×

एशिया कप 2016: बांग्लादेश ने श्रीलंका को 23 रनों से हराया

बांग्लादेश की ओर से सर्वाधिक रन सब्बीर रहमान(80) ने बनाए।

user-circle cricketcountry.com Written by Devbrat Bajpai
Last Updated on - February 28, 2016 10:59 PM IST

श्रीलंका बनाम बांग्लादेश  © AFP
श्रीलंका बनाम बांग्लादेश © AFP

नमस्कार, आदाब! क्रिकेटकंट्री की लाइव कवरेज में आपका स्वागत है। आज एशिया कप का पांचवा मैच मेजबान बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है। बांग्लादेश ने इस टूर्नामेंट में अब तक दो मैच खेले हैं जिनमें से उसे एक में जीत प्राप्त हुई है। वहीं दूसरी ओर श्रीलंका ने एक मैच ही खेला है जिसमें उन्हें जीत मिली थी। चूंकि टूर्नामेंट बांग्लादेश के घरेूल मैदानों पर खेला जा रहा है ऐसे में श्रीलंका को कड़ी चुनौती मिल सकती है। इस टूर्नामेंट में अभी तक चार मैच खेले जा चुके हैं, लेकिन बड़ा स्कोर अभी तक नहीं बन सका है। ऐसे में ये दोनों टीमें इस मैच में कुछ अलग करने के लिए उतरेंगी। दोनों टीमों के पास गेंदबाजी और बल्लेबाजी का अच्छा मिश्रण मौजूद है। ऐसे में कहा जा सकता है कि टक्कर दिलचस्प होगी। बांग्लादेश के पास चार तेज गेंदबाज- मशरफे मुर्तजा, मुस्ताफिजुर रहमान , तस्किन अहमद और अल अमीन हुसैन हैं। ये सभी गेंदबाज आजकल बढ़िया गेंदबाजी कर रहे हैं और विपक्षी बल्लेबाजों पर एक पंक्ति में बंधकर आक्रमण करते हैं। हालांकि बल्लेबाजी में पिछले दो मैचों में थोड़ी परेशानी देखी गई थी, ऐसे में वो इस परेशानी से निपटने की भरपूर कोशिश करेंगे। लाइव क्रिकेट स्कोरकार्ड: बांग्लादेश बनाम श्रीलंका, एशिया कप

मैन ऑफ द मैच: सब्बीर रहमान 54 गेंदों में 80 रनों की पारी केलिए।

बांग्लादेश ने श्रीलंका को 23 रनों से हराया

लाइव स्कोर श्रीलंका 124/8, 20 ओवर। बल्लेबाजी: चमीरा 1(1) , कपुगेदरा 12(7)। पारी का 20वां ओवर अल अमीन लेकर आए। अल अमीन ने अपनी पहली ही गेंद पर दसुन शनाका को आउट कर दिया। दूसरी गेंद पर कपुगेदरा ने एक रन  लिया। तीसरी गेंद पर कुलशेखरा आउट। चौथी गेंद पर चमीरा ने एक रन लिया। पांचवीं गेंद पर कपुगेदरा ने छक्का मार दिया। अंतिम गेंद पर कोई रन। ओवर से 8 रन बने। साथ ही बांग्लादेश ने मैच 23 रनों से जीत लिया।

कुलशेखरा c सरकार b अमीन 0(1)

दसुन शनाका c रहीम b अमीन 14(14)

लाइव स्कोर श्रीलंका 116/6, 19 ओवर। बल्लेबाजी: दसुन शनाका 14(13) , कपुगेदरा 5(4)। पारी का 19वां ओवर मुस्ताफिजुर लेकर आए। मुस्ताफिजुर की पहली गेंद पर कोई रन नहीं बना। दूसरी गेंद पर शनाका ने एक रन लिया। तीसरी गेंद पर कपुगेदरा ने दो रन लिए। चौथी गेंद पर कपुगेदरा ने सिली मिड ऑन की ओर खेलते हुए एक रन लिया। पांचवीं गेंद पर कोई रन नहीं बना। अब मैच बांग्लादेश के पाले में नजर आ रहा है। अंतिम गेंद पर शनाका ने एक रन लिया। ओवर से 5 रन बने। श्रीलंका को 6 गेंदों में 32 रनों की दरकार।

लाइव स्कोर श्रीलंका 111/6, 18 ओवर। बल्लेबाजी: दसुन शनाका 12(9) , कपुगेदरा 2(2)। पारी का 18वां ओवर अल अमीन लेकर आए। अमीन ने अपनी पहली ही गेंद पर मैथ्यूज को आउट कर दिया! दूसरी गेंद पर कोई रन नहीं। तीसरी गेंद पर शनाका ने डीप मिड विकेट के क्षेत्र में छक्का जड़ दिया। चौथी गेंद पर शनाका ने एक रन लिया। पांचवीं गेंद पर कपुगेदरा ने दो रन लिए। अंतिम गेंद पर कोई रन नहीं। ओवर से 9 रन आए। श्रीलंका को 12 गेंदों में 37 रनों की दरकार।

मैथ्यूज c शाकिब b अमीन 12(20)

लाइव स्कोर श्रीलंका 102/5, 17 ओवर। बल्लेबाजी: दसुन शनाका 5(6) , मैथ्यूज 12(19)। पारी का 17वां ओवर मुस्ताफिजुर लेकर आए। मुस्ताफिजुर की पहली दो गेंदों पर दो सिंगल आए। तीसरी गेंद डॉट रही। चौथी गेंद पर शनाका ने एक रन लिया। पांचवीं गेंद डॉट रही। छठी गेंद पर एक रन मिला। ओवर से कुल 4 रन आए। निश्चित रूप से श्रीलंका टीम संकट में। श्रीलंका को 18 गेंदों में 46 रनों की दरकार

लाइव स्कोर श्रीलंका 98/5, 16 ओवर। बल्लेबाजी: दसुन शनाका 3(3) , मैथ्यूज 10(16)। पारी का 15वां ओवर मुर्तजा लेकर आए। मुर्तजा की पहली पांच गेंदों में चार सिंगल आए। ओवर की अंतिम गेंद पर मुर्तजा ने सिरिवर्धना को आउट कर दिया। पारी का 16वां ओवर लेकर शाकिब आए। शाकिब की पहली चार गेंदों पर चार सिंगल आए। अगी दो गेंदों पर भी दो सिंगल ओवर से 6 रन। श्रीलंका को 24 गेंदों में 50 रनों की दरकार।

सिरिवर्धना c रहमान b मुर्तजा 3(4)

लाइव स्कोर श्रीलंका 88/4, 14 ओवर। बल्लेबाजी: सिरिवर्धना 1(1) , मैथ्यूज 5(10)। पारी का 14वां ओवर लेकर मुस्ताफिजुर आए। मुस्ताफिजुर की पहली गेंद पर मैथ्यूज ने एक रन लिया। दूसरी गेंद पर परेरा आउट। बांग्लादेश गेंदबाज वापसी करते हुए। यहां से श्रीलंका के लिए वापसी आसान नहीं होगी। तीसरी गेंद पर सिरिवर्धना ने एक रन लिया। चौथी गेंद पर मैथ्यूज ने दो रन लिए। पांचवीं और छठी गेंद पर कोई रन नहीं। ओवर से कुल 4 रन आए।

थिसारा परेरा LBW B मुस्ताफिजुर 4(6)

लाइव स्कोर श्रीलंका 79/3, 12 ओवर। बल्लेबाजी: थिसारा परेरा 1(2) , मैथ्यूज 1(3)। पारी का 12वां ओवर शाकिब लेकर आए। पहली गेंद पर मैथ्यूज ने एक रन लिया। दूसरी गेंद पर कोई रन नहीं बना। तीसरी गेंद पर जयसूर्या आउट! चौथी गेंद पर परेरा ने कोई रन नहीं बनाया। पांचवीं गेंद पर परेरा ने एक रन ले लिया। अंतिम गेंद पर कोई रन नहीं। ओवर से 3 रन

जयसूर्या st नुरुल हसन b शाकिब 26(22)

लाइव स्कोर श्रीलंका 76/2, 11 ओवर। बल्लेबाजी: , जयसूर्या 26(20)। पारी का 11वां ओवर लेकर महमदुल्लाह आए। महमदुल्लाह की पहली गेंद पर चंडीमल ने एक रन लिया। दूसरी गेंद पर जयसूर्या ने गगनचुंबी छक्का लगा दिया। तीसरी गेंद पर कोई रन नहीं बना। चौथी गेंद पर जयसूर्या ने एक रन लिया। पांचवीं गेंद पर चंडीमल ने 2 रन लिए। अंतिम गेंद पर चंडीमल आउट। ओवर से 10 रन आए

चंडीमल c तस्किन b महमदुल्लाह 37(37) 

लाइव स्कोर श्रीलंका 66/1, 10 ओवर। बल्लेबाजी: दिनेश चंडीमल 34(34), जयसूर्या 19(17)। गेंदबाजी में परिवर्तन पारी का नौंवा ओवर लेकर महमदुल्लाह आए। महमदुल्लाह का सामना चंडीमल करेंगे। पहली गेंद पर कोई रन नहीं। दूसरी गेंद पर चंडीमल ने दो रन बटोरे। तीसरी गेंद पर चंडीमल ने एक रन लिया। अंतिम तीन गेंदों पर एक रन ही बना। ओवर से 4 रन। पारी का 10वां ओवर शाकिब लेकर आए। शाकिब की पहली दो गेंदों पर तीन रन बने। तीसरी गेंद पर चंडीमल ने एक रन लिया। चौथी गेंद पर जयसूर्या ने एक रन लिया। ओवर की पांचवीं गेंद पर कोई रन नहीं बना। अंतिम गेंद पर चंडीमल ने  एक रन दौड़कर पूरा किया। इस तरह ओवर से 6 रन बने।

 लाइव स्कोर श्रीलंका 56/1, 8 ओवर। बल्लेबाजी: दिनेश चंडीमल 27(25), जयसूर्या 16(14)। पारी का सातवां ओवर लेकर खुद कप्तान मुर्तजा आए। मुर्तजा की पहली गेंद पर चंडीमल ने चौका लगा दिया। दूसरी गेंद पर चंडीमल ने एक रन लिया। तीसरी गेंद पर जयसूर्या ने एक रन लिया। चौथी गेंद पर चंडीमल ने एक रन लिया। पांचवीं गेंद पर कोई रन नहीं बना। अंतिम गेंद पर जयसूर्या ने एक रन लिया। ओवर से कुल 8 रन। पारी की 8वां ओवर तस्किन अहमद लेकर आए। अहमद की पहली दो गेंदों से दो रन आए। तीसरी गेंद पर जयसूर्या ने एक रन लिया। चौथी गेंद पर कोई रन नहीं बना। पांचवीं गेंद पर चंडीमल ने एक रन लिया।अंतिम गेंद पर कोई रन नहीं। ओवर से कुल 4 रन।

लाइव स्कोर श्रीलंका 44/1, 6 ओवर। बल्लेबाजी: दिनेश चंडीमल 19(19), जयसूर्या 12(8)। पारी की 5वां ओवर लेकर अल अमीन आए। सामने जयसूर्या। पहली गेंद पर कोई रन नहीं। दूसरी गेंद पर जयसूर्या का शानदार छक्का। बेहतरीन बल्लेबाजी का मुजाहिरा पेश करते हुए जयसूर्या। तीसरी गेंद पर कोई रन नहीं। चौथी गेंद पर जयसूर्या ने एक रन लिया। पांचवीं गेंद पर चंडीमल ने चौका जड़ दिया। अंतिम गेंद पर चंडीमल ने सिंगल लिया। ओवर से 12 रन आए। पारी की 6ठा ओवर मुस्ताफिजुर लेकर आए। मुस्ताफिजुर के ओवर की दूसरी गेंद पर चंडीमल ने चौका जड़ दिया। तीसरी गेंद पर बाल बाल बचे चंडीमल। बल्ले का किनारा लेती हुई गेंद कीपर से थोड़ा पहले गिरी। अगली दो गेंदों पर कोई रन नहीं आया। छठी गेंद वाइड। अंतिम गेंद पर चंडीमल ने एक रन लिया। ओवर से 6 रन।

लाइव स्कोर श्रीलंका 26/1, 4 ओवर। बल्लेबाजी: दिनेश चंडीमल 9(11), जयसूर्या 5(4)। पारी का तीसरा ओवर तस्किन लेकर आए। तस्किन की पहली ही गेंद पर दिलशान ने जबरदस्त चौका लगा दिया। अगली दो गेंदों पर दो सिंगल आए। चौथी गेंद पर दिलशान ने फिर से शानदार चौका लगाया। पांचवीं गेंद पर दिलशान का एक और सिंगल। अंतिम गेंद पर कोई रन नहीं। ओवर से 11 रन आए। पारी की चौथा ओवर शाकिब फेंकने के लिए आए।शाकिब ने अपनी पहली ही गेंद पर शाकिब ने दिलशान को आउट कर दिया! नए बल्लेबाज शेहान जयसूर्या क्रीज पर। ये जयसूर्या भी बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। दूसरी गेंद पर चंडीमल ने दौड़कर एक रन लिया। तीसरी गेंद पर कोई रन नहीं बना। चौथी गेंद पर जयसूर्या ने शानदार चौका लगा दिया। पांचवीं गेंद पर कोई रन नहीं। अंतिम गेंद पर शाकिब ने एक रन दौड़कर पूरा किया। ओवर से 6 रन बनते हुए।

दिलशान c सरकार b शाकिब 12(9)

लाइव स्कोर श्रीलंका 9/0, 2 ओवर। बल्लेबाजी: दिनेश चंडीमल 7(8), तिलकरत्ने दिलशान 2(4)। रन चेज में आपका स्वागत है। पहला ओवर तस्किन अहमद लेकर आए। पहली गेंद पर कोई रन नहीं बना। दूसरी गेंद पर चंडीमल का कैच सौम्या सरकार ने छोड़ दिया। तीसरी गेंद पर कोई रन नहीं। चौथी गेंद पर फिर से परेशान हुए चंडीमल। पांचवीं गेंद  पर कोई रन नहीं। अंतिम गेंद पर चार रन। भाग्यशाली चौका स्लिप के खिलाड़ी के बगल से निकलता हुआ।  ओवर से 5 रन। पारी का दूसरा ओवर अल अमीन लेकर आए। दिलशान उनके सामने। पहली चार गेंदों चार रन आए। अंतिम दो गेंदों से एक रन आया। ओवर से कुल 5 रन।

बांग्लादेश ने श्रीलंका को दिया 148 रनों का लक्ष्य

लाइव स्कोर बांग्लादेश 147/7, 20 ओवर। बल्लेबाजी: महमदुल्लाह 23(12), । पारी का 20वां ओवर चमीरा लेकर आए। पहली गेंद पर महमदुल्लाह बाल बाल रन आउट होने से बचे। दूसरी गेंद पर नुरुल हसन आउट। तीसरी गेंद वाइड। तीसरी गेंद पर महमदुल्लाह ने एक रन लिया। चौथी गेंद पर मुर्तजा ने दौड़कर दो रन लिए। पांचवीं गेंद पर मुर्तजा ने सिंगल लिया। अंतिम ओवर में चमीरा की बढ़िया गेंदबाजी। पारी की अंतिम गेंद पर दोनों बल्लेबाज दो रन लेने के लिए भागे और उसके बाद तीसरे के लिए भी भागे, लेकिन मुर्तजा रन आउट।
मुर्तजा रन आउट(जयसूर्या/चंडीमल) 2(2)
नुरुल हसन c मैथ्यूज b चमीरा 2(5)

लाइव स्कोर बांग्लादेश 139/5, 19 ओवर। बल्लेबाजी: महमदुल्लाह 19(9), नुरुल हसन 2(4)। पारी का 19वां कुलशेखरा लेकर आए। ओवर की पहली गेंद पर हसन ने एक रन लिया। अगली गेंद पर महमदुल्लाह  ने चौका जड़ दिया। तीसरी गेंद पर महमदुल्लाह ने दो रन दौड़कर लिए। वे यहीं नहीं रुके बल्कि चौथी गेंद पर उन्होंने स्ट्रेट बाउंड्री का जबरदस्त छक्का जड़ दिया। अंतिम दो गेंदो पर एक रन बना। इस तरह ओवर से 14 रन बने।

लाइव स्कोर बांग्लादेश 125/5, 18 ओवर। बल्लेबाजी: महमदुल्लाह 6(5) , नुरुल हसन 1(2)। पारी का 18वां ओवर चमीरा लेकर आए। चमीरा की पहली गेंद पर शाकिब ने चौका जड़ दिया। अगली गेंद पर शाकिब आउट। नए बल्लेबाज नुरुल हससन क्रीज पर। महमदुल्लाह चमीरा का सामना करेंगे। बुरी तरह से बीट हुए महमदुल्लाह। अगली गेंद पर  महमदुल्लाह ने एक रन लिया। पांचवीं गेंद डॉट रही। अंतिम गेंद पर हसन ने एक रन लिया। ओवर से 6 रन आए।

शाकिब c चंडीमल b चमीरा 32(34)

लाइव स्कोर बांग्लादेश 119/4, 17 ओवर। बल्लेबाजी: महमदुल्लाह 5(3) , शाकिब अल हसन  28(32)। पारी का 17वां ओवर कुलशेखरा लेकर आए। कुलशेखरा की पहली ही गेंद पर शाकिब ने चौका लगा दिया। अगली दो गेंदों पर दो सिंगल बने। चौथी गेंद पर भी  सिंगल आया। पांचवीं गेंद पर महमदुल्लाह ने चौका जड़ दिया। अंतिम गेंद पर कोई रन नहीं। ओवर से 11 रन आए।

लाइव स्कोर बांग्लादेश 108/4, 16 ओवर। बल्लेबाजी: महमदुल्लाह 0(0) , शाकिब अल हसन 22(29)। पारी का 16वां ओवर चमीरा लेकर आए। पहली गेंद पर शाकिब ने एक रन लिया। अगली गेंद पर रहमान ने एक रन लिया, लेकिन ये नो बॉल। फ्री हिट! लेकिन शाकिब फ्री हिट का फायदा नहीं उठा पाए और डॉट बॉल रही। ओवर की पांचवीं गेंद चमीरा ने वाइड फेंकी। यह गेंद काफी तेज थी रफ्तार 144 किमी/घंटा के आसपास। चमीरा के ओवर की पांचवीं गेंद पर रहमान ने छक्का मार दिया। अंतिम गेंद पर रहमान आउट। ओवर से 11 रन बने। रहमान ने आज बेहतरीन बल्लेबाजी का मुजाहिरा पेश किया।

रहमान c जयसूर्या b चमीरा 80(54)

लाइव स्कोर बांग्लादेश 97/3, 15 ओवर। बल्लेबाजी: सब्बीर रहमान 73(50), शाकिब अल हसन  20(26)। पारी का 14वां ओवर लेकर चमीरा आए। चमीरा का भी कुछ उसी अंदाज में रहमान ने चौके के साथ स्वागत किया। दूसरी गेंद पर कोई रन नहीं बना। तीसरी गेंद पर रहमान ने एक रन लिया। चौथी गेंद पर शाकिब ने भी एक रन लिया। पांचवीं गेंद डॉट। अंतिम गेंद भी डॉट। ओवर से कुल 6 रन आए। पारी का 15वां ओवर हेराथ लेकर आए। हेराथ की पहली दो गेंदों पर दो रन बने। तीसरी गेंद शाकिब के लिए डॉट रही। चौथी गेंद पर शाकिब ने एक रन दौड़कर लिया। पांचवीं गेंद रहमान के लिए डॉट रही। अंतिम गेंद पर रहमान का झन्नाटेदार चौका। हेराथ 4-0-24-0

लाइव स्कोर बांग्लादेश 84/3, 13 ओवर। बल्लेबाजी: सब्बीर रहमान 63(42), शाकिब अल हसन  17(22)। पारी की 13वां ओवर लेकर जयसूर्या आए। जयसूर्या की पहली गेंद पर छक्का लगाकर रहमान ने अपना अर्धशतक पूरा किया। दूसरी गेंद पर रहमान ने डीप मिड विकेट का चौका लगाया। तीसरी गेंद पर रहमान का डीप एकस्ट्रा कवर का चौका। बेहतरीन बल्लेबाजी रहमान के द्वारा। ओवर की चौथी गेंद पर रहमान ने 2 रन लिए। पांचवीं गेंद पर रहमान ने एक रन लिया। अंतिम गेंद पर कोई रन नहीं। इस तरह ओवर से 17 रन बने।

लाइव स्कोर बांग्लादेश 62/3, 11 ओवर। बल्लेबाजी: सब्बीर रहमान 44(34), शाकिब अल हसन  15(19)। पारी का 10वां ओवर एक बार फिर से रंगना हेराथ लेकर आए। इस बार हेराथ ज्यादा संभलकर गेंदबाजी करते नजर आए और लगातार बल्लेबाज को रनों के लिए तरसाए रखा। उनके ओवर से कुल 4 रन बने। मलिंगा  की अनुपस्थिति में अब दिलशान को गेंदबाजी आक्रमण पर लगाया गया है। हालांकि दिलशान स्पिन गेंदबाज हैं। दिलशान की पहली दो गेंदों पर तीन रन आए।  ओवर से कुल 5 रन।

लाइव स्कोर बांग्लादेश 53/3, 9 ओवर। बल्लेबाजी: सब्बीर रहमान 39(28), शाकिब अल हसन  10(12)। पारी का 8वां ओवर स्पिनर रंगना हेराथ आए। हेराथ की पहली चार गेंदों से 3 सिंग्ल्स आए। लेकिन चौथी गेंद पर शाकिब ने एक बेहतरीन चौका जड़ दिया। शाकिब दूसरे छोर से रहमान का अच्छा साथ निभा रहे हैं। ओवर से 8 रन। पारी का 9वां ओवर शेहान जयसूर्या आए। जयसूर्या की पहली दो गेंदों पर एक रन ही बना। फिर से उसके बाद उन्होंने रहमान को बाकी गेंदों में रनों के लिए तरसाए रखा। इस ओवर से मात्र 1 रन। जयसूर्या 2-0-4-0

लाइव स्कोर बांग्लादेश 41/3, 6 ओवर। बल्लेबाजी: सब्बीर रहमान 35(19), शाकिब अल हसन  2(3)। पारी का 5वां ओवर मैथ्यूज लेकर आए। पहली दो गेंदों पर दो सिंग्ल्स आए। अगली दो गेंदें डॉट रहीं। रहीम रन आउट! यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण रहीम ने गेंद  को धीरे से गेंदबाज के बगल में खेला और रन दौड़ पड़े। आखिरकार वे रन आउट हो गए। मैदान में सन्नाटा बरप गया। नए बल्लेबाज शाकिब अल हसन क्रीज पर। अंतिम गेंद पर शाकिब ने एक रन लिया। ओवर से कुल 3 रन बने। पारी का 6ठा ओवर थिसारा परेरा लेकर आए। परेरा की पहली दो गेंदों पर एक रन आया। तीसरी गेंद पर रहमान ने झन्नाटेदार चौका मारा। चौथी गेंद पर भी रहमान का वही अंदाज चार रन।  पांचवीं गेंद पर भी रहमान का वही जवाब गेंद चार रनों के लिए सीमा रेखा के बाहर। अंतिम गेंद पर रहमान ने दौड़कर एक रन लिया। इस तरह ओवर से 14 रन बने।

रहीम रन आउट(मैथ्यूज) 4(9)

लाइव स्कोर बांग्लादेश 24/2, 4 ओवर। बल्लेबाजी: सब्बीर रहमान 21(14), मुशफिकुर रहीम  3(5)। पारी का चौथा ओवर कुलशेखरा लेकर आए। इसी ओवर की पहली गेंद पर पारी का पहला चौका आया। जब रहमान ने डीप मिड विकेट की दिशा में खेलते हुए गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया। अगली गेंद पर रहमान ने गेंद को हवा में खेलते हुए छक्का मार दिया। रहमान यहीं नहीं रुके और ओवर की तीसरी गेंद पर चौका जड़ा। ओहोहो…चौथी गेंद पर भी चौका। कुलशेखरा की पांचवीं गेंद डॉट रही। अब जाकर वे आराम से सांस ले पाए होंगे। अंतिम गेंद  पर भी कोई रन नहीं। बांग्लादेश के लिए एक बेहतरीन ओवर। ओवर से 18 रन।

लाइव स्कोर बांग्लादेश 2/2, 2 ओवर। बल्लेबाजी: सब्बीर रहमान 2(7), मुशफिकुर रहीम 0(1)। पारी का दूसरा ओवर नुवान कुलशेखरा लेकर आए। कुलशेखरा की पहली गेंद पर रहमान ने दौड़कर एक रन लिया। दूसरी गेंद को सरकार ने रक्षात्मक ढंग से खेला। तीसरी गेंद पर सरकार आउट! बांग्लादेश टीम एक बार फिर से मुश्किलों में फंसी नजर आ रही है। नए बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम क्रीज पर। रहमान ने अगली तीन गेंदों पर कोई रन नहीं बनाया। ओवर से एक रन।

सरकार c मैथ्यूज b कुलशेखरा 0(3)

लाइव स्कोर बांग्लादेश 1/1, 1 ओवर। बल्लेबाजी: सब्बीर रहमान 1(3), सौम्या सरकार 0(1)। पहला ओवर  श्रीलंकाई कप्तान एंजलो मैथ्यूज ने डाला। पहली गेंद  पर मिथुन बुरी तरह से बीट हुए। दूसरे गेंद पर मैथ्यूज  की  lbw की जबरदस्त अपील और मिथुन आउट! नए बल्लेबाज सब्बीर रहमान क्रीज पर। सब्बीर ने अगली दो गेंदों पर कोई रन नहीं बनाया। ओवर की पांचवीं गेंद पर सब्बीर ने एक रन दौड़कर पूरा किया। इस तरह ओवर से 1 रन।

मिथुन lbw  b मैथ्यूज 0(2)

बांग्लादेश( अंतिम एकादश): नुरुल हसन (विकेटकीपर), सौम्या सरकार, सब्बीर रहमान, मोहम्मद मिथुन, महमुदुल्लाह, शाकिब अल हसन, मुशफिकुर रहीम, मशरफे मुर्तजा(कप्तान), तास्किन अहमद, मुस्ताफिजुर रहमान, अल अमीन हुसैन।

श्रीलंका( अंतिम एकादश): तिलकरत्ने दिलशान, शेहान जयसूर्या, दिनेश चांदीमल (विकेटकीपर), एंजेलो मैथ्यूज(कप्तान), मिलिंडा सिरिवर्धना, चामरा कपुगेदेरा, दसुन शनाका, नुवान कुलशेखरा, तिसारा परेरा, रंगना हेराथ, दुसामंथ चमीरा।

टॉस अपडेट: बांग्लादेश ने टॉस जीता पहले बल्लेबाजी का फैसला

ब्रेकिंग न्यूज: लसिथ मलिंगा आज के मैच में अपनी चोट के कारण नहीं खेल रहे हैं।

वहीं श्रीलंका अपने कप्तान लसिथ मलिंगा की फिटनेस को लेकर काफी चिंतित है। पिछले मैच में यूएई के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए मलिंगा ने चार विकेट लिए थे। लेकिन मैच के बाद वह एक बार फिर से अपनी चोट को लेकर परेशानी में देखे गए थे। ऐसे में उनका इस मैच में खेलना संदिग्ध माना जा रहा है। वहीं श्रीलंका की दूसरी समस्या उनका बल्लेबाजी विभाग है जो बांग्लादेशी बल्लेबाजों की ही तरह यूएई के खिलाफ एक दम से भरभरा गया था। जाहिर है इस मैच में श्रीलंका बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उतरेगा।

दोनों टीमें:

श्रीलंका टीम: दिनेश चांदीमल (विकेटकीपर), तिलकरत्ने दिलशान, मिलिंडा सिरिवर्धना, दसुन शनाका, एंजेलो मैथ्यूज, शेहन जयसूर्या, चामरा कपुगेदेरा, नुवान कुलशेखरा, दुसामंथ चमीरा, रंगना हेराथ, लसिथ मलिंगा(कप्तान), निरोशन डिकवेला, थिसारा परेरा , सचित्र सेनानायके, जेफरी वंडरसे।

TRENDING NOW

बांग्लादेश टीम: मोहम्मद मिथुन, सौम्या सरकार, सब्बीर रहमान, साकिब अल हसन, मुशफिकुर रहीम, महमुदुल्लाह, नुरुल हसन (विकेटकीपर), मशरफे मुर्तजा (कप्तान), तास्किन अहमद, अल अमीन हुसैन, मुस्ताफिजुर रहमान, नासिर हुसैन, अराफात सनी, अबू हैदर, इमरूल कायेस।