×

एशिया कप 2016:पाकिस्तान ने यूएई को 7 विकेट से हराया

शोएब मलिक ने सर्वाधिक 63 रन बनाए।

user-circle cricketcountry.com Written by Devbrat Bajpai
Last Updated on - February 29, 2016 10:28 PM IST

पाकिस्तान बनाम यूएई © AFP
पाकिस्तान बनाम यूएई © AFP

नमस्कार, आदाब! क्रिकेटकंट्री की लाइव कवरेज में आपका स्वागत है। एशिया कप में आज पाकिस्तान और यूएई(संयुक्त अरब अमीरात) के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। दोनों टीमों को अभी भी अपनी पहली जीत की तलाश है। पाकिस्तान टीम ने अपना पहला मैच 27 फरवरी को भारत के खिलाफ खेला था जिसमें उन्हें 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं यूएई ने अब तक टूर्नामेंट में खेले गए अपने दोनों मैच( श्रीलंका और बांग्लादेश के खिलाफ) गंवाए हैं। इस मैच में जीत दर्ज करते हुए पाकिस्तान टीम टूर्नामेंट के बड़े मैचों के लिए अपने आपको तैयार करना चाहेगी। पिछले मैच में भारत के खिलाफ पाकिस्तान के गेंदबाजों ने बेहतरीन गेंदबाजी की थी। ऐसे में वह इस मैच में भी उसी लय के साथ विपक्षी टीम को बिखेरना चाहेंगे। मैच एक बार फिर से ढाका में खेला जा रहा है। ढाका में पिच हर मैच के साथ रंग बदल रही है जो टीमों के लिए खतरे की घंटी तरह साबित हुई है। पहले चार मैचों में ढाका की पिच में तेज गेंदबाजों का बोलबाला देखने को मिला था तो पांचवें मैच में पिच में घास ही नहीं थी जिसके कारण बल्लेबाजों को बल्लेबाजी करने में बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा था। पाकिस्तान बनाम यूएई: लाइव स्कोरकार्ड जानने के लिए क्लिक करें…

मैन ऑफ द मैच: शोएब मलिक को उनकी नाबाद 63 रनों की पारी के लिए मैन ऑफ द मैच पुरस्कार दिया गया।

पाकिस्तान ने यूएई को 7 विकेट से हराया

लाइव स्कोर पाकिस्तान 131/3, 18.4 ओवर। बल्लेबाजी: शोएब मलिक 63(49), उमर अकमल 50(46)। पारी का 19वां ओवर नवीद लेकर आए। नवीद की दूसरी गेंद पर अकमल ने एक रन लिया और अपना अर्धशतक पूरा किया। चौथी गेंद पर मलिक ने चौका लगाकर पाकिस्तान को यूएई पर 7 विकेट से जीत दिला दी।

लाइव स्कोर पाकिस्तान 126/3, 18 ओवर। बल्लेबाजी: शोएब मलिक 59(47), उमर अकमल 49(44)। पारी का 17वां ओवर रोहन लेकर आए।  मलिक ने पहली दो गेंदों पर एक चौका और एक छक्का लगाया और अंतिम चार गेंदों पर 2 रन आए। ओवर से 12 रन। पारी का 18वां ओवर जावेद लेकर आए। जावेद की पहली तीन गेंदों पर अकमल का कहर देखने को मिलता हुआ। अकमल ने छक्का, चौका और छक्का लगाया। चौथी गेंद पर अकमल ने एक रन लिया। पांचवीं गेंद पर कोई रन नहीं। अंतिम गेंद पर मलिक का छक्का। इस तरह ओवर से 23 रन आए। अब पाकिस्तान को 12 गेंदों पर चार रनों की दरकार।

लाइव स्कोर पाकिस्तान 91/3, 16 ओवर। बल्लेबाजी: शोएब मलिक 42(42), उमर अकमल 31(37)। पारी का 15वां ओवर रजा लेकर आए। रजा की पहली तीन गेंदों सेदो रन आए। चौथी गेंद पर  मलिक ने छक्का मार दिया। पांचवीं गेंद पर कोई रन नहीं बना। अंतिम गेंद पर मलिक ने एक रन लिया। पारी का 16वां ओवर शहजाद लकेर आए। शहजाद की पहली दो गेंदों पर दो रन आए। तीसरी गेंद पर शोएब मलिक ने शानदार चौका लगा दिया। चौथी गेंद पर कोई रन नहीं। पांचवीं गेंद पर उस्मान ने मलिक का कैच छोड़ दिया। बेहद दुर्भाग्यशील। अंतिम गेंद पर भी कोई रन नहीं। बेहतरीन गेंदबाजी। अब पाकिस्तान को 24 गेंदों में 39 रनों की दरकार।

लाइव स्कोर पाकिस्तान 75/3, 14 ओवर। बल्लेबाजी: शोएब मलिक 28(33), उमर अकमल 29(34)। पारी का 13वां ओवर रोहन एक बार फिर से आए। रोहन की पहली गेंद पर कोई रन नहीं बना। उनकी अगली तीन गेंदों पर दोनों बल्लेबाजों ने तीन सिंगल लिए। रोहन की चौथी गेंद डॉट रही। अंतिम गेंद पर उमर अकमल ने दो रन बटोरे। ओवर से 5 रन आए। पारी का 14वां ओवर मोहम्मद नवीद लेकर आए। नवीद की पहली गेंद मलिक के लिए, डॉट। मलिक बड़ा शॉट खेलने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अभी सफलता से दूर। दूसरी गेंद पर सफलल हुए मलिक गेंद बाउंड्री लाइन के बाहर चार रनों के लिए। साथ ही दोनों बल्लेबाजों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी भी पूरी हुई। ओवर की तीसरी गेंद पर मलिक ने एक रन लिया। अब बारी अकमल की। अकमल ने आते ही ओवर की चौथी गेंदपर झन्नाटेदार हवा में खेलकर गगनचुंबी छक्का लगाया। पाकिस्तान टीम दबे पांव जीत की तरफ कदम बढ़ाती हुई। ओवर का पांचवीं गेंद  पर कोई रन नहीं बना। हालांकि अकमल ने इस पर भई बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की लेकिन असफल रहे। अंतिम गेंद पर भी कोई रन नहीं बना। ओवर से 11 रन आए।

लाइव स्कोर पाकिस्तान 59/3, 12 ओवर। बल्लेबाजी: शोएब मलिक 21(27), उमर अकमल 20(28)। पारी का 11वां ओवर लेकर रोहन मुस्तफा आए। रोहन मुस्तफा के ओवर से 3 रन बने। पारी का 12वां ओवर लेकर फहद तारिक आए। तारिक की पहली तीन गेंदों पर चार रन बने। वहीं चौथी गेंद पर अकमल ने गेंद को उठाकर खेल दिया। गेंद चार रनों के लिए सीमा रेखा के बाहर। पांचवीं गेंद पर कोई रन नहीं। अंतिम गेंद भी डॉट। ओवर से 8 रन बने।

लाइव स्कोर पाकिस्तान 48/3, 10 ओवर। बल्लेबाजी: शोएब मलिक 19(23), उमर अकमल 11(20)। पारी का 9वां ओवर अहमद रजा लेकर आए। दूसरा गेंदपर मलिक ने शानदार चौका जड़ दिया। इसके बाद अगली दो गेंदों पर कोई रन नहीं बना। ओवर की अंतिम दो गेंदों पर दो सिंगल आए। ओवर से 6 रन बने। पारी का 10वां ओवर शहजाद लेकर आए। पहली गेंद पर एक रन आया। दूसरी गेंद पर अकमल ने दो  रन लिए। अगली तीन गेंदों पर कोई रन नहीं बना। अंतिम गेंद पर मलिक ने चौका लगा दिया। ओवर से 7 रन बने।

लाइव स्कोर पाकिस्तान 35/3, 8 ओवर। बल्लेबाजी: शोएब मलिक 8(13), उमर अकमल 9(18)। पारी का 7वां ओवर अहमद रजा लेकर आए। इस ओवर में दोनों बल्लेबाजों ने सिंगल्स पर भरोसा जताया। इस तरह ओवर से 5 रन आए। पारी का 8वां ओवर शहजाद लेकर आए। पहली दो गेंदों पर कोई रन नहीं बना। ओवर की अंतिम दो गेंदों पर अकमल ने दो-दो रन लिए। ओवर से कुल चार रन आए।

लाइव स्कोर पाकिस्तान 26/3, 6 ओवर। बल्लेबाजी: शोएब मलिक 6(11), उमर अकमल 2(8)। पारी का 5वां ओवर शहजाद लेकर आए। उनके ओवर से एक रन बना। पारी का 6ठा ओवर जावेद लेकर आए। जावेद की पहली तीन गेंदों पर चार रन बने जिसमें एक वाइड भी शामिल थी। चौथी गेंद पर मलिक ने चौका जड़ दिया। अंतिम दो गेंदों पर कोई रन नहीं बना। ओवर से 8 रन आए।

लाइव स्कोर पाकिस्तान 17/3, 4 ओवर। बल्लेबाजी: शोएब मलिक 0(5), उमर अकमल 0(2)। पारी की तीसरा ओवर एक बार फिर से नवीद लेकर आए। नवीद की पहली दो गेंदों को हफीज ने रक्षात्मक ढंग से खेला। तीसरी गेंद पर हफीज ने चौका जड़ दिया। चौथी गेंद पर कोई रन नहीं। पांचवीं गेंद पर एक रन आता हुआ। अंतिम गेंद पर कोई रन नहीं। ओवर से 5 रन आए।  चौथा ओवर अंदज जावेद लेकर आए। जावेद की पहली गेंद वाइड। पहली गेंद पर हफीज आउट। पाकिस्तान का तीसरा विकेट गिरा। अब पाकिस्तान टीम मुश्किल में। नए बल्लेबाज मलिक क्रीज पर। दूसरी गेंद पर मलिक ने कोई रन नहीं लिया। अगली तीन गेंदों पर कोई रन नहीं। अंतिम गेंद पर कोई रन नहीं। ओवर से एक रन। जावेद 2-0-5-3

हफीज c तारिक b अमदज जावेद 11(12)

 लाइव स्कोर पाकिस्तान 11/2, 2 ओवर। बल्लेबाजी: मोहम्मद हफीज 6(6), उमर अकमल 0(1)। पाकिस्तान की पारी शुरू होती हुई। पहला ओवर नवीद लेकर आए। नवीद की पहली पांच गेंदों में दो रन आए थे। लेकिन उन्होंने आखिरी गेंद वाइड फेंक दी और अंतिम गेंद पर हफीज ने चौका जड़ दिया। इस तरह ओवर से 7 रन आए। पारी का दूसरा ओवर अमजद जावेद लेकर आए। पहली गेंद पर कोई रन नहीं बना। दूसरी गेंद पर शारजील खान ने चौका जड़ दिया। तीसरी गेंद पर शारजील खान आउट। यूएई को पहली सफलता मिली हुई। नए बल्लेबाज खुर्रम मंजूर क्रीज पर। चौथी गेंद पर कोई रन नहीं। पांचवीं गेंद पर पाकिस्तान का दूसरा विकेट गिरता हहुआ। निश्चित रूप से पाकिस्तान टीम अब संकट में। अंतिम गेंद पर कोई रन नहीं। ओवर से चार रन बने

मंजूर c स्वप्निल b जावेद 0(2)

शारजील खान lbw अमजद जावेद 4(13)

यूएई ने पाकिस्तान को 130 रनों का लक्ष्य

लाइव स्कोर यूएई 129/6, 20 ओवर। बल्लेबाजी: अमजद जावेद 27(18) ,मोहम्मद नवीद 10(5)। पारी का 20वां ओवर समी लेकर आए। समी की पहली गेंद पर अमजद जावेद ने एक रन लिया। दूसरी गेंद पर नवीद ने आते ही छक्का जमा दिया। तीसरी गेंद पर उन्होंने चौका जड़ाा। अगली दो गेंदें डॉट रही और अंतिम गेंद भी डॉट। ओवर से 11 रन आए।

लाइव स्कोर यूएई 118/6, 19 ओवर। बल्लेबाजी: अमजद जावेद 26(17) ,मोहम्मद नवीद 0(0)। पारी की 18वां ओवर इरफान लेकर आए। पहली गेंद पर उस्मान ने एक रन लिया। दूसरी गेंद पर आते ही जावेद ने छक्का जड़ दिया। अगली दो गेंदों पर कोई रन नहीं बना। पांचवीं गेंद पर जावेद ने फिर से छक्का जड़ दिया। अंतिम गेद पर कोई रन नहीं। ओवर से 13  रन आए। पारी का 18वां ओवर आमिर लेकर आए। पहली दो गेंदों में कोई रन नहीं। तीसरी गेंद पर उस्मान ने चौका जड़ दिया। लगातार यॉर्कर डालने का प्रयास करते हुए आमिर। अगली दो गेंदों पर कोई रन नहीं। अंतिं गेंद पर आमिर को विकेट मिलता हुआ। बेहतरीन गेंदबाजी आमिर की। आमिर 4-1-6-2

उस्मान b आमिर 21(17)

लाइव स्कोर यूएई 101/5, 16 ओवर। बल्लेबाजी: अमजद जावेद 14(12) , मोहम्मद उस्मान 16(10)। पारी की 17वां ओवर मोहम्मद आमिर फेंकने आए। आमिर के ओवर की दूसरी गेंद पर उस्मान ने एक रन लिया। उसके बाद उनके ओवर से एक भी रन नहीं बना। ओवर से एक रन। मोहम्मद आमेर 3-1-2-1

लाइव स्कोर यूएई 100/5, 16 ओवर। बल्लेबाजी: अमजद जावेद 14(8) , मोहम्मद उस्मान 15(8)। पारी की 16वां ओवर समी लेकर आए। समी की पहली ही गेंद पर जावेद के बल्ले का बाहरी किनारा लगा और गेंद इरफान के सिर के ऊपर से होती हुई चार रनों के लिए सीमा रेखा से बाहर चली गई। अगली दो गेंदों पर दो रन आए। ओवर की चौथी गेंद पर जावेद का इस ओवर का दूसरा चौका। साथ ही यूएई के 100 रन भी पूरे। पांचवीं गेंद पर कोई रन नहीं बना। अंतिम गेंद भी डॉट। ओवर से 10 रन।

लाइव स्कोर यूएई 90/5, 15 ओवर। बल्लेबाजी: अमजद जावेद 5(4) , मोहम्मद उस्मान 14(7)। पारी 14वां ओवर इरफान लेकर आए। उनकी पहली दो गेंदों पर कोई रन नहीं बना। तीसरी गेंद पर अनवर ने दो रन लिए। चौथी गेंद पर अनवर आउट! नए बल्लेबाज अमजद जावेद क्रीज पर। पांचवीं गेंद पर कोई रन नहीं। अंतिम गेंद पर जावेद के बल्ले का टॉप एजज लगा और गेंद कीपर के सिर के ऊपर से होती हुई सीमा रेखा पार चली गई। ओवर से 66 रन आए। पारी का 15वां ओवर शोएब मलिक लेकर आए। मलिक की पहली गेंद पर उस्मान ने लेग बाई का एक रन लिया। दूसरी गेंद पर जावेद ने एक रन लिया। तीसरी गेंद पर उस्मान ने दो रन लिए। चौथी गेंद पर कोई रन नहीं। पांचवीं गेंद पर उस्मान ने छक्का जड़ दिया। अंतिम गेंद पर उस्मान का चौका। ओवर से 14 रन बने।

अनवर c सरफराज b इरफान 46(42)

लाइव स्कोर यूएई 70/4, 13 ओवर। बल्लेबाजी: शाईमान अनवर 44(38) , मोहम्मद उस्मान 2(2)। अफरीदी ओवर लेकर आए। पहली गेंद वाइड आती हुई। पहली गेंद पर उस्मान ने एक रन लिया। अगली तीन गेंदो पर अनवरा ने तीन चौके जड़ दिए। पांचवीं गेंद पर दो रन आते है। अंतिम गेंद पर एक ररन बना। ओवर से 17 रन आए।

लाइव स्कोर यूएई 41/4, 11 ओवर। बल्लेबाजी: शाईमान अनवर 18(28) , उस्मान मुश्ताक 9(19)। पारी 10वां ओवर नवाज लेकर आए। पहलीगेंद पर मुश्ताक ने एक रन लिए। दूसरी गेंद पर अनवर ने एक रन लिया। तीसरी गेद पर मुश्ताक ने एक रन लिया। चौथी गेंद पर अनवर ने एक रन लिया। अंतिम गेंदों पर कोई रन नहीं लिया। ओवर से चार रन। पारी का 11वां ओवर अफरीदी लेकर आए। पहली दो गेंदों पर कोई रन नहीं आयआ। तीसरी गेंद पर अनवर ने एक रन लिया। अगली दो गेंदों पर कोई रन नहीं आया। आखिरी गेंद पर मुश्ताक आउट। ओवर से 1 रन।

मुश्ताक c मोहम्मद नवाज b अफरीदी 9(19)

लाइव स्कोर यूएई 36/3, 9 ओवर। बल्लेबाजी: शाईमान अनवर 15(23) , उस्मान मुश्ताक 7(12)। पारी के आठवें ओवर में गेंदबाजी में परिवर्तन। मोहम्मद नवाज आए। नवाज  की पहली तीन गेंदों पर कोई रन नहीं बना। चौथी गेंद पर मुश्ताक ने एक रन लिया। पांचवीं गेंद वाइड रही। पांचवीं गेंद पर अनवर का शानदार छक्का। बाउंड्री पर मलिक मौजूद थे, लेकिन गेंद को पकड़ नहीं पाए। अनवर ने गजब का साहस दिखाया और रूम बनाते हुए बेहतरीन इन साइड आउट स्ट्रोक खेला। ओवर की अंतिम गेंद पर अनवर ने दौड़कर एक रन लिया। पारी की 9वां ओवर एक बार फिर से अफरीदी लेकर आए। अफरीदी के  सामने अनवर। अफरीदी की पहली चार गेंदों पर कोई रन नहीं बना। पांचवीं गेंद पर वाइड के दो रन मिले। पांचवीं गेंद पर मुश्ताक ने एकरन लिया। अंतिम गेंद पर कोई रन नहीं। ओव से कुल 3  रन आए।

लाइव स्कोर यूएई 23/3, 7 ओवर। बल्लेबाजी: शाईमान अनवर 7(15) , उस्मान मुश्ताक 5(8)। पारी का छठवां ओवर मोहम्मद इरफान लेकर आए। इरफान की पहली चार गेंदों को उस्मान ने रक्षात्मक अंदाज में खेला। पांचवीं गेंद पर उस्मान के बल्ले का बाहरी किनारा लेती हुई गेंद स्लिप के खिलाड़ी के सिर के ऊपर से चार रनों के लिए चली गई। भाग्यशाली रहे उस्मान। अंतिम गेंद पर कोई रन नहीं। ओवर से चार रन। पारी के 7वें ओवर में गेंदबाजी में परिवर्तन। अफरीदी आए। अफरीदी की पहली गेंद पर अनवर ने एक रन लिया। अगली गेंद डॉट रही। तीसरी गेंद पर मुश्ताक ने एक रन लिया। चौथी और पांचवीं गेंद डॉट रही। ओवर की अंतिम गेंद पर अनवर ने एक रन लिया। ओवर से 3 रन आए।

लाइव स्कोर यूएई 16/3, 5 ओवर। बल्लेबाजी: शाईमान अनवर 5(11) , उस्मान मुश्ताक 0(0)। पारी के चौथे ओवर में ही गेंदबाजी में परिवर्तन। दूसरे छोर से मोहम्मद इरफान को गेंद थमाई गई है। अफरीदी की ये रणनीति समझ के परे। इस छोर से अपने पिछले ओवर में समी ने विकेट लिया था, लेकिन उन्हें अब गेंदबाजी छोर से हटा लिया गया है। इरफान की पहली गेंद पर शहजाद ने एक रन लिया। अगली दो गेंदो पर अनवर ने कोई रन नहीं लिया। चौथी गेंद पर अनवर ने एक रन लिया। पांचवीं गेंद पर आते ही शहजाद ने चौका जड़ दिया। अंतिम गेंद वाइड। अंतिम गेंद पर शहजाद आउट। ओवर से 7 रन। पारी का पांचवा ओवर शमी लेकर आए। शमी की पहली ही गेंद पर अनवर ने चौका लगा दिया। अगली तीन गेंदों पर कोई रन नहीं बना। ओवर की पांचवीं गेंद भी डॉट रही। अंतिम गेंद भी डॉट। ओवर से 4 रन आए।

शहजाद c सरफराज b इरफान 5(3)

लाइव स्कोर यूएई 5/2, 3 ओवर। बल्लेबाजी: शाईमान अनवर 0(2) , शहजाद 0(0)। पारी का तीसरा ओवर एक बार फिर से आमिर लेकर आए। आमिर की पहली तीन गेंदों को कलीम ने बेहद संभलकर खेला। चौथी गेंद पर कलीम आउट। यूएई अब  मुश्किल में उनका दूसरा सलामी बल्लेबाज चलता बना। नए बल्लेबाज शाईमान अनवर क्रीज पर। पांचवीं गेंद पर कोई रन नहीं। अंतिम गेंद पर भी कोई रन नहीं। आमिर का यह ओवर मेडेन रहा।

मोहम्मद कलीम b आमिर 1(11)

लाइव स्कोर यूएई 5/1, 2 ओवर। बल्लेबाजी: मुहम्मद कलीम 1(7) , । तो इस तरह लंबा इंतजार खत्म होता हुआ। पाकिस्तान की ओर से पहला ओवर मोहम्मद आमिर लेकर आए। पहली गेंद पर कोई रन नहीं बना। बल्लेबाज बेहद संजीदगी के साथ स्ट्रोक खेलने में जहमत दिखा रहे हैं। दूसरी गेंद पर रोहन मुस्तफा ने एक रन लिया। अगली चार गेंदों पर मुहम्मद कलीम ने कोई भी जोखिम उठाने  की कोशिश नहीं की। आमिर ने पिछले मैच में भारतीय टीम के खिलाफ कहर मचाया था। शायद उसका दर्द अब यूएई के बल्लेबाज महसूस कर रहे हैं। खैर, पहले ओवर  से मात्र एक रन आया। पारी का दूसरा ओवर मोहम्मद शमी लेकर आए। शमी ने अपनी पहली गेंद पर रोहन के खिलाफ lbw की जबरदस्त अपील की। इसी बीच दोनों बल्लेबाजों ने लेग बाई का एक रन भी पूरा कर लिया। दूसरी गेंद वाइड रही। दूसरी और तीसरी गेंद पर कोई रन नहीं। चौथी गेंद पर कलीम ने एक रन लिया। पांचवीं गेंद फिर से डॉट। ओवर की अंतिम गेंद वाइड। इस ओवर में यह दूसरी वाइड गेंद है। शमी गति निकालने के प्रयास में अपनी दिशा से भटक रहे हैं। अंतिम गेंद पर पाकिस्तान को पहला विकेट मिलता हुआ। रोहन मुस्तफा आउट।

रोहन c अफरीदी b शमी 1(5)

इस मैच में वहाब रियाज को आराम दिया गया है और उऩकी जगह टीम में नवाज को सम्मिलित किया गया है।

दोनों टीमें:

यूएई(अंतिम एकादश): रोहन मुस्तफा, मुहम्मद कलीम, मोहम्मद शहजाद, मोहम्मद उस्मान, शाईमान अनवर, स्वप्निल पाटिल(विकेटकीपर), फहद तारिक, अमजद जावेद(कप्तान), उस्मान मुश्ताक अहमद रजा, मोहम्मद नवीद।

पाकिस्तान(अंतिम एकादश): खुर्रम मंजूर, शारजील खान, मोहम्मद हफीज, शोएब मलिक, सरफराज अहमद(विकेटकीपर), उमर अकमल, शाहिद अफरीदी(कप्तान), मोहम्मद समी, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद इरफान, मोहम्मद नवाज।

टॉस अपडेट: यूएई ने टॉस जीता पहले बल्लेबाजी करने का फैसला

दोनों टीमें:

संयुक्त अरब अमीरात(यूएई): मुहम्मद कलीम, रोहन मुस्तफा, मोहम्मद शहजाद, शाईमान अनवर, स्वप्निल पाटिल(विकेटकीपर), मोहम्मद उस्मान, अमजद जावेद (कप्तान), मोहम्मद नवीद अहमद रजा, सकलेन हैदर, कदीर अहमद, फहद तारिक, फरहान अहमद, जहीर मकसूद, उस्मान मुश्ताक।

TRENDING NOW

पाकिस्तान: शारजील खान, मोहम्मद हफीज, खुर्रम मंजूर, शोएब मलिक, उमर अकमल, सरफराज अहमद(विकेटकीपर), शाहिद अफरीदी(कप्तान), वहाब रियाज, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद समी, मोहम्मद इरफान, इमाद वसीम, मोहम्मद नवाज, खालिद लतीफ, अनवर अली।