हुआ। पांचवीं गेंद पर कोई रन नहीं। अंतिम गेंद पर मुर्तजा कोई रन नहीं बना सके। ओवर से आठ रन। बांग्लादेश को 12 गेंदों में 18 रनों की दरकार।

शाकिब b आमिर 8(13)

लाइव स्कोर बांग्लादेश 104/4, 17 ओवर। बल्लेबाजी: शाकिब 9(9), महमदुल्लाह 8(6)। गेंदबाजी में परिवर्तन लंबे कद के इरफान खान एक बार फिर से आक्रमण में। इरफान की पहली गेंद पर शाकिब ने एक रन लिया। दूसरी गेंद पर महमदुल्लाह ने छक्का जड़ दिया। मैच किस करवट लेगा कुछ पता नहीं। दोनों ओर से जोर अजमाइस। तीसरी गेंद पर कोई रन नहीं। क्या पाकिस्तान बांग्लादेश क्रिकेट के नए चिर- प्रतिद्वंदी हैं? चौथी गेंद पर महमदु्ल्लाह ने एक रन लिया। पांचवीं गेंद पर शाकिब ने एक रन लिया। अंतिम गेंद पर शाकिब ने लेग बाई का एक रन लिया। ओवर से 9 रन।

लाइव स्कोर बांग्लादेश 95/4, 16 ओवर। बल्लेबाजी: शाकिब 7(9), महमदुल्लाह 2(5)। पारी का 16वां ओवर समी लेकर आए। पहली गेंद पर शाकिब ने कोई रन नहीं लिया। अगली दो गेंदों पर दोनों बल्लेबाजों ने दो रन बनाए। चौथी गेंद पर शाकिब ने दो रन लिए। पांचवीं गेंद पर शाकिब ने दौड़कर एक न लिया। अंतिम गेंद पर कोई रन नहीं बना। अब बांग्लादेश को अंतिम चार ओवरों में 35 रनों की दरकार। ओवर से 5 रन आए।

लाइव स्कोर बांग्लादेश 90/4, 15 ओवर। बल्लेबाजी: शाकिब 3(5), महमदुल्लाह 1(3)। नए गेंदबाज शोएब मलिक आए। पहली गेंद पर शाकिब ने एक रन बनाया। दूसरी गेंद पर मलिक ने रहीम को आउट कर दिया। अब मैच टर्न लेता हुआ। तीसरी गेंद पर महमदुल्लाह ने एक रन लिया। चौथी गेंद पर शाकिब ने एक रन लिया। अंतिम दो गेंदों पर कोई रन नहीं। ओवर से मात्र 3 रन। अब अंतिम 30 गेंदों में बांग्लादेश को 40 रनों की दरकार।

शोएब मलिक lbw b रहीम 12(15)

लाइव स्कोर बांग्लादेश 87/3, 14 ओवर। बल्लेबाजी: शाकिब 1(3), रहीम 12(14)। अब गेंदबाजी में परिवर्तन आमिर आते हुए। आमिर की पहली गेंद पर रहीम ने एक रन लिया। दूसरी गेंद पर सरकार आउट! आमिर की सटीक गेंदबाजी। नए बल्लेबाज शाकिब अल हसन क्रीज पर। तीसरी गेंद पर कोई रन नहीं। लगातार लाइन में गेंदें डालते हुए आमिर। चौथी गेंद भी डॉट। पाचवीं गेंद वाइड। पांचवीं गेंद पर शाकिब ने एक रन लिया। अंतिम गेंद पर रहीम ने दो रन लिए। ओवर से 4 रन।

सरकार b आमिर 48(48)

लाइव स्कोर बांग्लादेश 82/2, 13 ओवर। बल्लेबाजी: सौम्या सरकार 48(47), रहीम 9(12)। पारी का 13वां ओवर अफरीदी लेकर आए। सरकार ने पहली गेंद पर कोई रन नहीं बनाया। दूसरी गेंद पर सरकार ने एक रन लिया। अगली तीन गेंदों पर तीन रन बने। अंतिम गेंद पर कोई रन नहीं। ओवर से 4 रन।

लाइव स्कोर बांग्लादेश 78/2, 12 ओवर। बल्लेबाजी: सौम्या सरकार 47(43), रहीम 7(10)। पारी का 11वां ओवर अफरीदी लेकर आए। अफरीदी की पहली गेंद पर रहीम ने एक रन लिया। दूसरी गेंद पर सरकार ने चौका जड़ दिया। तीसरी गेंद पर सरकार ने एक रन लिया। चौथी गेंद पर रहीम ने कोई रन नहीं बनाया। पांचवीं गेंद पर रहीम ने दो रन बनाए। अंतिम गेंद पर कोई रन नहीं आया। ओवर से 8 रन बने। पारी का 12वां ओवर समी  लेकर आए। समी की पहली गेंद पर सरकार ने कोई रन नहीं बनाया। दूसरी गेंद पर सरकार ने एक रन लिया। तीसरी गेंद पर रहीम ने एक रन लिया। अगली तीन गेंदों पर भी तीन रन आए। ओवर से 5 रन बने। बांग्लदेश को 48 गेंदों में 52 रनों की दरकार।

लाइव स्कोर बांग्लादेश 65/2, 10 ओवर। बल्लेबाजी: सौम्या सरकार 39(37), रहीम 2(4)। पारी का 10वां ओवर अनवर अली लेकर आए। अली की पहली गेंद पर सरकार के छक्का जड़ दिया। अगली गेंद पर सिंगल लेकर अपना छोर बदल दिया। तीसरी गेंद पर रहीम ने कोई रन नहीं लिया। चौथी गेंद पर रहीम ने भी सिंगल लिया। पांचवीं गेंद पर सरकार ने दो रन लिए। अंतिम गेंद वाइड। अंतिम गेंद पर सरकार ने चौका मार दिया। ओवर से 15 रन आते हुए।

लाइव स्कोर बांग्लादेश 50/2, 9 ओवर। बल्लेबाजी: सौम्या सरकार 26(33), रहीम 1(2)। पारी का 9वां ओवर अफरीदी लेकर आए। अफरीदी ने पहली गेंद पर रहमान आउट हो गए। नए बल्लेबाज रहीम क्रीज पर। दूसरी गेंद पर कोई रन नहीं बना। तीसरी गेंद पर रहीम ने एक रन लिया। चौथी गेंद पर अफरीदी ने कोई रन नहीं मिला। पांचवीं गेंद पर सरकार ने दो रन लिए। अंतिम गेंद पर सरकार ने एक रन लिया। ओवर से सिर्फ चार रन आए।

रहमान b अफरीदी 14(15)

लाइव स्कोर बांग्लादेश 46/1, 8 ओवर। बल्लेबाजी: सौम्या सरकार 23(30), रहमान 14(14)। पारी का 8वां ओवर अनवर अली लेकर आए। अली की पहली गेंद पर सरकार ने एक रन लिया। दूसरी गेंद पर रहमान ने तीन रन लिए। तीसरी गेंद पर सरकार ने कोई रन नहीं बनाया। चौथी गेंद भीन डॉट बॉल। पांचवीं गेंद पर सरकार ने दौड़कर एक रन लिया। अंतिम गेंद पर रहमान ने एक रन लिया। ओवर से 6 रन बने।

लाइव स्कोर बांग्लादेश 40/1, 7 ओवर। बल्लेबाजी: सौम्या सरकार 21(26), रहमान 10(12)। पारी का 7वां ओवर अफरीदी लेकर आए। अफरीदी की पहली गेंद पर रहमान कोई रन नहीं बना पाए। दूसरी गेंद पर उन्होंने 1 रन लिया। तीसरी गेंद पर आते ही सरकार ने चौका जड़ दिया। चौथी गेंद पर  सरकार कोई रन नहीं बना सके। पांचवीं गेंद पर सरकार ने दौड़कर एक रन लिया। अंतिम गेंद पर रहमान रहमान कोई रन नहीं बना सके। ओवर से 6 रन आए।

लाइव स्कोर बांग्लादेश 34/1, 6 ओवर। बल्लेबाजी: सौम्या सरकार 16(23), रहमान 10(9)। पारी का 6वां ओवर लेकर एक बार फिर से इरफान आए। इररफान की पहली गेंद पर सरकार ने एक रन लिा। दूसरी गेंद डॉट रही। तीसरी गेंद पर रहमान ने एक रन लिया। चौथी गेंद पर सरकार ने एक रन लिया। पांचवीं गेंद पर रहमान कोई रन नहीं बना सके। अंतिम गेंद पर रहमान ने दौड़कर एक रन लिया। ओवर से कुल 4 रन बने। बांग्लादेश को 84  गेंदों में 96 रनों की दरकार।

लाइव स्कोर बांग्लादेश 30/1, 5 ओवर। बल्लेबाजी: सौम्या सरकार 14(21), रहमान 8(5)। गेंदबाजी में परिवर्तन पारी का 5वां ओवर डालने समी आए। रहमान ने समी की पहली गेंद पर चौका जड़ दिया। दूसरी गेंद पर रहमान ने लेग बाई का एक रन लिया। तीसरी गेंद पर कोई रन नहीं बना। चौथी गेंद पर रहमान ने कोई रन नहीं बनाया। पांचवीं गेंद पर रहमान ने फिर से कोई रन नहीं बनाया। अंतिम गेंद पर रहमान ने एक रन लिया। ओवर से 6 रन आए।

लाइव स्कोर बांग्लादेश 24/1, 4 ओवर। बल्लेबाजी: सौम्या सरकार 13(17), रहमान 4(3)। पारी का चौथा ओवर इरफान लेकर आए। पहली गेंद पर शॉट लगाने सेचूके सरकार कोई रन नहीं बना। दअगली दो गेंदों पर भी कोई रन नहीं बना। लगातार शॉर्ट गेंदें फेंक रहे हैं इरफान। अपनी लंबाई का अच्छा फायदा उठाते हुए। ओवर की चौथी गेंद पर सरकार ने एक रन लिया। पांचवीं गेंद पर रहमान ने एक रन लिया। ओवर की अंतिम गेंद पर कोई रन नहीं बना। इस तरह ओवर से 2 रन आए।

लाइव स्कोर बांग्लादेश 22/1, 3 ओवर। बल्लेबाजी: सौम्या सरकार 12(12), रहमान 3(2)। पारी का तीसरा ओवर अमीन लेकर  आए। पहली दो गेंदों पर कोई रन नहीं आया। तीसरी गेंद पर सरकार ने चौका जड़ दिया। चौथी गेंद पर कोई रन नहीं  आया। पांचवीं गेंद पर सरकार ने एक रन लिया। अंतिम गेंद पर कोई  रन नहीं। ओवर से 5  रन बने।

लाइव स्कोर बांग्लादेश 17/1, 2 ओवर। बल्लेबाजी: सौम्या सरकार 7(7), रहमान 3(1)। पाकिस्तान 129/7। पारी का दूसरा ओवर मोहम्मद इरफान लेकर आए। इरफान की पहली गेंद पर कोई रन नहीं बना। दूसरी गेंद पर सरकार का जबरदस्त चौका। तीसरी गेंद पर सरकार ने एक रन लिया। चौथी गेंद पर इकबाल आउट हो गए। पाकिस्तान टीम को जबरदस्त झटका लगा। नए बल्लेबाज सब्बीर रहमान क्रीज पर। पांचवीं गेंद पर रहमान ने तीन रन लिए। अंतिम गेंद पर सरकार ने एक रन लिया। ओवर से 9 रन।

इकबाल lbw b इरफान 7(4)

लाइव स्कोर बांग्लादेश 8/0, 1 ओवर। बल्लेबाजी: सौम्या सरकार 1(3), तमीम इकबाल 7(3) । पाकिस्तान 129/7। रन चेज में आपका स्वागत है। आमिर ने पहला ओवर किया। पहली गेंद पर तमीम इकबाल ने दौड़कर एक रन लिया। दूसरी गेंद पर सरकार ने कोई भी रन नहीं लिया। तीसरी गेंद पर लगभग बीट होते हुए सरकार। चौथी  गेंद पर सरकार ने एक रन लिया। पांचवीं गेंद पर कोई रन नहीं बना। अंतिम गेंद पर इकबाल ने छक्का मार दिया। ओवर से 8 रन।

पाकिस्तान ने बांग्लादेश को दिया 130 रनों का लक्ष्य 

लाइव स्कोर पाकिस्तान 129/7, 20 ओवर। बल्लेबाजी: सरफराज 58(42), । अल अमीन 20वां ओवर लेकर आए। पहली गेंद पर एक रन अनवर अली ने लिया। दूसरी गेंद पर सरफराज ने छक्का जड़ दिया। तीसरी गेंद पर अल अमीन ने एक रन लिया। अगली दो गेंदों पर अनवर अली ने दो-दो रन लिए। अंतिम गेंद पर अनवर अली आउट।

अनवर c रहमान b अ अमीन 13(9)

लाइव स्कोर पाकिस्तान 117/6, 19 ओवर। बल्लेबाजी: सरफराज 51(40), अनवर अली 8(5)। पारी का 19वां ओवर तस्किन अहमद लेकर आए। अहमद की पहली दो गेंदों पर दो रन बने। तीसरी गेंद पर सरफराज ने एक रन लिया। चौथी गेंद पर अनवर अली ने चौका लगा दिया। अंति गेंद पर सरफराज ने चौका लगा दिया। ओवर से 12 रन आए।

लाइव स्कोर पाकिस्तान 105/6, 18 ओवर। बल्लेबाजी: सरफराज 45(37), अनवर अली 2(2)। पारी का 18वां ओवर अल अमीन लेकर आए। पहली गेंद पर सरफराज ने एक रन लेकर अपना छोर बदला। दूसरी गेंद पर अफरीदी कोई रन बना सके। उन्होंने गेंद दो उछाल कर मारने की कोशिश की, बाल बाल बचे कैच आउट होने से। तीसरी गेंद पर अफरीदी आउट। नए बल्लेबाज अनवर अली क्रीज पर। चौथी गेंद पर सरफराज ने एक रन बनाया। पांचवीं गेंद पर कोई रन नहीं कोई रन नहीं बना। अंतिम गेंद पर दो रन बने। ओवर से 4 रन बने।

अफरीदी c रहमान b अल अमीन 0(2)

लाइव स्कोर पाकिस्तान 101/5, 17 ओवर। बल्लेबाजी: सरफराज 43(35), शाहिद अफरीदी 0(0)। पारी का 16वां ओवर अराफात सनी लेकर आए। सनी की पहली गेंद पर सरफराज ने एक रन लिया। दूसरी गेंद पर मलिक ने दो रन लिए। तीसरी गेंद पर मलिक ने चौकका जड़ दिया। बेहतरीन बल्लेबाजी मलिक द्वारा। चौथी गेंद पर मलिक आउट हो गए। पाकिस्तान का पांचवा विकेट गिरा। नए बल्लेबाज अफरीदी क्रीज पर। पांचवीं गेंद पर सरफराज ने दो रन लिए। साथ ही पाकिस्तान के 100 रन भी पूरे। अंतिम गेंद पर सरफराज ने एक रन लिया। ओवर से 10 रन आए।

मलिक c रहमान b सनी 41(30)

लाइव स्कोर पाकिस्तान 91/4, 16 ओवर। बल्लेबाजी: सरफराज 39(32), शोएब मलिक 35(27)। पारी का 16वां ओवर शाकिब अल हसन लेकर आए। उनकी पहली तीन गेंदों में 3  रन बने। चौथी गेंद पर सरफराज ने एक रन लिया। पांचवीं गेंद पर मलिक ने चौका जड़ दिया। अंतिम गेंद पर भी मलिक का चौका। ओवर से 12 रन आए।

लाइव स्कोर पाकिस्तान 79/4, 15 ओवर। बल्लेबाजी: सरफराज 36(30), शोएब मलिक 26(23)। पारी का 15वां मुर्तजा लेकर आए। मुर्तजा की पहली गेंद पर सरफराज ने चौका जड़ दिया। दूसरी गेंद पर सरफराज ने दौड़कर दो रन लिए। तीसरी गेंद को मिड विकेट की ओर खेलकर एक रन लिया। चौथी गेंद पर मलिक ने डीप मिड विकेट की ओर खेलकर एक रन लिया। हर गेंद पर रन बनाने की कोशिश में लगे हैं पाकिस्तानी बल्लेबाज। रन रेट अभी 5  के नीचे। इसे तेजी से बढाने की जरूरत। पांचवीं गेंद  पर सरफराज कोई रन नहीं बना सके। अंतिम गेंदबाज पर सरफराज ने छक्का जड़ दिया। ओवर से 14 रन बने। साथ ही दोनं के बीच अर्धशतकीय साझेदारी भी मुकम्मल हुई। ये 51 रन 40 गेंदों में आए।

लाइव स्कोर पाकिस्तान 65/4, 14 ओवर। बल्लेबाजी: सरफराज 23(25), शोएब मलिक 25(22)। पारीका 14वां ओवर अराफात सनी लेकर आए। सनी की पहली तीन गेंदों पर  दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर तीन रन बनाए। चौथी गेंद पर मलिक ने एक रन लिया। पांचवीं गेंद पर सरफराज ने एक रन लिया। अंतिम गेंद पर मलिक ने छक्का जड़ दिया। ओवर से 11  रन आए।

लाइव स्कोर पाकिस्तान 54/4, 13 ओवर। बल्लेबाजी: सरफराज 20(22), शोएब मलिक 17(19)। पारी का 13वां ओवर मुर्तजा लेकर आए। पहली गेंद पर शोएब मलिक ने एक रन लिया। दूसरी गेंद पर सरफराज ने एक रन लिया। तीसरी गेंद पर शोएब मलिक ने चौका जड़ दिया। साथ ही पाकिस्तान के 50 रन भी पूरे हुए। चौथी गेंद पर कोई रन नहीं बना। पांचवीं गेंद पर शोएब मलिक ने मिड विकेट की ओर खेलकर दो रन लिए। अंतिम गेद पर मलिक ने कोई रन नहीं लिया। ओवर से 8 रन आए।

लाइव स्कोर पाकिस्तान 46/4, 12 ओवर। बल्लेबाजी: सरफराज 19(21), शोएब मलिक 10(14)। पारी का 12वां ओवर शाकिब  लेकर आए। शाकिब की पहली गेंद पर ससरफराज  ने दो रन बटोरे। दूसरी गेंद पर कोई रन नहीं बना। तीसरी गेंद पर सरफराज ने सिंगल लिया। चौथी गेंद डॉट रही। पांचवीं गेंद पर मलिक ने दो रन लिए। अंतिम गेंद पर मलिक ने एक रन लिया। ओवर से एक बार फिर से 6 रन आए।

लाइव स्कोर पाकिस्तान 40/4, 11 ओवर। बल्लेबाजी: सरफराज 16(18), शोएब मलिक 7(11)। पारी का 11वां ओवर अराफात सनी लेकर आए। सनी की पहली गेंद  पर मलिक ने कोई रन नहीं बनाया। दूसरी गेंद पर भी कोई रन नहीं आया। तीसरी गेंद पर मलिक एक बार फिर से कोई रन नहीं बना सके। चौथा गेंद पर जाकर उन्होंने सिंगल लिया। पांचवीं गेंद पर सरफराज ने एक रन लिया। अंतिम गेंद पर शोएब मलिक का शानदार चौका आता हुआ। ओवर से 6 रन आए।

लाइव स्कोर पाकिस्तान 34/4, 10 ओवर। बल्लेबाजी: सरफराज 15(17), शोएब मलिक 2(6)। पारी का 10वां ओवर शाकिब अल हसन लेकर आए। पहली गेंद शोएब मलिक के लिए, कोई रन नहीं बना। दूसरी गेंद को डीप मिड विकेट की ओर खेलकर मलिक ने एक रन लिया। तीसरी गेंद पर सरफराज ने कोई रन नहीं लिया। चौथी गेंद भी डॉट। लगातार विकेट गिरने से पाकिस्तानी बल्लेबाजी दबाव में आ गई है। पांचवीं गेंद पर भी कोई रन नहीं बना। अंतिम गेंद पर सरफराज ने डीप बैकवर्ड प्वाइंट का चौका लगा दिया। ओवर से 5 रन आए।

लाइव स्कोर पाकिस्तान 29/4, 9 ओवर। बल्लेबाजी: सरफराज 11(13), शोएब मलिक 1(4)। पारी का 9वां ओवर तस्किन अहमद लेकर आए। पहली गेंद पर अकमल ने कोई रन नहीं बनाया। दूसरी गेंद पर अकमल आउट। पाकिस्तान को जबरदस्त झटका लगता हुआ। अब नए बल्लेबाज शोएब मलिक क्रीज पर। अगली दो गेंदों पर कोई रन नहीं बना। पांचवीं गेंद भी डॉट रही। अंतिम गेंद पर शोएब मलिक ने एक रन लिया और अपना खाता खोला। ओवर से एक रन बना।

अकमल c शाकिब b अहमद 4(11)

लाइव स्कोर पाकिस्तान 28/3, 8 ओवर। बल्लेबाजी: सरफराज 11(13), उमर अकमल 4(9)। पारी का 8वां ओवर लेकर शाकिब अल हससन आए। शाकिब की पहली गेंद पर उमर अकमल ने एक रन लिया। दूसरी गेंद पर कोई रन नहीं बना। दूसरी गेंद पर सरफराज के खिलाफ शाकिब की  lbw की जबरदस्त अपील। एक रन मिलता हुआ। चौथी गेंदपर अकमल ने दौड़कर एक रन लिया। अंतिम दो गेंदों पर कोई रन नहीं बना। ओवर से 3 रन आए।

लाइव स्कोर पाकिस्तान 25/3, 7 ओवर। बल्लेबाजी: सरफराज 10(9), उमर अकमल 2(7)। पारी का 7वां ओवर मशरफे मुर्तजा लेकर आए। मुर्तजा की पहली तीन गेंदों पर अकमल ने कोई रन नहीं बनाया। चौथी गेंद पर जाकर अकमल ने एक रन बटोरा। पांचवीं गेंद पर आते ही सरफराज ने चौका जड़ दिया। अंतिम गेंद पर कोई रन नहीं बना। ओवर से 5 रन आए।

लाइव स्कोर पाकिस्तान 20/3, 6 ओवर। बल्लेबाजी: सरफराज 6(7), उमर अकमल 1(3)। पारी की छठा ओवर अल अमीन लेकर आए। अमीन की पहली गेंद पर कोई रन नहीं बना। दूसरी गेंद पर सरफराज ने एक रन लिया। तीसरी गेंद पर अकमल ने कोई रन नहीं लिया। चौथी गेंद पर अकमल ने एक रन दौड़कर पूरा किया। पांचवीं गेंद पर सरफराज ने कोई रन नहीं लिया। अंतिम गेंद पर फिर से कोई रन नहीं बना। ओवर से 2 रन आए।

लाइव स्कोर पाकिस्तान 18/3, 5 ओवर। बल्लेबाजी: सरफराज 4(1), उमर अकमल 0(1)। पारी के पांचवें ओवर में एक बार फिर से गेंदबाजी में परिवर्तन। कप्तान मशरफे मुर्तजा गेंदबाजी आक्रमण में आए। पहली गेंद पर हफीज ने एक रन लिया। दूसरी गेंद पर सरफराज कोई रन नहीं बना सके। तीसरी गेंद पर सरफाज ने एक रन दौड़कर लिया। चौथी गेंद डॉट। पांचवीं गेंद पर हफीज आउट। पाकिस्तान टीम का तीसरा विकेट गिरा। अब यहां से मुश्किल में पाकिस्तान टीम। नए बल्लेबाज  उउणर अकमल आए। अकमल ने अंतिम गेंद पर कोई रन नहीं बनाया।

हफीज lbw मुर्तजा 2(11)

लाइव स्कोर पाकिस्तान 16/2, 4 ओवर। बल्लेबाजी: सरफराज 4(1), मोहम्मद हफीज 1(8)। पारी के चौथे ओवर में गेंदबाजी में परिवर्तन। अराफात सनी आते हुए। सनी के सामने शारजील खान। पहली गेंद पर कोई रन नहीं बना। दूसरी गेंद पर खान ने चौका जड़ दिया। तीसरी गेंद पर कोई रन नहीं बना। चौथी गेंद पर उनके खिलाफ lbw की जबरदस्त अपील, लेकिन नॉ आउट। पांचवीं गेंद पर खान आउट। अंतिम गेंद पर नए बल्लेबाज सरफराज ने सनी की गेंद पर चौका जड़ दिया। ओवर से 8 रन।

शारजील खान b अराफात सनी 10(8)

 लाइव स्कोर पाकिस्तान 8/1, 3 ओवर। बल्लेबाजी: शारजील खान 6(3), मोहम्मद हफीज 1(8)। पारी का तीसरा ओवर तस्किन अहमद लेकर आए। तस्किन की पहली तीन गेंदों पर हफीज ने कोई रन नहीं बनाया। अगली दो गेंदें भी डॉट रही।अंतिम गेंद भी डॉट। इस तरह यह ओवर मेडेन रहा।

लाइव स्कोर पाकिस्तान 8/1, 2 ओवर। बल्लेबाजी: शारजील खान 6(3), मोहम्मद हफीज 1(2)। पारी का दूसरा ओवर अल- अमीन लेकर आए। अमीन ने पहली ही गेंद पर मंजूर को आउट कर दिया। पाकिस्तान की एक बार फिर से खराब शुरुआत। नए बल्लेबाज मोहम्मद हफीज क्रीज पर। दूसरी गेंद को हफीज ने छोड़ दिया। तीसरी गेंद पर थर्डमेन की ओर खेलते हुए हफीज ने एक रन लिया। चौथी गेंद पर शारजील खान ने कोई रन नहीं बनाया। पांचवीं गेंद पर शारजील का जबरदस्त प्रहार गेंद 6 रनों के लिए सीमा रेखा के बाहर। अंतिम गेंद पर कोई रन नहीं बना। इस तरह ओवर से 7 रन बने।

मंजूर c रहीम b अमीन 1(7)

लाइव स्कोर पाकिस्तान 1/0, 1 ओवर। बल्लेबाजी: शारजील खान 0(0), खुर्रम मंजूर 1(6)। पाकिस्तान के दोनों बल्लेबाज मैदान पर। इस मैच में खुर्रम मंजूर को बतौर सलामी बल्लेबाज भेजा गया है। तस्किन अहमद ने गेंदबाजी की शुरुआत की। सामने मंजूर। पहली तीन गेंदों को मंजूर ने देखा भाल के खेला और कोई रन नहीं बना।

लाइव स्कोर बांग्लादेश 131/5, 19.1 ओवर। बल्लेबाजी: मुर्तजा 12(7) , महमदुल्लाह 22(15)। अनवर अली की पहली गेंद पर महमदुल्लाह ने चौका जमा दिया। इसके साथ ही बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया। अब एशिया कप के फाइनल में बांग्लादेश की मुलाकात भारतीय टीम से होगी।

TRENDING NOW

सौम्या  सरकार(48), महमदुल्लाह(22*) और अल अमीन के 25/3 की बदौलत बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया। इस मैच के साथ बांग्लादेश ने अपने चार मैचों में 3  में जीत दर्ज कर ली है । वहीं पाकिस्तान ने अपने तीन में से एक मैच में ही जीत दर्ज की है। घर वापसी के पहले वह अपना अंतिम मैच श्रीलंका के खिलाफ खेलेंगे। मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सरफराज अहमद के 58 और शोएब मलिके 41 रनों की बदौलत 20 ओवरों में 129 रनों का स्कोर खड़ा किया। पाकिस्तान के शुरुआत विकेट एक बार फिर से लड़खड़ा गए और महज 28 रनों पर पवेलियन लौट गए। इस दौरान पाकिस्तान के चार बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश टीम ने शुरू से अंत तक दबदबा बनाए रखा। हालांकि बीच के ओवरों में वे थोड़ा लड़खड़ाते नजर आए, लेकिन इस बीच बल्लेबाजी करने आए मुर्तजा और महमदुल्लाह ने दबाव रफूचक्कर कर दिया और बांग्लादेश को पाकिस्तान पर 5 विकेट से जीत दिला दी।