This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
IND VS SA 2nd ODI: एडेन मारक्रम के शतक से साउथ अफ्रीका ने जीता दूसरा वनडे, सीरीज में की वापसी
India vs South Africa 2nd ODI Match Scorecard and Updates

India vs South Africa 2nd ODI Match: एडेन मारक्रम के शतक (110) और मैथ्यू ब्रीत्जके और डेवाल्ड ब्रेविस के अर्धशतक की मदद से साउथ अफ्रीका ने भारत को दूसरे वनडे मैच में चार विकेट से हरा दिया. साउथ अफ्रीका ने इस जीत के साथ सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है. तीसरा मैच छह दिसंबर को विशाखापट्टनम में खेला जाएगा.
भारत ने साउथ अफ्रीका के सामने जीत के लिए 359 रन का विशाल लक्ष्य रखा था, साउथ अफ्रीका ने इस लक्ष्य को छह विकेट खोकर हासिल कर लिया. साउथ अफ्रीका का वनडे में यह तीसरा सबसे सफल रन चेज है.
IND VS SA 2nd ODI Live: डेवाल्ड ब्रेविस 34 गेंद में 54 रन की पारी खेलकर आउट, साउथ अफ्रीका ने गंवाया तीसरा विकेट. हालांकि साउथ अफ्रीका ने मैच में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है.
IND VS SA 2nd ODI Live: एडेन मारक्रम आउट, मारक्रम ने 98 बॉल में 110 रन की पारी खेली और हर्षित राणा का शिकार बने. साउथ अफ्रीका ने दूसरा विकेट गंवाया
IND VS SA 2nd ODI Live: एडेन मारक्रम ने जड़ा शतक. साउथ अफ्रीका की टीम ने मैच में पलटवार किया है. 27 ओवर में साउथ अफ्रीका ने दो विकेट पर 177 रन बना लिए हैं.
IND VS SA 2nd ODI Live: एडेन मारक्रम ने जड़ा अर्धशतक. मारक्रम ने 52 बॉल में अपना अर्धशतक पूरा किया है.
IND VS SA 2nd ODI Live: साउथ अफ्रीका को पहला झटका. डि कॉक 08 रन की पारी खेलकर आउट. 26 रन के स्कोर पर साउथ अफ्रीका ने पहला विकेट गंवाया है.
IND VS SA 2nd ODI Live: भारत ने साउथ अफ्रीका को दिया 359 रन का लक्ष्य. भारत ने 50 ओवर में पांच विकेट पर 358 रन बनाए.
IND VS SA 2nd ODI Live: केएल राहुल ने जड़ा अर्धशतक, राहुल का यह लगातार दूसरा अर्धशतक है.
IND VS SA 2nd ODI Live: वाशिंगटन सुंदर रन आउट, भारत को लगा पांचवां झटका.
IND VS SA 2nd ODI Live: विराट कोहली 102 रन की पारी खेलकर आउट. कोहली ने 93 बॉल में 102 रन की पारी खेली. विराट कोहली अपनी पारी में सात चौके और दो छक्के लगाए.
IND VS SA 2nd ODI Live: रुतुराज गायकवाड़ के बाद विराट कोहली ने भी जड़ा शतक. कोहली ने लगातार दूसरा वनडे शतक जड़ा है. कोहली का वनडे में यह 53वां शतक है.
IND VS SA 2nd ODI Live: रुतुराज गायकवाड़ 105 रन की पारी खेलकर आउट
IND VS SA 2nd ODI Live: रुतुराज गायकवाड़ ने जड़ा शतक, उनके वनडे करियर का यह पहला शतक है.
IND VS SA 2nd ODI Live: विराट कोहली ने भी जड़ा अर्धशतक. वनडे करियर में यह उनका 76वां अर्धशतक है.
IND VS SA 2nd ODI Live: रुतुराज गायकवाड़ ने जड़ा अर्धशतक, उन्होंने 52 बॉल में उन्होंने अर्धशतक बनाया है. वनडे करियर में यह उनका दूसरा अर्धशतक है.
IND VS SA 2nd ODI Live: भारत के दोनों ओपनर्स पवेलियन लौटे. रोहित के बाद जायसवाल ने भी किया निराश. यशस्वी जायसवाल 22 रन की पारी खेलकर मार्को जानसेन का शिकार बने.
IND VS SA 2nd ODI Live: रोहित शर्मा 14 रन की पारी खेलकर आउट, भारत ने 40 रन के स्कोर पर गंवाया पहला विकेट. नांद्रे बर्गर को मिली सफलता.
भारत (प्लेइंग XI): यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, वाशिंगटन सुंदर, केएल राहुल (विकेट कीपर), रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा
साउथ अफ्रीका (प्लेइंग XI): क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), एडेन मार्करम, टेम्बा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्ज़के, टोनी डी ज़ोरज़ी, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को जेनसन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, नंद्रे बर्गर, लुंगी एनगिडी
IND VS SA 2nd ODI Live: साउथ अफ्रीका ने टॉस जीता, भारत की पहले बल्लेबाजी. भारत ने लगातार 20वां टॉस गंवाया है. भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है. साउथ अफ्रीका की टीम में तीन बदलाव हुआ है.
