• क्रिकेट न्यूज़
  • News
  • IND VS AUS 1st T20I: बारिश से रद्द हुआ पहला टी-20 मैच, सिर्फ 9.4 ओवर का खेल हो सका

IND VS AUS 1st T20I: बारिश से रद्द हुआ पहला टी-20 मैच, सिर्फ 9.4 ओवर का खेल हो सका

India vs Australia 1st T20I: 9.4 ओवर में भारत ने एक विकेट के नुकसान पर 97 रन बनाए थे, इसके बाद बारिश की वजह से खेल नहीं खोल सका और खेल को रद्द करना पड़ा

Edited By : Akhilesh Tripathi |Oct 29, 2025, 01:14 PM IST

Published On Oct 29, 2025, 01:14 PM IST

Last UpdatedOct 29, 2025, 01:14 PM IST

Surya Kumar yadav

Surya Kumar yadav

India vs Australia 1st T20I: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया. ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इस मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया था, बारिश की वजह से दो बार खेल में बाधा आई. 9.4 ओवर में भारत ने एक विकेट के नुकसान पर 97 रन बनाए थे, इसके बाद बारिश की वजह से खेल नहीं खोल सका और खेल को रद्द करना पड़ा. शुभमन गिल 37 रन और सूर्य कुमार यादव 39 रन बनाकर नाबाद रहे. भारत ने अभिषेक शर्मा (19) के रूप में एकमात्र विकेट गंवाया.

पहले T20I में दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): मिशेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस (विकेट कीपर), टिम डेविड, मिशेल ओवेन, मार्कस स्टोइनिस, जोश फिलिप, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, मैथ्यू कुहनेमैन, जोश हेज़लवुड

Follow Updates here:

IND VS AUS 1st T20I: बारिश से रद्द हुआ पहला टी-20 मैच, सिर्फ 9.4 ओवर का खेल हो सका

IND VS AUS 1st T20I: बारिश से रद्द हुआ पहला टी-20 मैच, सिर्फ 9.4 ओवर का खेल हो सका. भारत ने 9.4 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 97 रन बनाए, शुभमन गिल 37 रन और सूर्य कुमार यादव 39 रन बनाकर नाबाद रहे.

IND VS AUS 1st T20I Live: गिल- सूर्या की विस्फोटक पारी, बारिश ने फिर रोका खेल

IND VS AUS 1st T20I Live: शुभमन गिल- सूर्य कुमार यादव की विस्फोटक जारी है. भारत ने 9.4 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 97 रन बनाए हैं. शुभमन गिल 37 रन और सूर्य कुमार यादव 39 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. बारिश ने एक बार फिर खेल रोक दिया है.

IND VS AUS 1st T20I Live: 18-18 ओवर का खेला जाएगा मुकाबला

IND VS AUS 1st T20I Live: 18-18 ओवर का खेला जाएगा मुकाबला. बारिश की वजह से ओवर्स में कटौती. पावरप्ले सिर्फ 5.2 ओवर का होगा. दोपहर तीन बजे से शुरू होगा मैच.

IND VS AUS 1st T20I Live: बारिश ने रोका खेल

IND VS AUS 1st T20I Live: बारिश ने रोका खेल. खेल रोके जाने तक भारत ने पांच ओवर में एक विकेट पर 43 रन बनाए हैं.

IND VS AUS 1st T20I Live: अभिषेक शर्मा आउट, भारत ने पहला विकेट गंवाया

IND VS AUS 1st T20I Live: अभिषेक शर्मा 19 रन (14 बॉल) की पारी खेलकर आउट, भारत ने 35 रन पर पहला विकेट गंवाया. नाथन एलिस की गेंद पर टिम डेविड ने लपका कैच.

IND VS AUS 1st T20I Live: ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, गिल- अभिषेक ने दिलाई भारत को अच्छी शुरुआत

IND VS AUS 1st T20I Live: ऑस्ट्रेलिया की टीम कैनबरा में खेले जा रहे पहले टी-20 मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है. भारत के ओपनर्स शुभमन गिल- अभिषेक शर्मा ने अच्छी शुरुआत की है. पहले तीन ओवर में भारत ने बिना किसी नुकसान के 26 रन बना लिए हैं.

Editor's Pick