×

LSG vs PBKS, IPL 2025: पंजाब किंग्स की लगातार दूसरी जीत, लखनऊ सुपरजायंट्स को आठ विकेट से हराया

Lucknow Super Giants vs Punjab Kings: लखनऊ सुपरजायंट्स ने पंजाब किंग्स के सामने जीत के लिए 172 रन का लक्ष्य रखा था, पंजाब किंग्स ने प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर के अर्धशतक की मदद से लक्ष्य को 16.2 ओवर लक्ष्य को हासिल कर लिया.

LSG VS PBKS
(Image credit- X)

LSG vs PBKS: आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स की टीम ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की है. मंगलवार को खेले गए मैच में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपरजायंट्स को आठ विकेट से हरा दिया. लखनऊ सुपरजायंट्स ने पंजाब किंग्स के सामने जीत के लिए 172 रन का लक्ष्य रखा था, पंजाब किंग्स ने प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर के अर्धशतक की मदद से लक्ष्य को 16.2 ओवर लक्ष्य को हासिल कर लिया. लखनऊ सुपरजाइंट्स को अपने घर में हार का सामना करना पड़ा है.

LSG vs PBKS, IPL 2025: पंजाब किंग्स की लगातार दूसरी जीत, लखनऊ सुपरजायंट्स को आठ विकेट से हराया

LSG vs PBKS, IPL 2025: पंजाब किंग्स की लगातार दूसरी जीत, लखनऊ सुपरजायंट्स को आठ विकेट से हराया. 172 रन के लक्ष्य को पंजाब किंग्स ने 16.2 ओवर में हासिल कर लिया.

LSG vs PBKS, Digvesh Singh Rathi, Prabhsimran singh
LSG vs PBKS, IPL 2025 Live: पंजाब किंग्स को दूसरा झटका, प्रभसिमरन सिंह आउट

LSG vs PBKS, IPL 2025 Live: पंजाब किंग्स को दूसरा झटका, प्रभसिमरन सिंह आउट, प्रभसिमरन सिंह ने 34 गेंद में 69 रन की पारी खेली. दिग्वेश राठी की गेंद पर सीमा रेखा पर आयुष बडोनी- रवि बिश्नोई की जोड़ी ने कमाल का कैच लपका.

LSG vs PBKS, IPL 2025 Live: प्रभसिमरन सिंह का अर्धशतक

LSG vs PBKS, IPL 2025 Live: प्रभसिमरन सिंह ने 23 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया है. आईपीएल में यह उनका चौथा अर्धशतक है. पंजाब किंग्स की टीम ने शानदार शुरुआत की है.

LSG vs PBKS, IPL 2025, IPL
LSG vs PBKS, IPL 2025 Live: प्रियांश आर्य (08) आउट, पंजाब किंग्स को पहला झटका

LSG vs PBKS, IPL 2025 Live: प्रियांश आर्य (08) आउट, पंजाब किंग्स को पहला झटका. लखनऊ सुपरजांइट्स को दिग्वेश सिंह राठी ने पहली सफलता दिलाई है.

Lucknow Super Giants, Punjab Kings, IPL 2025, Lucknow weather, Rishabh Pant, Shreyas , Glenn Maxwell, Arshdeep Singh
LSG vs PBKS, IPL 2025: लखनऊ सुपरजायंट्स ने पंजाब किंग्स को दिया 172 रन का लक्ष्य

LSG vs PBKS, IPL 2025: लखनऊ सुपरजांइट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 171 रन बनाए. पंजाब किंग्स के सामने जीत के लिए 172 रन का लक्ष्य है.

LSG vs PBKS, Abdul samad, Arshdeep singh, ipl 2025
LSG vs PBKS Live: लखनऊ सुपरजाइंट्स ने सातवां विकेट गंवाया, अब्दुल समद आउट

LSG vs PBKS Live: लखनऊ सुपरजाइंट्स ने सातवा विकेट गंवाया, अब्दुल समद 27 रन की पारी खेलकर अर्शदीप सिंह का तीसरा शिकार बने. आखिरी ओवर में अर्शदीप सिंह ने दो विकेट चटकाए हैं.

LSG vs PBKS, Ayush badoni, Arshdeep singh
LSG vs PBKS Live: आयुष बडोनी आउट, लखनऊ सुपरजाइंट्स ने छठा विकेट गंवाया

LSG vs PBKS Live: आयुष बडोनी  33 गेंद में 41 रन की पारी खेलकर आउट, लखनऊ सुपरजाइंट्स ने छठा विकेट गंवाया. अर्शदीप सिंह की गेंद पर ग्लेन मैक्सवेल ने लपका कैच.

Lucknow Super Giants, Punjab Kings, IPL 2025, Lucknow weather, Rishabh Pant, Shreyas , Glenn Maxwell
LSG vs PBKS Live: लखनऊ सुपरजायंट्स ने पांचवां विकेट गंवाया

LSG vs PBKS Live: लखनऊ सुपरजायंट्स ने पांचवां विकेट गंवाया, डेविड मिलर (19) मार्को यानसेन का शिकार बने. 119 रन (15.5 ओवर) के स्कोर पर लखनऊ सुपरजायंट्स की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है. आयुष बडोनी 23 रन (23 बॉल) क्रीज पर मौजूद हैं और उन पर लखनऊ की पारी को आगे ले जाने की जिम्मेदारी है.

Rohit sharma, IPL 2025, Virender sehwag

रोहित शर्मा का आईपीएल 2025 में खराब फॉर्म जारी है, रोहित के फॉर्म पर क्या बोले वीरेंद्र सहवाग ?

पढ़ें पूरी खबर

बस पूछ रहे हैं कि…धोनी के बाद अब वीरेंद्र सहवाग के निशाने पर रोहित शर्मा, कसा तंज

LSG vs PBKS, IPL 2025: लखनऊ सुपरजायंट्स को लगा चौथा झटका, निकोलस पूरन चहल का शिकार बने
LSG vs PBKS, IPL 2025: लखनऊ सुपरजायंट्स को लगा चौथा झटका, निकोलस पूरन चहल का शिकार बने

LSG vs PBKS, IPL 2025:  युजवेंद्र चहल ने पंजाब किंग्स को बड़ी सफलता दिलाई हैं. निकोलस पूरन का किया शिकार. निकोलस पूरन ने 30 गेंद में 44 रन की पारी खेली. पंजाब किंग्स को इस विकेट के साथ बड़ी राहत मिली है, क्योंकि निकोलस पूरन शानदार फॉर्म में थे.

LSG vs PBKS, Lucknow Super Giants, Punjab Kings, IPL 2025, Lucknow weather, Rishabh Pant, Shreyas , Glenn Maxwell
LSG vs PBKS, IPL 2025: लखनऊ सुपरजायंट्स को लगा तीसरा झटका, ऋषभ पंत आउट

Live Score LSG vs PBKS, IPL 2025: लखनऊ सुपरजायंट्स को लगा तीसरा झटका, ऋषभ पंत आउट. पंत ने एक बार फिर निराश किया और सिर्फ दो रन बनाकर आउट हो गए. ग्लेन मैक्सवेल ने लिया विकेट. पांच ओवर में लखनऊ सुपरजायंट्स का स्कोर- 36/3.

LSG vs PBKS, Lucknow Super Giants, Punjab Kings, IPL 2025, Lucknow weather, Rishabh Pant, Shreyas , Glenn Maxwell
LSG vs PBKS, IPL 2025: लखनऊ सुपरजायंट्स को लगा दूसरा झटका, मारक्रम आउट

LSG vs PBKS, IPL 2025: लखनऊ सुपरजायंट्स को लगा दूसरा झटका, मारक्रम आउट. मारक्रम ने 28 रन की पारी खेली और लॉकी फर्ग्युसन का शिकार बने.

LSG vs PBKS, Lucknow Super Giants, Punjab Kings, IPL 2025, Lucknow weather, Rishabh Pant, Shreyas , Glenn Maxwell
LSG vs PBKS, IPL 2025: लखनऊ सुपरजायंट्स को पहला झटका, मिचेल मार्श आउट

LSG vs PBKS, IPL 2025: लखनऊ सुपरजायंट्स को पहला झटका, मिचेल मार्श आउट. मार्श खाता भी नहीं खोल सके. अर्शदीप सिंह ने बनाया शिकार.

LSG vs PBKS, IPL 2025: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

लखनऊ सुपर जाइंट्स (प्लेइंग इलेवन): मिशेल मार्श, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बडोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, दिग्वेश सिंह राठी, शार्दुल ठाकुर, अवेश खान, रवि बिश्नोई

इम्पैक्ट सब : प्रिंस यादव, मणिमारन सिद्धार्थ, शाहबाज अहमद, हिम्मत सिंह, आकाश महाराज सिंह

पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन): प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, सूर्यांश शेडगे, मार्को जानसन, लॉकी फर्ग्यूसन, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह

इम्पैक्ट सब : प्रवीण दुबे, विजयकुमार विशक, नेहल वढेरा, विष्णु विनोद, हरप्रीत बराड़

LSG vs PBKS, Lucknow Super Giants, Punjab Kings, IPL 2025, Lucknow weather, Rishabh Pant, Shreyas , Glenn Maxwell
LSG vs PBKS, IPL 2025: पंजाब किंग्स ने टॉस जीता

LSG vs PBKS, IPL 2025: पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है. पंजाब किंग्स की टीम में एक बदलाव हुआ है. लॉकी फर्ग्युसन की प्लेइंग-11 में एंट्री हुई है.

LSG vs PBKS, IPL 2025: आईपीएल 2025 में आज लखनऊ के सामने पंजाब की चुनौती

आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम आज फॉर्म में चल रही पंजाब किंग्स की मेजबानी करेगी तो नए कप्तान ऋषभ पंत की नजरें अच्छा प्रदर्शन करने और टीम को घरेलू मैदान पर सत्र की पहली जीत दिलाने पर टिकी होंगी. इकाना स्टेडियम की पिच गेंदबाजों, विशेषकर स्पिनरों और धीमी गति के गेंदबाजों के अनुकूल है और दोनों टीम के स्पिनर मैच के नतीजे में अहम भूमिका निभा सकते हैं. शाम 7 बजे टॉस होगा, शाम 7.30 बजे से मुकाबले की शुरुआत होगी.