• Home
  • News
  • Live ipl score kxip vs mi kings xi punjab vs mumbai indians live updates and latest news playing 11 ball by ball commentry lokesh rahul won the toss elected to bowl first against rohit sharma s mumbai 4159160

LIVE IPL Score KXIP vs MI: किंग्स इलेवन पंजाब ने टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस को पहले बल्लेबाजी को किया आमंत्रित

दोनों ही टीमों ने अब तक तीन में से एक-एक मैच जीता है

Edited By : India.com Staff |Oct 01, 2020, 07:05 PM IST

Published On Oct 01, 2020, 07:05 PM IST

Last UpdatedOct 01, 2020, 07:05 PM IST

LIVE IPL Score KXIP vs MI: किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) ने अबुधाबी के शेख जायेद स्टेडियम में बुधवार को खेले जाने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) के 13वें मैच में टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया है.

किंग्स इलेवन पंजाब ने प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है. मुरुगन अश्विन की जगह के गौतम को शामिल किया .

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

किंग्स इलेवन पंजाब का प्लेइंग इलेवन

केएल राहुल (कप्ता/विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, निकोलस पूरन, करुण नायर, जेम्स नीशन, के गौतम, सरफराज खान, मोहम्मद शमी, शेल्डन कॉट्रेल, रवि बिश्नेाई.

मुंबई इंडियंस

रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, हार्दिक पांडया, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांडया, जैम्स पैटिंसन, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह.

दोनों ही टीमों ने अब तक तीन में से एक-एक मैच जीता है.  पिछले मैचों में बेहतर प्रदर्शन करने के बावजूद हार का सामना करने वाली दोनों टीमें छोटी-छोटी गलतियों से बचकर लय हासिल करने की कोशिश करेंगी.

किंग्स इलेवन ने राजस्थान रॉयल्स को रविवार को खेले गए मैच में 224 रन का लक्ष्य दिया लेकिन वह इसका बचाव नहीं कर पाया जो टीम के लिये गहरा झटका है.

दूसरी तरफ मुंबई ने कीरोन पोलार्ड और इशान किशन की लाजवाब पारियों की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) के खिलाफ 202 रन के लक्ष्य तक पहुंचने का प्रयास किया लेकिन आखिर में सुपर ओवर में उसे दो अंक गंवाने पड़े.

मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडिययंस ने अपना पहला मैच गंवाया था लेकिन कोलकाता नाइटराइडर्स को हराकर उसने शानदार वापसी की थी.  आरसीबी के खिलाफ हालांकि छोटी-छोटी गलतियां उसे भारी पड़ गई थी.

लगभग यही स्थिति किंग्स इलेवन की भी है जिसने दिल्ली कैपिटल्स से पहला मैच गंवाने के बाद आरसीबी के खिलाफ अपना खाता खोला लेकिन रॉयल्स के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी के बावजूद उसे हार का सामना करना पड़ा.

किंग्स इलेवन ने भी कुछ गलतियां की जिन्हें वह दोहराने से बचना चाहेगा.  उसने जब विरोधी टीम पर नकेल कसनी थी तब वह ऐसा करने में नाकाम रहा.  अपने दो मैचों में वह बेहतर स्थिति में था लेकिन इसका फायदा नहीं उठा पाया.

Editor's Pick