- Home
- News
- IND VS NZ 3rd ODI Highlights: न्यूजीलैंड ने पहली बार भारत में जीती वनडे सीरीज, 41 रन जीता तीसरा मुकाबला
IND VS NZ 3rd ODI Highlights: न्यूजीलैंड ने पहली बार भारत में जीती वनडे सीरीज, 41 रन जीता तीसरा मुकाबला
डेरेल मिशेल (137) और ग्लेन फिलिप्स (106) के शतक की बदौलत न्यूजीलैंड ने भारत के सामने जीत के लिए 338 रन का टारगेट रखा था, भारतीय टीम 296 रन पर सिमट गई.
Published On Jan 18, 2026, 12:34 PM IST
Last UpdatedJan 18, 2026, 12:34 PM IST
IND VS NZ 3rd odi
India vs New Zealand 3rd ODI: न्यूजीलैंड ने रविवार को तीसरे और अंतिम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में भारत को 41 रन से हराकर सीरीज पर 2-1 से कब्जा किया. न्यूजीलैंड ने भारत में पहली बार वनडे सीरीज अपने नाम की है. डेरेल मिशेल (137) और ग्लेन फिलिप्स (106) के शतक की बदौलत न्यूजीलैंड ने भारत के सामने जीत के लिए 338 रन का टारगेट रखा था, भारतीय टीम विराट कोहली (124) के शतक के बावजूद 46 ओवर में 296 रन पर सिमट गई.
.
Follow Updates here:
IND VS NZ 3rd ODI Live Score: डेरेल मिशेल- ग्लेन फिलिप्स का शतक, न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 338 रन का टारगेट
IND VS NZ 3rd ODI Live Score: डेरेल मिशेल- ग्लेन फिलिप्स का शतक, न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 338 रन का टारगेट. न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में आठ विकेट पर 337 रन बनाए. डेरेल मिशेल ने 137 रन और ग्लेन फिलिप्स ने 106 रन की पारी खेली. माइकल ब्रेसवेल 18 बॉल में 28 रन बनाकर नाबाद रहे. भारत के लिए हर्षित राणा ने तीन विकेट चटकाए. अर्शदीप सिंह को भी तीन-तीन सफलता मिली.
IND VS NZ 3rd ODI Live Score: न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत, दोनों ओपनर्स पवेलियन लौटे
IND VS NZ 3rd ODI Live Score: न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत, दोनों ओपनर्स पवेलियन लौटे. हेनरी निकल्स खाता भी नहीं खोल सके, वहीं डेवॉन कोनवे ने पांच रन बनाए. निकल्स पहले ओवर में अर्शदीप का शिकार बने, वहीं कोनवे का विकेट हर्षित राणा के नाम रहा.
IND VS NZ 3rd ODI Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज
न्यूजीलैंड (प्लेइंग XI): डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, विल यंग, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल हे (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), ज़ैकरी फाउल्क्स, काइल जैमीसन, क्रिस्टियन क्लार्क, जेडन लेनोक्स
IND VS NZ 3rd ODI Live Score: टीम इंडिया के पास सीरीज बचाने की चुनौती
IND VS NZ 3rd ODI Live Score: भारत और न्यूजीलैंड की टीम अब से थोड़ी देर में तीसरे वनडे मैच में आमने-सामने होगी. दोनों टीमें की नजरें सीरीज जीतने पर होगी. इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में यह मुकाबला खेला जा रहा है. न्यूजीलैंड के पास भारत में पहली बार वनडे सीरीज जीतने का मौका है, हालांकि 2019 से अपने घर में बाइलेटरल सीरीज में अजेय टीम इंडिया के सामने उसकी चुनौती आसान नहीं होने वाली है. दोपहर एक बजे टॉस होगा, दोपहर डेढ़ बजे से मुकाबले की शुरुआत होगी.