मुंबई ने हैदराबाद को हराया तो गुजरात ने ओडिशा के साथ मुकाबला ड्रॉ खेला

रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची मुंबई और गुजरात की टीम

Edited By : Manoj Shukla |Dec 27, 2016, 10:16 AM IST

Published On Dec 27, 2016, 10:16 AM IST

Last UpdatedDec 27, 2016, 10:16 AM IST

Ranji-Trophy-20161नमस्कार, आदाब क्रिकेटकंट्री हिदी की लाइव कवरेज में आपका स्वागत है। आज रणजी ट्रॉफी 2016-17 के क्वॉर्टरफाइनल का पांचवां और अंतिम दिन है। तमिलनाडू और झारखंड पहले ही सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर चुकीं हैं। तमिलनाडू ने कर्नाटका को 7 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में अपना स्थान बनाया तो झारखंड ने हरियाणा को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में अपनी सीट बुक की।

वहीं अन्य क्वॉर्टरफाइनल मुकाबलों में पिछली बार की चैंपियन मुंबई को जीतने के लिए 3 विकेट तो हैदराबाद को 111 रनों की दरकार है। मुंबई और हैदराबाद में से जो टीम जीतेगी वह सेमीफाइनल में तमिलनाडू का मुकाबला करेगी। मुंबई रणजी की सबसे पसंदीदा टीम है वहीं हैदराबाद भी कमतर नहीं दिख रही है। आज मैच के चौथे दिन के खत्म होने तक हैदराबाद ने सात विकेट खोकर 121 रन बना लिए थे। अब उन्हें जीत के लिए केवल 111 रनों की जरूरत है। मैच के पहले दिन मुंबई ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का चुनाव किया था। कप्तान आदित्य तारे के अहम 73 रन और सिद्धेश लाड के बेहतरीन शतक की मदद से मुंबई ने पहली पारी में 294 का स्कोर खड़ा कर दिया। वहीं हैदराबाद की तरफ से मोहम्मद सिराज ने चार विकेट चटकाकर मुंबई की पारी को 300 से पहले रोका।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

अपनी पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद की ओर से तन्मय अग्रवाल ने बढ़िया बल्लेबाजी की, वहीं एस बद्रीनाथ ने भी अर्धशतक जमाया। इसके अलावा और कोई बल्लेबाज ज्यादा देर टिक न सका। तन्मय अग्रवाल भी शतक बनाने से चूक गए और 86 रन पर शरदुल ठाकुर का शिकार बनें। मुंबई की ओर से सबसे ज्यादा चार विकेट अभिषेक नायर ने लिए। मुंबई ने 14 रनों की बढ़त से दूसरी पारी की शुरूआत की, इस बार भी कप्तान आदित्य तारे ने टीम का नेतृत्व करते हुए अर्धशतक लगाया लेकिन एक बार फिर वह मोहम्मद सिराज का शिकार बने। सिराज ने इस बार भी अपना उम्दा प्रदर्शन जारी रखा और पांच विकेट लेकर मुंबई की पारी 217 रनों पर समेट दी।

गुजरात सेमीफाइनल में पहुंचने के बेहद करीब है। दूसरी पारी में उनके पास 578 रनों की बढ़त है। गुजरात के पास इससे पहले पहली पारी के आधार पर 64 रनों की बढ़त भी है।

Editor's Pick