India vs Australia 4th T20I: अक्षर पटेल के ऑलराउंड प्रदर्शन (11 बॉल में 21 रन* और दो विकेट) और वाशिंगटन सुंदर (03/03) की दमदार गेंदबाजी से भारत ने ऑस्ट्रेलिया को चौथे टी-20 मैच में 48 रन से हरा दिया. इस जीत के साथ भारत ने सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली है.
भारत ने ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 168 रन का लक्ष्य रखा था, ऑस्ट्रेलिया की टीम 18.2 ओवर में 119 रन पर ढेर हो गई. अक्षर पटेल को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया.
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह
IND VS AUS 4th T20I: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 48 रन से हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
IND VS AUS 4th T20I: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 48 रन से हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त. भारत के 168 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम 18.2 ओवर में 119 रन पर ढेर हो गई. सुंदर को मिली तीसरी सफलता.
IND VS AUS 4th T20I: वाशिंगटन सुंदर हैट्रिक से चूके
IND VS AUS 4th T20I: वाशिंगटन सुंदर हैट्रिक से चूके
IND VS AUS 4th T20I: ऑस्ट्रेलिया को लगा आठवां झटका, सुंदर ने दो लगातार गेंदों पर दो विकेट चटकाए
IND VS AUS 4th T20I: ऑस्ट्रेलिया को लगा आठवां झटका, सुंदर ने दो लगातार गेंदों पर दो विकेट चटकाए. बार्टलेट खाता भी नहीं खोल सके. सुंदर हैट्रिक पर पहुंचे.
IND VS AUS 4th T20I: ऑस्ट्रेलिया को लगा सातवां झटका, मार्कस स्टोइनिस आउट
IND VS AUS 4th T20I: ऑस्ट्रेलिया को लगा सातवां झटका, मार्कस स्टोइनिस 17 रन की पारी खेलकर आउट. वाशिंगटन सुंदर को मिली सफलता.
IND VS AUS 4th T20I: ऑस्ट्रेलिया को लगा छठा झटका, ग्लेन मैक्सवेल आउट
IND VS AUS 4th T20I: ऑस्ट्रेलिया को लगा छठा झटका, ग्लेन मैक्सवेल सिर्फ दो रन की पारी खेलकर आउट. अपने स्पेल की आखिरी बॉल पर चक्रवर्ती ने मैक्सवेल का किया शिकार. वापसी मैच में नहीं चला मैक्सवेल का बल्ला. टीम इंडिया ने शानदार वापसी की है. अब अगले पांच ओवर में ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 65 रन बनाने हैं.
IND VS AUS 4th T20I: ऑस्ट्रेलिया को लगा पांचवां झटका, जोश फिलिप आउट
IND VS AUS 4th T20I: 98 रन के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया को लगा पांचवां झटका, जोश फिलिप आउट. जोश फिलिप ने 10 रन की पारी खेली. अर्शदीप सिंह को मिली सफलता.
IND VS AUS 4th T20I: ऑस्ट्रेलिया ने चौथा विकेट गंवाया, टिम डेविड आउट
IND VS AUS 4th T20I: ऑस्ट्रेलिया ने चौथा विकेट गंवाया, टिम डेविड नौ गेंद में 14 रन की पारी खेलकर आउट. शिवम दुबे की गेंद पर सूर्य कुमार यादव ने लपका कैच. अब जोश फिलिप का साथ देने मार्कस स्टोइनिंस बल्लेबाजी करने उतरे थे.
IND VS AUS 4th T20I: ऑस्ट्रेलिया ने गंवाए लगातार दो विकेट
IND VS AUS 4th T20I: ऑस्ट्रेलिया ने गंवाए लगातार दो विकेट, जोश इंग्लिश (12) का विकेट अक्षर पटेल के नाम रहा, वहीं मिचेल मार्श (24 बॉल में 30 रन) को शिवम दुबे ने अपना शिकार बनाया.
IND VS AUS 4th T20I: अक्षर पटेल ने भारत को दिलाई पहली सफलता
IND VS AUS 4th T20I: अक्षर पटेल ने भारत को दिलाई पहली सफलता. मैथ्यू शॉर्ट 19 बॉल में 25 रन की पारी खेलकर आउट. 37 रन पर ऑस्ट्रेलिया ने पहला विकेट गंवाया है. पांच ओवर में भारत का स्कोर- 39/1.
IND VS AUS 4th T20I: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए दिया 168 रन का लक्ष्य
IND VS AUS 4th T20I: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए दिया 168 रन का लक्ष्य. भारत ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 167 रन बनाए. अक्षर पटेल 11 बॉल में 21 रन बनाकर नाबाद रहे.
IND VS AUS 4th T20I: भारत ने आठवां विकेट गंवाया, अर्शदीप सिंह आउट
IND VS AUS 4th T20I: भारत ने आठवां विकेट गंवाया, अर्शदीप सिंह आउट. अर्शदीप सिंह खाता भी नहीं खोल सके.
IND VS AUS 4th T20I: भारत ने छठा विकेट गंवाया, जितेश शर्मा आउट
IND VS AUS 4th T20I: एडम जैम्पा को एक ओवर में मिली दूसरी सफलता. जितेश शर्मा तीन रन की पारी खेलकर आउट.
IND VS AUS 4th T20I: भारत ने पांचवां विकेट गंवाया, तिलक वर्मा आउट
IND VS AUS 4th T20I: भारत ने पांचवां विकेट गंवाया, तिलक वर्मा आउट. तिलक वर्मा सिर्फ पांच रन की पारी खेल सके. जैम्पा को मिली दूसरी सफलता.
IND VS AUS 4th T20I: भारत ने चौथा विकेट गंवाया, कप्तान सूर्य कुमार यादव आउट
IND VS AUS 4th T20I: भारत ने चौथा विकेट गंवाया, कप्तान सूर्य कुमार यादव 10 बॉल में 20 रन की पारी खेलकर आउट. कप्तान सूर्य कुमार यादव का खराब फॉर्म जारी है. जेवियर बार्टलेट को यह सफलता मिली है.
IND VS AUS 4th T20I: भारत ने तीसरा विकेट गंवाया, शुभमन गिल आउट
IND VS AUS 4th T20I: 121 रन के स्कोर पर भारत ने तीसरा विकेट गंवाया, उप कप्तान शुभमन गिल 39 बॉल में 46 रन की पारी खेलकर आउट. नाथन एलिस को मिली सफलता.
IND VS AUS 4th T20I: भारत ने दूसरा विकेट गंवाया, शिवम दुबे आउट
IND VS AUS 4th T20I: भारत ने दूसरा विकेट गंवाया, शिवम दुबे आउट. शिवम दुबे जिन्हें नंबर तीन पर भेजा गया था, 18 बॉल में 22 रन की पारी खेलकर जेवियर बार्टलेट की गेंद पर बोल्ड हो गए.
IND VS AUS 4th T20I: 10 ओवर का खेल खत्म, भारत का स्कोर- 75/1
IND VS AUS 4th T20I: 10 ओवर का खेल खत्म, भारत का स्कोर- 75/1. पिछले चार ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने वापसी की है.
IND VS AUS 4th T20I: एडम जंपा ने दिलाई ऑस्ट्रेलिया को पहली सफलता
IND VS AUS 4th T20I: एडम जंपा ने दिलाई ऑस्ट्रेलिया को पहली सफलता. अभिषेक शर्मा 28 रन की पारी खेलकर आउट. 56 रन पर भारत को पहला झटका लगा है. नंबर तीन पर शिवम दुबे बल्लेबाजी करने उतरे हैं.
IND VS AUS 4th T20I: अभिषेक-गिल ने दिलाई टीम इंडिया को शानदार शुरुआत
IND VS AUS 4th T20I: अभिषेक शर्मा- शुभमन गिल की जोड़ी ने दिलाई टीम इंडिया को शानदार शुरुआत. पावरप्ले (छह ओवर) में भारत ने बिना किसी नुकसान के 49 रन बनाए हैं. शुभमन गिल 26 रन और अभिषेक शर्मा 22 रन बनाकर नाबाद हैं.
Live Score India vs Australia 4th T20I: अभिषेक शर्मा को पहले ओवर में मिला जीवनदान
Live Score India vs Australia 4th T20I: अभिषेक शर्मा को पहले ओवर में मिला जीवनदान. ओवर की दूसरी बॉल पर बेन ड्वार्शिस ने टपकाया आसान कैच.
Live Score India vs Australia 4th T20I: दोनों टीमों की प्लेइंग- 11
भारत (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह
IND VS AUS 4th T20I: ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस, भारत की पहली बल्लेबाजी
IND VS AUS 4th T20I: ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस, भारत की पहली बल्लेबाजी. भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं है, वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम में चार बदलाव हुआ है. ज़म्पा, मैक्सवेल, फिलिप और ड्वार्शियस को ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11 में शामिल किया गया है.
Live Score India vs Australia 4th T20I: सीरीज में बढ़त बनाने उतरेगी टीम इंडिया
Live Score India vs Australia 4th T20I: भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम पांच मैचों की टी-20 सीरीज के चौथे मैच में आज आमने-सामने है. सीरीज 1-1 की बराबरी पर है और टीम इंडिया सीरीज में बढ़त बनाने उतरेगी. प्लेइंग- 11 में बदलाव देखने को मिल सकता है. अब से थोड़ी देर बाद टॉस होगा. दोपहर 1.45 बजे से मुकाबले की शुरुआत होगी.