• Home
  • News
  • IND vs NZ 1st T20I Highlights: भारत ने पहले टी-20 मैच में न्यूजीलैंड को 48 रन से हराया

IND vs NZ 1st T20I Highlights: भारत ने पहले टी-20 मैच में न्यूजीलैंड को 48 रन से हराया

भारत ने न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 239 रन का लक्ष्य रखा था, न्यूजीलैंड की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 190 रन ही बना सकी.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Jan 21, 2026, 06:29 PM IST

Published On Jan 21, 2026, 06:29 PM IST

Last UpdatedJan 21, 2026, 06:29 PM IST

ind vs nz

ind vs nz

India vs New Zealand 1st T20 Match: भारत ने पहले टी-20 मैच में न्यूजीलैंड को 48 रन से हराकर टी-20 सीरीज में जीत के साथ शुरुआत की है. भारत ने न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 239 रन का लक्ष्य रखा था, न्यूजीलैंड की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 190 रन ही बना सकी. भारत ने इस जीत के साथ पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 की लीड हासिल कर ली है.

 भारत ने सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की 35 गेंद में 84 रन की धमाकेदार पारी से बुधवार को नागपुर में पांच मैच की सीरीज के पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ सात विकेट पर 238 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया. रिंकू सिंह ने 20 बॉल में नाबाद 44 रन बनाए. न्यूजीलैंड की टीम इसके जवाब में ग्लेन फिलिप्स के 78 रन की धमाकेदार पारी के बावजूद लक्ष्य से दूर रह गई.

Follow Updates here:

India vs New Zealand 1st T20 Match: भारत ने पहले टी-20 मैच में न्यूजीलैंड को 48 रन से हराया

India vs New Zealand 1st T20 Match: भारत ने पहले टी-20 मैच में न्यूजीलैंड को 48 रन से हराया. भारत ने न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 239 रन का लक्ष्य रखा था, न्यूजीलैंड की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 190 रन ही बना सकी.

IND vs NZ 1st T20 Match Live: न्यूजीलैंड की आधी टीम पवेलियन लौटी

IND vs NZ 1st T20 Match Live: न्यूजीलैंड की आधी टीम पवेलियन लौटी. न्यूजीलैंड ने 143 रन (14.5 ओवर) के स्कोर पर पांचवां विकेट गंवा दिया है.

IND vs NZ 1st T20 Match Live: न्यूजीलैंड को शुरुआती झटके

IND vs NZ 1st T20 Match Live: न्यूजीलैंड को शुरुआती झटके. न्यूजीलैंड ने डेवॉन कोनवे (00) और रचिन रविंद्र (01) का विकेट गंवा दिया है.

IND vs NZ 1st T20 Match Live: भारत ने न्यूजीलैंड को दिया 239 रन का टारगेट

IND vs NZ 1st T20 Match Live: भारत ने न्यूजीलैंड को दिया 239 रन का टारगेट. भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 238 रन बनाए. रिंकू सिंह 20 बॉल में 44 रन बनाकर नाबाद रहे.

IND vs NZ 1st T20 Match Live: अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी से भारत बड़े स्कोर की ओर

IND vs NZ 1st T20 Match Live: अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी से भारत बड़े स्कोर की ओर. अभिषेक शर्मा ने 84 रन की तूफानी पारी खेली. उन्होंने 35 बॉल की इस पारी में पांच चौके और आठ छक्के लगाए.

IND vs NZ 1st T20 Match Live: भारत की खराब शुरुआत, सैमसन- किशन पवेलियन लौटे

IND vs NZ 1st T20 Match Live: भारत की खराब शुरुआत, सैमसन- किशन पवेलियन लौटे. संजू सैमसन 10 रन और इशान किशन 08 रन बनाकर पवेलियन लौटे. 27 रन के स्कोर पर भारत के दो बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं.

IND vs NZ 1st T20 Match Live: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह

न्यूजीलैंड (प्लेइंग XI): टिम रॉबिन्सन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), क्रिश्चियन क्लार्क, काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी, जैकब डफी

IND vs NZ 1st T20 Match Live: न्यूजीलैंड ने टॉस जीता, भारत की पहले बल्लेबाजी

IND vs NZ 1st T20 Match Live: न्यूजीलैंड ने टॉस जीता, भारत की पहले बल्लेबाजी. श्रेयस अय्यर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा और रवि बिश्नोई प्लेइंग-11 का हिस्सा नहीं हैं.

IND vs NZ 1st T20 Match Live: जीत से आगाज करना चाहेगी टीम इंडिया

IND vs NZ 1st T20 Match Live: वनडे सीरीज में मिली हार के बाद अब भारतीय टीम टी-20 सीरीज में न्यूजीलैंड का सामना करेगी. भारतीय टीम की नजरें सीरीज में जीत के साथ शुरुआत करने पर होगी, हालांकि भारतीय धरती पर पहली बार द्विपक्षीय वनडे श्रृंखला जीतने से निश्चित तौर पर न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा होगा.  डेवोन कॉनवे, कप्तान मिचेल सैंटनर, तेज गेंदबाज जैकब डफी, बेहतरीन फॉर्म में चल रहे डैरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स भारत के सामने बड़ी चुनौती होंगे. शाम 6.30 बजे टॉस होगा, शाम 7.00 बजे से मुकाबले की शुरुआत होगी.

Editor's Pick