• Home
  • News
  • LSG vs DC IPL 2025: अभिषेक पोरेल- केएल राहुल का अर्धशतक, दिल्ली ने लखनऊ को आठ विकेट से हराया

LSG vs DC IPL 2025: अभिषेक पोरेल- केएल राहुल का अर्धशतक, दिल्ली ने लखनऊ को आठ विकेट से हराया

Lucknow Super Giants vs Delhi Capitals: लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 159 रन ही बना सकी. दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 17.5 ओवर में लक्ष्य को हासिल कर लिया

Edited By : Akhilesh Tripathi |Apr 22, 2025, 06:55 PM IST

Published On Apr 22, 2025, 06:55 PM IST

Last UpdatedApr 22, 2025, 06:55 PM IST

LSG VS DC

(Image credit- IPL/BCCI X)

Lucknow Super Giants vs Delhi Capitals: मुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी (चार विकेट) के बाद अभिषेक पोरेल और केएल राहुल के अर्धशतक की मदद से दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2025 में छठी जीत दर्ज की है. मंगलवार को खेले गए मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपरजायंट्स को आठ विकेट से हरा दिया.

लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 159 रन ही बना सकी. दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 17.5 ओवर में लक्ष्य को हासिल कर लिया. केएल राहुल 42 गेंद में 57 रन बनाकर नाबाद रहे.

Follow Updates here:

LSG vs DC IPL 2025: दिल्ली ने लखनऊ को आठ विकेट से हराया

दिल्ली ने लखनऊ को आठ विकेट से हराया. दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 160 रन के टारगेट को 17.5 ओवर में दो विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य को हासिल कर लिया. केएल राहुल 42 गेंद में 57 रन बनाकर नाबाद रहे.

LSG vs DC IPL 2025 Live Score: केएल राहुल के 5000 रन पूरे

LSG vs DC IPL 2025 Live Score: केएल राहुल के 5000 रन पूरे हुए. आईपीएल में राहुल ने सबसे तेज 5000 रन बनाए हैं.

LSG vs DC IPL 2025 Live Score: केएल राहुल का अर्धशतक

LSG vs DC IPL 2025 Live Score: केएल राहुल का अर्धशतक, उन्होंने 40 गेंद में अपना अर्धशतक बनाया है.

LSG vs DC IPL 2025 Live Score: दिल्ली कैपिटल्स को लगा दूसरा झटका, अभिषेक पोरेल आउट

LSG vs DC IPL 2025 Live Score: दिल्ली कैपिटल्स को लगा दूसरा झटका, अभिषेक पोरेल 51 रन की पारी खेलकर आउट. मारक्रम को दूसरी सफलता मिली है.

LSG vs DC IPL 2025 Live Score: अभिषेक पोरेल का अर्धशतक, दिल्ली की विस्फोटक शुरुआत

LSG vs DC IPL 2025 Live Score: अभिषेक पोरेल का अर्धशतक, उन्होंने 33 बॉल में अपना अर्धशतक बनाया है. इस सीजन यह उनका पहला अर्धशतक है. दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार शुरुआत की है.

LSG vs DC IPL 2025 Live Score: दिल्ली कैपिटल्स ने पहला विकेट गंवाया

LSG vs DC IPL 2025 Live Score: दिल्ली कैपिटल्स ने पहला विकेट गंवाया. करुण नायर नौ गेंद में 15 रन की पारी खेलकर एडन मारक्रम की गेंद पर बोल्ड हो गए.

LSG vs DC IPL 2025 Live Score: लखनऊ ने दिल्ली को दिया 160 रन का लक्ष्य, मुकेश कुमार ने चटकाए चार विकेट

LSG vs DC IPL 2025 Live Score: लखनऊ ने दिल्ली को दिया 160 रन का लक्ष्य, मुकेश कुमार ने चटकाए चार विकेट. लखनऊ सुपरजायंट्स ने 20 ओवर में छह विकेट पर 159 रन बनाए. ऋषभ पंत (00) खाता भी नहीं खोल सके. आखिरी बॉल पर हुए बोल्ड.

LSG vs DC IPL 2025 Live Score: लखनऊ का पांचवां विकेट गिरा, आयुष बडोनी आउट

LSG vs DC IPL 2025 Live Score: लखनऊ का पांचवां विकेट गिरा, आयुष बडोनी 21 गेंद में 36 रन की पारी खेलकर आउट. मुकेश कुमार को मिली तीसरी सफलता.

LSG vs DC IPL 2025 Live Score: लखऩऊ का चौथा विकेट गिरा, मिचेल मार्श आउट

LSG vs DC IPL 2025 Live Score: लखऩऊ का चौथा विकेट गिरा, मिचेल मार्श आउट, उन्होंने 36 गेंद में 45 रन की पारी खेली. मुकेश कुमार को एक ओवर में मिली दूसरी सफलता.

LSG vs DC IPL 2025 Live Score: लखनऊ का तीसरा विकेट गिरा, अब्दुल समद आउट

LSG vs DC IPL 2025 Live Score: लखनऊ का तीसरा विकेट गिरा, अब्दुल समद दो रन की पारी खेलकर आउट. मुकेश कुमार को मिली सफलता.

LSG vs DC IPL 2025 Live Score: लखनऊ का दूसरा विकेट गिरा, निकोलस पूरन आउट

LSG vs DC IPL 2025 Live Score: लखनऊ का दूसरा विकेट गिरा, निकोलस पूरन (09) मिचेल मार्श का शिकार बने.

LSG vs DC IPL 2025 Live Score: लखनऊ सुपरजाइंट्स को लगा पहला झटका

LSG vs DC IPL 2025 Live Score: लखनऊ सुपरजाइंट्स को लगा पहला झटका, एडन मारक्रम 33 गेंद में 52 रन की पारी खेलकर आउट. दुष्मंथा चमीरा ने दिल्ली कैपिटल्स को पहली सफलता दिलाई है. 10 ओवर में लखनऊ का स्कोर- 87/1.

LSG vs DC IPL 2025 Live Score: मारक्रम- मार्श की पारी से लखनऊ की अच्छी शुरुआत

LSG vs DC IPL 2025 Live Score: मारक्रम- मार्श की पारी से लखनऊ की अच्छी शुरुआत. नौ ओवर में स्कोर- 81/0.

LSG vs DC IPL 2025 Live Score: लखनऊ सुपरजांइट्स की अच्छी शुरुआत

LSG vs DC IPL 2025 Live Score: लखनऊ सुपरजांइट्स की अच्छी शुरुआत. पांच ओवर में स्कोर- 40/0.  ंमारक्रम 27 रन और मार्श 13 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

LSG vs DC IPL 2025 Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

लखनऊ सुपर जाइंट्स (प्लेइंग इलेवन): एडेन मार्कराम, मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), अब्दुल समद, डेविड मिलर, शार्दुल ठाकुर, दिग्वेश सिंह राठी, रवि बिश्नोई, अवेश खान, प्रिंस यादव

इम्पैक्ट सब- आयुष बडोनी, मयंक यादव, शाहबाज़ अहमद, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, हिम्मत सिंह

दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, दुष्मंथा चमीरा, मुकेश कुमार

इम्पैक्ट सब- जेक फ्रेजर मैकगर्क, समीर रिज़वी, डोनोवन फरेरा, माधव तिवारी, त्रिपुराना विजय

LSG vs DC IPL 2025 Live Score: दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीता, गेंदबाजी का फैसला

LSG vs DC IPL 2025 Live Score: दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीता, गेंदबाजी का फैसला. मोहित शर्मा की जगह दुष्मंथा चमीरा को प्लेइंग-11 में जगह मिली है. दिल्ली कैपिटल्स की टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

LSG vs DC IPL 2025 Live Score: दिल्ली कैपिटल्स के सामने लखनऊ सुपरजायंट्स की चुनौती

LSG vs DC IPL 2025 Live Score: नमस्कार, क्रिकेट कंट्री हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. आईपीएल 2025 में अब से थोड़ी देर बाद लखनऊ सुपरजांइट्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें आमने-सामने होगी.  लखनऊ की टीम के पास मिशेल मार्श, निकोलस पूरन और एडेन माक्ररम के रूप में शीर्ष क्रम में तीन धाकड़ बल्लेबाज हैं जिन्होंने अभी तक अपने अच्छे प्रदर्शन से टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई है, दिल्ली को अगर आज का मुकाबला जीतना है तो उनके गेंदबाजों को इन पर लगाम लगाना होगा. वहीं इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स के शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा. शाम 7 बजे टॉस होगा, शाम 7.30 बजे से मुकाबले की शुरुआत होगी.

Editor's Pick