MI Vs KKR IPL 2026 Highlights: मुंबई इंडियंस ने केकेआर को छह विकेट से हराया
केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस के सामने जीत के लिए 221 रन का टारगेट रखा था, मुंबई इंडियंस की टीम ने 19.1 ओवर में टारगेट को हासिल कर लिया.
Published On Mar 29, 2026, 06:44 PM IST
Last UpdatedMar 29, 2026, 06:44 PM IST
Rohit sharma
MI Vs KKR IPL 2026 Highlights: रियान रिकेल्टन और रोहित शर्मा की तूफानी पारी से मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2026 में जीत के साथ शुरुआत की है. रविवार को खेले गए मैच में मुंबई इंडियंस ने केकेआर को छह विकेट से हरा दिया. केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस के सामने जीत के लिए 221 रन का टारगेट रखा था, मुंबई इंडियंस की टीम ने 19.1 ओवर में टारगेट को हासिल कर लिया. रियान रिकेल्टन ने 43 बॉल में 81 रन और रोहित शर्मा ने 38 बॉल में 78 रन की पारी खेली.
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन): फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, ब्लेसिंग मुजरबानी
इम्पैक्ट सब: मनीष पांडे, कार्तिक त्यागी, रोवमैन पॉवेल, सौरभ दुबे, तेजस्वी दहिया
मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, शार्दुल ठाकुर, मयंक मारकंडे, एएम ग़ज़नफ़र, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह
इम्पैक्ट सब: सूर्यकुमार यादव, कॉर्बिन बॉश, रॉबिन मिंज, राज अंगद बावा, अश्विनी कुमार