- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Live ipl score rr vs dc live updates and latest news playing 11 ball by ball commentry rajasthan royals vs delhi capitals 23rd match in sharjah cricket stadium 4168038
LIVE IPL Score RR vs DC: शारजाह में आखिरी मैच खेलने उतरेंगे राजस्थान के 'रॉयल्स', क्या दिल्ली के प्लेइंग XI में जगह बना पाएंगे रहाणे?
आईपीएल 2020 के 23वें मुकाबले की पल पल के अपडेट के लिए बने रहिए इंडिया डॉट कॉम हिंदी के साथ
Published On Oct 09, 2020, 05:24 PM IST
Last UpdatedOct 09, 2020, 05:24 PM IST
LIVE IPL Score RR vs DC:
लगातार तीन मैच हार चुकी राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) शुक्रवार को दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के खिलाफ मैच आईपीएल के 23वें मैच में उतरेगी. रॉयल्स की शुरूआत बहुत अच्छी रही और उन्होंने शारजाह में दोनों मैच जीते लेकिन अबुधाबी और दुबई जैसे बड़े मैदानों पर उन्हें तीनों मैचों में पराजय का सामना करना पड़ा. अब फिर वे शारजाह पर लौटे हैं और यहां दो मैचों में मिली जीत उनका हौसला बढ़ाने का काम करेगी.
राजस्थान अभी तक अपनी प्लेइंग इलेवन नहीं तलाश पाया है। बेन स्टोक्स के लौटने से उनकी उम्मीद बंधी है लेकिन वो 11 अक्टूबर तक सेल्फ आइसोलेशन में हैं। कप्तान स्टीव स्मिथ और संजू सैमसन का फॉर्म अचानक खराब हो गया है और टीम में शामिल भारतीय बल्लेबाज रन नहीं बना पा रहे हैं.
राजस्थान के लिए अच्छी बात जोस बटलर की फार्म में वापसी है जिन्होंने पिछले मैच में 44 गेंद में 70 रन बनाए. गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर और टॉम कर्रन पर काफी दबाव है जबकि स्पिनर राहुल तेवतिया लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं.
दूसरी ओर श्रेयस अय्यर की कप्तानी में दिल्ली ने तीनों विभागों में अच्छा प्रदर्शन करके पांच में से चार मैच जीते हैं. कप्तान अय्यर शानदार फार्म में है जबकि सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ और रिषभ पंत ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है। मार्कस स्टोइनिस दो अर्धशतक जमा चुके हैं.