LSG vs DC IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपरजायंट्स को छह विकेट से हराया
Lucknow Super Giants vs Delhi Capitals IPL 2026 match live Updates
Published On Apr 01, 2026, 05:15 PM IST
Last UpdatedApr 01, 2026, 05:15 PM IST
DC VS LSG IPL 2026
LSG vs DC IPL 2026: आईपीएल 2026 के पांचवें मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने लखनऊ सुपरजायंट्स को उसके घर में छह विकेट से मात दी है. लखनऊ की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुई 18.4 ओवर में 141 रन रन पर ढेर हो गई. अब्दुल समद ने 36 रन और मिचेल मार्श ने 35 रन की पारी खेली. दिल्ली कैपिटल्स के लिए टी. नटराजन और लुंगी एनगिडी ने तीन-तीन विकेट लिए. कुलदीप यादव को दो सफलता मिली.
इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने एक समय 4.3 ओवर में 26 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे, मगर इसके बाद समीर रिजवी और ट्रिस्टन स्टब्स की जोड़ी ने नाबाद शतकीय (81 बॉल में 119 रन) की साझेदारी कर दिल्ली कैपिटल्स को जीत दिला दी. समीर रिजवी 47 बॉल में 70 रन और ट्रिस्टन स्टब्स 32 बॉल में 39 रन बनाकर नाबाद रहे.
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
लखनऊ सुपर जायंट्स (प्लेइंग इलेवन): एडेन मार्कराम, मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बडोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहसिन खान, मोहम्मद शमी, एनरिक नॉर्टजे, प्रिंस यादव
दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार