IPL 2026, KKR vs SRH, Match 6: सनराइजर्स ने खोला जीत का खाता, केकेआर की लगातार दूसरी हार
कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.
Published On Apr 02, 2026, 07:02 PM IST
Last UpdatedApr 02, 2026, 07:02 PM IST
KKR VS SRH IPL 2026 LIVE SCORE
कोलकाता: सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने गुरुवार को ईडन गार्डन्स में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के छठे मुकाबले को 65 रन से अपने नाम किया. इसी के साथ SRH ने जीत का खाता खोल लिया है, जबकि KKR को लगातार दूसरे मुकाबले में शिकस्त झेलनी पड़ी.
टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 8 विकेट खोकर 226 रन ही बना सकी. इस टीम को ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई. दोनों खिलाड़ियों ने 5.4 ओवरों में 82 रन जुटाए.
ट्रेविस हेड 21 गेंदों में 46 रन बनाकर आउट हुए, उनकी इस पारी में 3 छक्के और 6 चौके शामिल रहे. इनके अलावा, अभिषेक शर्मा ने 21 गेंदों में 4 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 48 रन टीम के खाते में जोड़े.
सलामी जोड़ी के टूटने के बाद टीम ने तेजी से विकेट गंवाए. 9.2 ओवरों तक एसआरएच का स्कोर 118/4 था. यहां से हेनरिक क्लासेन ने नितीश रेड्डी के साथ पांचवें विकेट के लिए 53 गेंदों में 82 रन जोड़कर टीम का दोहरा शतक पूरा कराया.
क्लासेन 35 गेंदों में 1 छक्के और 4 चौकों की मदद से 52 रन बनाकर आउट हुए, जबकि नितीश रेड्डी ने 39 रन का योगदान टीम के खाते में दिया. विपक्षी खेमे से ब्लेसिंग मुजरबानी ने सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए, जबकि वैभव अरोड़ा ने 2 विकेट निकाले. कार्तिक त्यागी और अनुकूल रॉय के नाम पर 1-1 विकेट रहा.
इसके जवाब में केकेआर 16 ओवरों में महज 161 रन पर सिमट गई. फिन एलन ने कप्तान अजिंक्य रहाणे के साथ 1.3 ओवरों में 30 रन की साझेदारी की. एलन महज 7 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हुए. उनकी इस पारी में 2 छक्के और 4 चौके शामिल रहे.
यहां से अंगकृष रघुवंशी ने कप्तान के साथ दूसरे विकेट के लिए 21 गेंदों में 37 रन की साझेदारी की. रहाणे ने टीम के खाते में 8 रन का योगदान दिया. अंगकृष ने रिंकू सिंह के साथ चौथे विकेट के लिए 46 रन जोड़े. रिंकू ने 35 रन जुटाए, जबकि अंगकृष ने 29 गेंदों में 2 छक्कों और 6 चौकों के साथ 52 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके.
SRH के खेमे से जयदेव उनादकट ने सर्वाधिक 3 विकेट अपने नाम किए, जबकि ईशान मलिंगा और नितीश रेड्डी ने 2-2 विकेट निकाले. 1 विकेट हर्ष दुबे के नाम रहा.
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
कोलकाता नाइट राइडर्स: 1 अजिंक्य रहाणे (कप्तान), 2 कैमरून ग्रीन, 3 अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), 4 रिंकू सिंह, 5 रमनदीप सिंह, 6 अनुकूल रॉय, 7 सुनील नरेन, 8 वैभव अरोड़ा, 9 वरुण चक्रवर्ती, 10 ब्लेसिंग मुजरबानी, 11 कार्तिक त्यागी
इम्पैक्ट सब: फिन एलन, मनीष पांडे, तेजस्वी सिंह, सौरभ दुबे, रोवमैन पॉवेल
सनराइजर्स हैदराबाद: 1 अभिषेक शर्मा, 2 ट्रैविस हेड, 3 ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), 4 हेनरिक क्लासेन, 5 नितीश कुमार रेड्डी, 6 अनिकेत वर्मा, 7 सलिल अरोड़ा, 8 हर्ष दुबे, 9 शिवांग कुमार, 10 डेविड पायने*, 11 जयदेव उनादकट
इम्पैक्ट सब: हर्षल पटेल, लियाम लिविंगस्टोन, ईशान मलिंगा, आर स्मरण, साकिब हुसैन