- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Live cricket score india vs australia 4th test live updates ball by ball commentary of 4th test at gabba, brisbane: Australia win toss,Bumrah, Ashwin, Jadeja and Vihari out; Natarajan, Sundar, Aggarwal and Thakur in
Live Cricket Score, Australia vs India, 4th Test: टीम इंडिया ने 3 विकेट से जीता गाबा टेस्ट
गाबा टेस्ट के चौथे दिन 294 रन का स्कोर बनाकर ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया के सामने 328 रन का लक्ष्य रखा है।
Published On Jan 15, 2021, 06:18 AM IST
Last UpdatedJan 15, 2021, 06:18 AM IST
Live Cricket Score, Australia vs India, 4th Test, Day 5: AUS 369 & 294, IND 336 & 183/3 at tea
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच हो रहे चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।
ऑस्ट्रेलिया ने एडिलेड में खेले गए डे-नाइट टेस्ट में 8 विकेट से जीत हासिल की थी। जवाब में भारत ने मेलबर्न टेस्ट में शानदार वापसी करते हुए 8 विकेट की शानदार जीत हासिल कर 1-1 की बराबरी कर ली थी।
लगा था कि सिडनी टेस्ट जीतकर कोई टीम लीड ले लेगी। पांच दिनों तक चले इस मुकाबले में मेजबान टीम जीत की स्थिति में दिख रही थी लेकिन भारत ने कई खिलाड़ियों की चोट के बावजूद शानदार खेल दिखाते हुई मैच ड्रॉ करा लिया था।
ऑस्ट्रेलिया के चैंपियन ऑफ स्पिनर नेथन लॉयन अपना 100वां टेस्ट खेल रहे हैं। मेजबान टीम ने गुरुवार को ही अपना प्लेइंग-11 घोषित कर दिया था। विल पुकोवस्की चोटिल हैं। उनके स्थान पर मार्कस हैरिस को मौका दिया गया है।
भारत के लिए टी. नटराजन और वॉशिंगटन सुंदर डेब्यू कर रहे हैं। सिडनी टेस्ट में चोटिल हुए तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, स्पिनर रविचंद्रन अश्विन, हरफनमौला रवींद्र जडेजा और बल्लेबाज हनुमा विहारी नहीं खेल रहे हैं।
ऑस्ट्रेलियाई टीम : टिम पेन (कप्तान-विकेटकीपर), डेविड वार्नर, मार्कस हैरिस, मार्नस लाबुशैन, स्टीव स्मिथ, मैथ्यू वेड, कैमरून ग्रीन, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, नाथन लॉयन, जोश हेजलवुड।
भारतीय टीम : अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, शुभमन गिल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नवदीप सैनी, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, शार्दूल ठाकुर, टी.नटराजन।