• क्रिकेट न्यूज़
  • News
  • SRH vs RR IPL 2025: सनराइजर्स हैदराबाद की जीत से शुरुआत, राजस्थान रॉयल्स को 44 रन से हराया

SRH vs RR IPL 2025: सनराइजर्स हैदराबाद की जीत से शुरुआत, राजस्थान रॉयल्स को 44 रन से हराया

SRH vs RR IPL 2025: इशान किशन के शतक (47 गेंद में 106 नाबाद) से हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 286 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. राजस्थान रॉयल्स की टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 242 रन ही बना सकी.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Mar 23, 2025, 02:49 PM IST

Published On Mar 23, 2025, 02:49 PM IST

Last UpdatedMar 23, 2025, 02:49 PM IST

SRH VS RR Live

(Image credit- IPL X)

Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals: आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने जीत के साथ शुरुआत की है. रविवार को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 44 रन से हरा दिया. इशान किशन के शतक (47 गेंद में 106 नाबाद) से हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 286 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. राजस्थान रॉयल्स की टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 242 रन ही बना सकी. राजस्थान रॉयल्स के लिए ध्रुव जुरेल ने 70 रन और संजू सैमसन ने 66 रन बनाए,

Follow Updates here:

SRH vs RR IPL 2025 Live: सनराइजर्स हैदराबाद ने 44 रन से जीता मुकाबला

SRH vs RR IPL 2025 Live: सनराइजर्स हैदराबाद ने 44 रन से जीता मुकाबला. 287 रन के टारगेट का पीछा करते हुए राजस्थान रॉयल्स की टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 242 रन ही बना सकी.

SRH vs RR IPL 2025 Live: राजस्थान रॉयल्स का पांचवां विकेट गिरा, ध्रुव जुरेल आउट

SRH vs RR IPL 2025 Live: राजस्थान रॉयल्स का पांचवां विकेट गिरा, ध्रुव जुरेल 35 गेंद में 70 रन की पारी खेलकर आउट. राजस्थान की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है. एडम जंपा को मिली सफलता.

SRH vs RR IPL 2025 Live: संजू सैमसन आउट, राजस्थान रॉयल्स का चौथा विकेट गिरा

SRH vs RR IPL 2025 Live: संजू सैमसन आउट, राजस्थान रॉयल्स का चौथा विकेट गिरा. हर्षल पटेल ने सनराइजर्स हैदराबाद को दिलाई सफलता. संजू सैमसन ने 37 गेंद में 66 रन की पारी खेली.

SRH vs RR IPL 2025 Live: ध्रुव जुरेल का अर्धशतक

SRH vs RR IPL 2025 Live: ध्रुव जुरेल का अर्धशतक, उन्होंने 28 बॉल में अपना अर्धशतक पूरा किया है.

SRH vs RR IPL 2025 Live: संजू सैमसन का अर्धशतक

SRH vs RR IPL 2025 Live: संजू सैमसन का अर्धशतक, संजू सैमसन ने 26 गेंद में 50 रन बनाए हैं.

SRH vs RR IPL 2025 Live: राजस्थान रॉयल्स का तीसरा विकेट गिरा, नितीश राणा आउट

SRH vs RR IPL 2025 Live: राजस्थान रॉयल्स का तीसरा विकेट गिरा, नितीश राणा आउट.

SRH vs RR IPL 2025 Live: सिमरजीत सिंह ने एक दो ओवर में चटकाए दो विकेट, यशस्वी जायसवाल- रियान पराग आउट

SRH vs RR IPL 2025 Live: सिमरजीत सिंह ने एक दो ओवर में चटकाए दो विकेट, यशस्वी जायसवाल- रियान पराग आउट. यशस्वी जायसवाल ने एक रन और रियान पराग ने चार रन की पारी खेली. दो ओवर में राजस्थान का स्कोर- 25/2.

SRH vs RR IPL 2025 Live: हैदराबाद ने राजस्थान को दिया 287 रन का लक्ष्य

SRH vs RR IPL 2025 Live: हैदराबाद ने राजस्थान को दिया 287 रन का लक्ष्य. सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 286 रन बनाए. यह आईपीएल के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है.

SRH vs RR IPL 2025 Live: सनराइजर्स हैदराबाद का छठा विकेट गिरा

SRH vs RR IPL 2025 Live: सनराइजर्स हैदराबाद का छठा विकेट गिरा, अभिनव मनोहर खाता भी नहीं खोल सके. तुषार देशपांडे ने दो लगातार गेंदों पर दो विकेट चटकाए.

SRH vs RR IPL 2025 Live: सनराइजर्स हैदराबाद का पांचवां विकेट गिरा

SRH vs RR IPL 2025 Live: सनराइजर्स हैदराबाद का पांचवां विकेट गिरा, अनिकेत (07) तुषार देशपांडे का शिकार बने.

SRH vs RR IPL 2025 Live: ईशान किशन ने आईपीएल में जड़ा पहला शतक

SRH vs RR IPL 2025 Live: ईशान किशन ने आईपीएल में जड़ा पहला शतक, उन्होंने 45 गेंद में अपना शतक पूरा किया है.

SRH vs RR IPL 2025 Live: सनराइजर्स हैदराबाद ने चौथा विकेट गंवाया, हेनरिक क्लासेन आउट

SRH vs RR IPL 2025 Live: सनराइजर्स हैदराबाद ने चौथा विकेट गंवाया, हेनरिक क्लासेन आउट. क्लासेन 14 गेंद में 34 रन की पारी खेलकर संदीप शर्मा का शिकार बने.

SRH vs RR IPL 2025 Live: सनराइजर्स हैदराबाद का तीसरा विकेट गिरा, नितीश रेड्डी आउट

SRH vs RR IPL 2025 Live: सनराइजर्स हैदराबाद का तीसरा विकेट गिरा, नितीश रेड्डी 15 गेंद में 30 रन की पारी खेलकर आउट. महीश तीक्षणा को दूसरी सफलता मिली है.

SRH vs RR IPL 2025 Live: हैदराबाद का स्कोर 200 के पार

SRH vs RR IPL 2025 Live: हैदराबाद का स्कोर 200 के पार, 14.1 ओवर में ही सनराइजर्स हैदराबाद ने 200 रन का आंकड़ा पार कर लिया है. ईशान किशन (70) और नितीश रेड्डी (30) की जोड़ी क्रीज पर मौजूद हैं.

SRH vs RR IPL 2025 Live: ट्रैविस हेड के बाद ईशान किशन ने भी जड़ा अर्धशतक

SRH vs RR IPL 2025 Live: ट्रैविस हेड के बाद ईशान किशन ने भी जड़ा अर्धशतक. ईशान किशन ने 25 गेंद में अपना अर्धशतक बनाया है.

SRH vs RR IPL 2025 Live: सनराइजर्स हैदराबाद को दूसरा झटका, ट्रैविस हेड आउट

SRH vs RR IPL 2025 Live: सनराइजर्स हैदराबाद को दूसरा झटका, ट्रैविस हेड आउट. हेड 31 बॉल में 67 रन की पारी खेलकर तुषार देश पांडे का शिकार बने. 9.3 ओवर में सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर- 130/2.

SRH vs RR IPL 2025 Live: ट्रैविस हेड ने 21 गेंद में जड़ा अर्धशतक

SRH vs RR IPL 2025 Live: ट्रैविस हेड ने 21 गेंद में जड़ा अर्धशतक. हैड का शानदार फॉर्म जारी है.

SRH vs RR IPL 2025 Live: हेड- इशान किशन की विस्फोटक बल्लेबाजी, हैदराबाद का छह ओवर में स्कोर- 94/1

SRH vs RR IPL 2025 Live: ट्रैविस हेड- इशान किशन की विस्फोटक बल्लेबाजी जारी है, हैदराबाद का छह ओवर में स्कोर- 94/1. ट्रैविस हेड 18 गेंद में 46 रन और इशान किशन 09 गेंद में 20 रन बनाकर नाबाद हैं.

SRH vs RR IPL 2025 Live: पांच ओवर में सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर- 78/1

SRH vs RR IPL 2025 Live: पांच ओवर में सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर- 78/1. ट्रैविस हेड 15 गेंद में 41 रन और ईशान किशन पांच गेंद में 10 रन बनाकर नाबाद हैं.

SRH vs RR IPL 2025 Live: सनराइजर्स हैदराबाद को लगा पहला झटका, अभिषेक शर्मा आउट

SRH vs RR IPL 2025 Live: सनराइजर्स हैदराबाद को लगा पहला झटका, अभिषेक शर्मा आउट. अभिषेक शर्मा ने 11 गेंद में 24 रन की पारी खेली. महीश तीक्षणा ने राजस्थान रॉयल्स को दिलाई पहली सफलता.

SRH vs RR IPL 2025 Live: सनराइजर्स हैदराबाद की विस्फोटक शुरुआत

SRH vs RR IPL 2025 Live: सनराइजर्स हैदराबाद की विस्फोटक शुरुआत. दो ओवर में सनराइजर्स हैदराबाद ने बिना किसी नुकसान के 24 रन बना लिए हैं. अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड आक्रामक अंदाज में नजर आ रहे हैं.

SRH vs RR IPL 2025 Live: इम्पैक्ट विकल्प

राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन, कुणाल सिंह राठौड़, आकाश मधवाल, कुमार कार्तिकेय, क्वेना मफाका

सनराइजर्स हैदराबाद: सचिन बेबी, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी, एडम ज़म्पा, वियान मुल्डर

SRH vs RR IPL 2025 Live: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, इशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, अभिनव मनोहर, पैट कमिंस (कप्तान), सिमरजीत सिंह, हर्षल पटेल, मोहम्मद शमी

राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, शुभम दुबे, नितीश राणा, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिम्रोन हेटमायर, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, फजलहक फारूकी

SRH vs RR IPL 2025 Live: राजस्थान रॉयल्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला

SRH vs RR IPL 2025: राजस्थान रॉयल्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला. संजू सैमसन इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर मैदान पर उतरेंगे.

SRH vs RR IPL 2025 Live: आईपीएल में आज हैदराबाद और राजस्थान की टक्कर

SRH vs RR IPL 2025: आईपीएल 2025 में आज सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स की टीमें आमने-सामने है. हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाल मैच में राजस्थान रॉयल्स को कड़ी चुनौती मिल सकती है. सनराइजर्स की बल्लेबाजी बहुत दमदार है और गेंदबाजी में भी काफी अनुभव है. वहीं राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजी विभाग में जोफ्रा आर्चर को छोड़कर कोई बड़ा नाम नहीं है और ऐसे में उसके लिए सनराइजर्स के बल्लेबाजों पर लगाम कसना सबसे बड़ी चुनौती होगी. सनराइजर्स की टीम राजस्थान रॉयल्स की तुलना में काफी बेहतर नजर आती है. राजस्थान को अपने कप्तान संजू सैमसन की भी कमी खलेगी जो उंगली में चोट के कारण विकेटकीपिंग और क्षेत्ररक्षण नहीं कर पाएंगे. अब से थोड़ी देर बाद यानि दोपहर 3.00 बजे टॉस होगा. दोपहर 3.30 बजे से मैच की शुरुआत होगी.

Editor's Pick