This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
IND vs WI 1st Test, Day 1: वेस्टइंडीज ने जीता टॉस, यशस्वी और इशान किशन ने किया टेस्ट डेब्यू
वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. इस मैच से युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और इशान किशन टेस्ट डेब्यू कर रहे हैं.
Written by Vanson Soral
Last Updated on - July 12, 2023 8:22 PM IST

Live Score IND vs WI 1st Test, Day 1: भारत और मेजबान वेस्टइंडीज के बीच आज यानी 12 जुलाई से डोमिनिका में 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज हो रहा है. वेस्टइंडीज टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. इस मैच से युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और इशान किशन टेस्ट डेब्यू कर रहे हैं.
बीसीसीआई ने यशस्वी और इशान को टेस्ट डेब्यू की बधाई दी है. बीसीसीआई ने फोटोज पोस्ट करते हुए लिखा, “यशस्वी जायस्वाल और इशान किशन को बधाई, जो Team India के लिए टेस्ट डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.” विराट कोहली ने इशान किशन को टेस्ट कैप सौंंपी.
Congratulations to Yashasvi Jaiswal and Ishan Kishan who are all set to make their Test debut for #TeamIndia.
— BCCI (@BCCI) July 12, 2023
Go well, lads!#WIvIND pic.twitter.com/h2lIvgU6Zp
प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है:-
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, रवींद्र जड़ेजा, इशान किशन (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, जयदेव उनादकट, मोहम्मद सिराज.
TRENDING NOW
वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन): क्रैग ब्रैथवेट (कप्तान), तेजनारायण चंद्रपॉल, रेमन रीफ़र, जर्मेन ब्लैकवुड, एलिक अथानाज़, जोशुआ दा सिल्वा (विकेटकीपर), जेसन होल्डर, रहकीम कॉर्नवाल, अल्जारी जोसेफ, केमर रोच, जोमेल वारिकन.
भारत vs वेस्टइंडीज, पहला टेस्ट मैच
- वेन्यू- विंडसर पार्क, रोसेउ, डोमिनिका
- तारीख- 12-16 जुलाई, 2023
- समय- 7:30 PM (भारतीय समयानुसार)
- कहां देखें- दूरदर्शन स्पोर्ट्स चैनल
- लाइव स्ट्रीमिंग- जियो सिनेमा और फैनकोड एप
