×

KKR vs RR: रोमांचक मुकाबले में केकेआर ने मारी बाजी, 1 रन से जीता मैच

Kolkata Knight Riders​ vs Rajasthan Royals: केकेआर ने अपने घर में राजस्थान रॉयल्स को रोमांचक मैच में 1 रन से हरा दिया.

Sunil Narine DC vs KKR
sunil-narine

Kolkata Knight Riders​ vs Rajasthan Royals: आईपीएल 2025 में आज कोलकाता नाइट राइ़डर्स और राजस्थान रॉयल्स की टीम आमने-सामने थी. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला काफी रोमांचक रहा. इस मैच का नतीजा आखिरी ओवर में निकला हां केकेआर की टीम ने 1 रन से मुकाबला अपने नाम किया.

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 206 रन बनाए थे. इस टारगेट का पीछा राजस्थान रॉयल्स तेजी से कर रही थी हालांकि टीम लक्ष्य से सिर्फ 1 रन पीछे रह गई और मुकाबला हार गई. राजस्थान रॉयल्स के लिए इस मुकाबले में कप्तान रियान पराग ने 95 रन की तूफानी पारी खेली हालांकि उनकी यह पारी टीम को जीत नहीं दिला पाई. केकेआर इस जीत के साथ प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को बरकरार रखा है.

KKR vs RR IPL 2025 Live: रियान पराग ने मोईन अली के ओवर में जड़े पांच छक्के

KKR vs RR IPL 2025 Live: रियान पराग ने मोईन अली के ओवर में जड़े पांच छक्के. पराग और हेटमायर की जोड़ी ने राजस्थान रॉयल्स की वापसी कराई है.

KKR vs RR IPL 2025 Live: वरुण चक्रवर्ती ने एक ओवर में चटकाए दो विकेट

KKR vs RR IPL 2025 Live: वरुण चक्रवर्ती ने एक ओवर में चटकाए दो विकेट. चक्रवर्ती ने पहले ध्रुव जुरेल और फिर वानिंदु हसरंगा को अपना शिकार बनाया. राजस्थान रॉयल्स की आधी टीम 71 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट चुकी है.

KKR vs RR IPL 2025 Live: यशस्वी जायसवाल आउट, मोईन अली को दूसरी सफलता

यशस्वी जायसवाल 21 बॉल में 34 रन की पारी खेलकर आउट, मोईन अली को दूसरी सफलता.

KKR vs RR IPL 2025 Live: डेब्यू मैच में खाता नहीं खोल सके कुणाल राठौड़

डेब्यू मैच में खाता नहीं खोल सके कुणाल राठौड़. कुणाल राठौड़ ने पांच गेंदों का सामना किया और मोईन अली की गेंद पर अपना विकेट गंवाया. आंद्रे रसेल ने लपका बेहतरीन कैच.

KKR vs RR IPL 2025 Live: वैभव सूर्यवंशी पहले ओवर में आउट

वैभव सूर्यवंशी पहले ओवर में पवेलियन लौटे. वैभव अरोड़ा की गेंद पर अजिंक्य रहाणे ने लपका कैच. वैभव सूर्यवंशी सिर्फ चार रन की पारी खेलकर आउट.

KKR vs RR IPL 2025 Live: केकेआर ने राजस्थान रॉयल्स को दिया 207 रन का टारगेट

केकेआर ने राजस्थान रॉयल्स को दिया 207 रन का टारगेट. केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 204 रन बनाए. आंद्रे रसेल 25 बॉल में 57 रन और रिंकू सिंह छह बॉल में 19 रन बनाकर नाबाद रहे.

 

KKR vs RR IPL 2025 Live: आंद्रे रसेल की धमाकेदार पारी, 22 बॉल में जड़ा अर्धशतक

KKR vs RR IPL 2025 Live: आंद्रे रसेल की धमाकेदार पारी, 22 बॉल में जड़ा अर्धशतक. इस सीजन रसेल का यह पहला अर्धशतक है. अंगकृष रघुवंशी 31 गेंद में 44 रन की पारी खेलकर आउट हुए.

KKR vs RR IPL 2025 Live: केकेआर ने तीसरा विकेट गंवाया, अजिंक्य रहाणे आउट

केकेआर ने तीसरा विकेट गंवाया, अजिंक्य रहाणे 24 गेंद में 30 रन की पारी खेलकर आउट. रियान पराग को मिली सफलता.

KKR vs RR IPL 2025 Live: केकेआर ने दूसरा विकेट गंवाया, रहमानुल्लाह गुरबाज आउट

रहमानुल्लाह गुरबाज 25 गेंद में 35 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौटे. महीश तीक्षणा को मिली सफलता. रहाणे और गुरबाज के बीच 56 रन की साझेदारी का अंत हुआ.

KKR vs RR IPL 2025 Live: छह ओवर में केकेआर का स्कोर- 56/1

पावरप्ले खत्म, सुनील नरेन का विकेट जल्दी गंवाने के बाद अजिंक्य रहाणे और रहमानुल्लाह गुरबाज ने केकेआर की पारी को संभाला है. छह ओवर में केकेआर ने एक विकेट के नुकसान पर 56 रन बनाए हैं. रहाणे 18 रन और गुरबाज 24 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

KKR vs RR IPL 2025 Live: केकेआर ने पहला विकेट गंवाया, सुनील नरेन आउट

KKR vs RR IPL 2025 Live: केकेआर ने पहला विकेट गंवाया, सुनील नरेन आउट, युद्ववीर सिंह चरक को मिली सफलता. सुनील नरेन ने नौ गेंद में 11 रन की पारी खेली.

KKR vs RR IPL 2025 Live: दोनों टीमों का स्क्वाड

कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन): रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, मोइन अली, वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा

इम्पैक्ट सब– मनीष पांडे, हर्षित राणा, अनुकूल रॉय, रोवमैन पॉवेल, लवनिथ सिसौदिया

राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (कप्तान), कुणाल सिंह राठौड़, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिम्रोन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, युद्धवीर सिंह चरक, आकाश मधवाल

इम्पैक्ट सब– कुमार कार्तिकेय, शुभम दुबे, तुषार देशपांडे, क्वेना मफाका, अशोक शर्मा

KKR vs RR, Kolkata Knight Riders​, Rajasthan Royals, IPL 2025, Kolkata weather, Ajinkya Rahane, Rinku Singh, Sanju Samson, Vaibhav Suryavanshi
KKR vs RR IPL 2025 Live: केकेआर ने टॉस जीता, बल्लेबाजी का फैसला

KKR vs RR IPL 2025 Live: केकेआर ने टॉस जीता, बल्लेबाजी का फैसला. कोलकाता की टीम में दो बदलाव हुआ है. मोईन अली और रमनदीप सिंह आज प्लेइंग-11 का हिस्सा हैं. वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम में भी तीन बदलाव हुआ है.

KKR vs RR, Kolkata Knight Riders​, Rajasthan Royals, IPL 2025, Kolkata weather, Ajinkya Rahane, Rinku Singh, Sanju Samson, Vaibhav Suryavanshi
KKR vs RR IPL 2025 Live: केकेआर के सामने राजस्थान रॉयल्स की चुनौती

नमस्कार, क्रिकेट कंट्री हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. आईपीएल 2025 में अब से थोड़ी देर बाद केकेआर और राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला होना है. केकेआर को लीग चरण के अब चार मैच खेलने हैं और प्लेऑफ के लिए उसका समीकरण सीधा है, चारों मैच जीत कर 17 अंक तक पहुंचना. इससे वह अंतिम चार में पहुंचने के लिए अगर मगर से बच जाएगा. केकेआर यह मुकाबला अपने घर पर खेल रही है, मगर केकेआर की बड़ी चिंता घरेलू मैदान पर उनका खराब प्रदर्शन है. ईडन गार्डन्स में इस बार उसने अभी तक पांच मैचों में से केवल एक जीत हासिल की है जबकि पंजाब किंग्स के खिलाफ पिछला मैच बारिश के कारण पूरा नहीं हो पाया था और दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला था.  केकेआर के स्पिनर यहां की असमान उछाल से सामंजस्य से बिठाने में नाकाम रहे हैं जबकि उसके बल्लेबाज भी अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। उसकी बल्लेबाजी में आक्रामकता की कमी दिख रही है जिसके दम पर उसकी टीम ने पिछले साल खिताब जीता था. वहीं दूसरी टीम राजस्थान रॉयल्स का अभी तक निराशाजनक प्रदर्शन रहा है, उसकी टीम ने अपने पिछले सात मैचों में केवल एक जीत हासिल की है. राजस्थान की टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी हैं और ऐसे में वे बिना किसी खास दबाव के मैदान पर उतरेंगी जिससे निपटना केकेआर के लिए आसान नहीं होगा. दोपहर तीन बजे टॉस होगा, दोपहर 3.30 बजे से मुकाबले की शुरुआत होगी.