MI vs PBKS, IPL 2026: पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हराया
Mumbai Indians vs Punjab Kings Match Live Scorecard and Updates
Published On Apr 16, 2026, 06:44 PM IST
Last UpdatedApr 16, 2026, 06:44 PM IST
MI VS PBKS
MI vs PBKS, IPL 2026: आईपीएल 2026 के 24वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को एक बार फिर हार का सामना करना पड़ा है. पंजाब किंग्स की टीम ने मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हरा दिया. पंजाब किंग्स की टीम ने 196 रन के टारगेट को 16.3 ओवर में ही हासिल कर लिया. प्रभसिमरन सिंह ने नाबाद 80 रन की पारी खेली, वहीं श्रेयस अय्यर ने 66 रन बनाए. पंजाब किंग्स की टीम इस जीत के साथ प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है. वहीं मुंबई इंडियंस की यह लगातार चौथी हार है.
मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेलटन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, मयंक रावत, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह
पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन): प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल
Follow Updates here:
Live Score MI vs PBKS, IPL 2026: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेलटन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, मयंक रावत, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह
पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन): प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल
Live Score MI vs PBKS, IPL 2026: जीत का क्रम बरकरार रखना चाहेगी पंजाब किंग्स
Live Score MI vs PBKS, IPL 2026: आईपीएल 2026 के 24वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स की टीम आमने-सामने है. यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है. पंजाब किंग्स की टीम ने अब तक एक भी मुकाबले नहीं गंवाए हैं और टीम जीत का क्रम बरकरार रखना चाहेगी, वहीं मुंबई इंडियंस की कोशिश वापसी की होगी, जो अपने पिछले तीन मुकाबले गंवा चुकी है.