- Home
- News
- IPL 2026: श्रेयस अय्यर की कप्तानी पारी, पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को दी 5 विकेट से मात
IPL 2026: श्रेयस अय्यर की कप्तानी पारी, पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को दी 5 विकेट से मात
पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हरा दिया है. यह पंजाब की टीम की लगातार दूसरी जीत है. वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अभी तक जीत का खाता नहीं खोल पाई है.
Published On Apr 03, 2026, 07:07 PM IST
Last UpdatedApr 03, 2026, 07:07 PM IST
chennai super kings vs pbks live
चेन्नई: आईपीएल 2026 के सातवें मुकाबले में शुक्रवार को पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 5 विकेट से हराया. पंजाब किंग्स की तरफ से कप्तान श्रेयस अय्यर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी खेली. वहीं, प्रियांश आर्या ने 39 रनों की आतिशी पारी खेली. यह इस सीजन में पंजाब की लगातार दूसरी जीत है.
पंजाब ने आसानी से हासिल कर लिया लक्ष्य
चेन्नई सुपर किंग्स से मिले 210 रनों के लक्ष्य को पंजाब किंग्स ने 5 विकेट खोकर 18.4 ओवर में हासिल कर लिया. पंजाब की शुरुआत दमदार रही. प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट के लिए 4.2 ओवर में 61 रन जोड़े. प्रियांश ने सिर्फ 11 गेंदों का सामना करते हुए 354 के स्ट्राइक रेट से 39 रन बनाए. उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान 3 चौके और 4 छक्के लगाए. वहीं, प्रभसिमरन ने 34 गेंदों में 43 रन बनाए. कूपर कोनोली ने 22 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 36 रन बनाए. हालांकि, नेहल वढेरा ने अपने प्रदर्शन से निराश किया और वह 10 रन बनाकर मैट हेनरी का शिकार बने.
श्रेयस अय्यर ने संभाला मोर्चा
कप्तान श्रेयस अय्यर एक छोर संभालकर खड़े रहे और उन्होंने इस सीजन का पहला अर्धशतक लगाया. अय्यर 29 गेंदों में 50 रन बनाकर आउट हुए. अपनी इस पारी में अय्यर ने 4 चौके और 3 छक्के लगाए. अय्यर के आउट होने के बाद शशांक सिंह और मार्कस स्टोइनिस ने पंजाब किंग्स को कोई और झटका नहीं लगने दिया. शशांक 6 गेंदों में 14 और स्टोइनिस 3 गेंदों में 9 रन बनाकर नाबाद रहे और टीम को जीत दिलाकर लौटे. गेंदबाजी में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से मैट हेनरी और अंशुल कंबोज ने दो-दो विकेट निकाले.
चेन्नई ने बनाया अच्छा स्कोर, आयुष म्हात्रे की कमाल की बल्लेबाजी
इससे पहले टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 209 रन लगाए. संजू सैमसन बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और महज 7 रन बनाकर आउट हुए. हालांकि, इसके बाद ऋतुराज गायकवाड़ और आयुष म्हात्रे ने दूसरे विकेट के लिए 96 रन जोड़े. ऋतुराज 22 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हुए. वहीं, आयुष ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 43 गेंदों में 73 रनों की दमदार पारी खेली. कार्तिक शर्मा ने एक बार फिर निराश किया और वह एक रन ही बना सके.
सरफराज ने दी चेन्नई सुपर किंग्स की पारी को रफ्तार
हालांकि, सरफराज खान शानदार लय में दिखाई दिए और उन्होंने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 12 गेंदों में 32 रनों की आतिशी पारी खेली. वहीं, अंत के ओवरों में शिवम दुबे ने सिर्फ 27 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 45 रन बनाए. दुबे ने अपनी पारी के दौरान 5 चौके और एक छक्का लगाया. गेंदबाजी में पंजाब किंग्स की ओर से विजयकुमार वैशाक ने सर्वाधिक 2 विकेट चटकाए. यह चेन्नई की आईपीएल 2026 में लगातार दूसरी हार है.
पंजाब किंग्स की पहली XI: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहाल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल
चेन्नई सुपर किंग्स की XI: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कंबोज, खलील अहमद
Follow Updates here:
IPL 2026 CSK vs PBKS: आयुष म्हात्रे का ताबड़तोड़ अर्धशतक, चेन्नई अब 100 के पार
आयुष म्हात्रे ने ताबड़तोड़ अंदाज में अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की. उन्होंने अपने 50 रन में से चालीस रन तो बाउंड्री से बनाए. और इसमें लगातार इजाफा होता गया. मार्कस स्टॉयनिस के नौवें ओवर में और भी रन बने. म्हात्रे ने इससे पहले आईपीएल में 11 छक्के लगाए थे. और इसमें से 10 उन्होंने पेस बॉलिंग पर लगाए थे. इन दोनों संख्या में उन्होंने पांच का इजाफा किया.
IPL 2026 CSK vs PBKS: आयुष म्हात्रे ने लगाए लगातार 3 चौके
IPL 2026 CSK vs PBKS: आयुष म्हात्रे ने लगाए लगातार 3 चौके
चेन्नई सुपर किंग्स के युवा खिलाड़ी आयुष म्हात्रे ने जेवियर बार्टलेट के ओवर में जमकर हाथ खोले. उन्होंने इस ओवर में लगतार तीन चौके लगाए. चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर चार ओवर बाद 1 विकेट पर 39 रन का स्कोर बनाया.
IPL 2026 CSK vs PBKS: बार्टलेट ने पंजाब किंग्स को दिलाई कामयाबी, संजू सैमसन हुए आउट
IPL 2026 CSK vs PBKS: बार्टलेट ने पंजाब किंग्स को दिलाई कामयाबी, संजू सैमसन हुए आउट
यह मैच का दूसरा ही ओवर था. और पंजाब किंग्स को जल्दी और बड़ी कामयाबी मिली. बार्टलेट की गेंद पर संजू सैमसन ने जगह बनाई और ऑफ साइड पर गेंद को खेलना चाहा. लेकिन गेंद उन्हें छोड़कर बाहर जाती रही. गेंद की लेंथ ऐसी नहीं थी कि सैमसन उसे ड्राइव कर सकें. और न ही इतनी छोटी थी कि वह उसे कट कर सकें. गेंद ने बल्ले का किनारा लिया और विकेटकीपर प्रभसिमरन सिंह ने आसान सा कैच किया. सैमसन 7 गेंदों पर सात रन बनाकर आउट हुए.
CSK vs PBKS: पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन और इम्पैक्ट प्लेयर्स कौन से हैं
पंजाब किंग्स की पहली XI: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहाल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल
कौन हैं पंजाब के सब्सिट्यूट- सूर्यांश शेगडे, प्रियांश आर्या, विष्णु विनोद, प्रवीण दूबे, हेमंत बरार
क्या है चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन और सब्सिट्यूट
चेन्नई सुपर किंग्स की XI: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कंबोज, खलील अहमद
जेमी ओवरटन, राहुल चाहर, मैथ्यू शॉर्ट, रामकृष्ण घोष, गुरजापनीत सिंह
पंजाब किंग्स ने टॉस जीता, पहले गेंदबाजी का फैसला
पंजाब किंग्स ने टॉस जीता, पहले गेंदबाजी का फैसला: पंजाब किंग्स की टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. चेन्नई की पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी मानी जाती है और ऐसा लगता है कि यहां लक्ष्य का पीछा करना बेहतर रहेगा. हालांकि चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ का मानना है कि यह अप्रैल के महीने की शुरुआत है और इस वक्त पर ओस का बहुत ज्यादा असर नहीं होगा.