- Home
- News
- Live online streaming england vs west indies 3rd test when and where to watch 3rd test between engvwi 2020 live streaming 4092242
जानिए कब और कहां देख सकेंगे ENG-WI के बीच निर्णायक टेस्ट मैच
Live Online Streaming England vs West Indies 3rd Test: तीन मैचों की सीरीज में दोनों टीमें एक-एक जीत के साथ बराबरी पर हैं.
Published On Jul 23, 2020, 01:56 PM IST
Last UpdatedJul 23, 2020, 01:56 PM IST
Live Streaming England vs West Indies 3rd Test:इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की सीरीज का तीसरा और निर्णायक टेस्ट मैच शुक्रवार यानी 24 जुलाई से मैनचेस्टर में खेला जाएगा. इस समय सीरीज में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं.
साउथैम्पटन में खेले गए पहले टेस्ट में मेहमान विंडीज ने 4 विकेट से जीत दर्ज की थी जबकि मैनचेस्टर में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में मेजबान इंग्लैंड ने शानदार वापसी कर सीरीज में बराबरी की थी. जेसन होल्डर की अगुआई वाली टीम तीसरे टेस्ट को जीतकर 32 साल बाद इंग्लैंड में सीरीज जीतने की कोशिश करेगी जबकि मेजबान टीम की कोशिश घर में सीरीज बचाने की होगी.
यदि यह टेस्ट मैच ड्रॉ रहता है तो विज्डन ट्रॉफी विंडीज टीम के पास रहेगी क्योंकि उसने पिछली बार अपने घर में इंग्लैंड को 2-1 से पराजित कर हासिल किया थाा.
तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच को आप कब और कहां देख सकते हैं, आइए डालते हैं एक नजर:
इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच कब खेला जाएगा सीरीज का तीसरा और अंतिम टेस्ट मैच?
इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज का तीसरा और निर्णायक टेस्ट मैच शुक्रवार यानी 24 जुलाई से खेला जाएगा.
कितने बजे शुरू होगा इंग्लैंड और विंडीज के बीच तीसरा टेस्ट मैच ?
इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टेस्ट मैच 24 जुलाई 2020 यानी शुक्रवार से भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा.
– इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच कहां खेला जाएगा तीसरा टेस्ट मैच?
सीरीज का तीसरा टेस्ट शुक्रवार से मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जाएगा.
– इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेला जाने वाला तीसरा टेस्ट कहां देख सकेंगे?
सीरीज का तीसरा और निर्णायक टेस्ट आप सोनी नेटवर्क के स्पोर्ट्स चैनल सोनी सिक्स पर लाइव देख सकेंगे. इसका सीधा प्रसारण सोनी सिक्स और सोनी सिक्स एचडी पर होगा.
इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टेस्ट मैच का लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें ?
इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच का ऑनलाइन स्ट्रीमिंग सोनी लिव पर देख सकते हैं.