GT vs MI, IPL 2026: मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रन से हराया
Gujarat Titans vs Mumbai Indians Match Scorecard and Updates
Published On Apr 20, 2026, 06:39 PM IST
Last UpdatedApr 20, 2026, 06:39 PM IST
GT VS MI IPL 2026
GT vs MI, IPL 2026: आईपीएल 2026 के 30वें मैच में मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रन से हराकर सीजन की दूसरी जीत दर्ज की है. मुंबई इंडियंस की टीम ने तिलक वर्मा के 45 बॉल में नाबाद 101 रन की पारी से 20 ओवर में पांच विकेट पर 199 रन बनाए. गुजरात टाइटंस की टीम इसके जवाब में 15.4 ओवर में 100 रन पर ही सिमट गई. अश्वनी कुमार ने चार विकेट चटकाए.
मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): दानिश मालेवार, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, मिशेल सेंटनर, कृष भगत, जसप्रीत बुमराह, एएम ग़ज़नफ़र
गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, कैगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, अशोक शर्मा
Follow Updates here:
Live Score GT vs MI, IPL 2026: दोनों टीमों का स्क्वाड
मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): दानिश मालेवार, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, मिशेल सेंटनर, कृष भगत, जसप्रीत बुमराह, एएम ग़ज़नफ़र
गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, कैगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, अशोक शर्मा
Live Score GT vs MI, IPL 2026: जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी मुंबई की टीम, सामने है गुजरात की चुनौती
Live Score GT vs MI, IPL 2026: आईपीएल 2026 के 30वां मुकाबले में अब से थोड़ी देर बाद गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस की टीम आमने-सामने होगी. दोनों टीमें अब तक कुछ खास कमाल नहीं कर पाई हैं. मुंबई इंडियंस ने पिछला मुकाबला हारा है, तो गुजरात टाइटंस को अपने पिछले मुकाबले में जीत मिली है. इस सीजन में दोनों टीमों के प्रदर्शन पर नजर डालें तो दोनों टीमें अब तक 5-5 मुकाबले खेली हैं. गुजरात टाइटंस इस सीजन में अब तक खेले गए पांच मैचों में 3 में जीत दर्ज की है, जबकि 2 मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है. प्वाइंट्स टेबल में गुजरात पांचवें पायदान पर है. वहीं, मुंबई इंडियंस अब तक खेले पांच मुकाबलों में सिर्फ एक मुकाबला जीत पाई है, जबकि उसको 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. मुंबई इंडियंस प्वॉइंट्स टेबल में आखिरी पायदान पर है.