PBKS vs GT IPL 2026: पंजाब किंग्स की जीत से शुरुआत, गुजरात टाइटंस को तीन विकेट से हराया
Punjab Kings vs Gujarat Titans Match Scorecard and Updates
Published On Mar 31, 2026, 06:53 PM IST
Last UpdatedMar 31, 2026, 06:53 PM IST
Punjab vs Gujarat
PBKS vs GT IPL 2026: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की टीम ने जीत के साथ शुरुआत की है. मंगलवार को खेले गए मैच में पंजाब किंग्स ने रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस को तीन विकेट से हरा दिया.
गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स के खिलाफ छह विकेट पर 162 रन बनाए. गुजरात टाइटंस के लिए कप्तान शुभमन गिल 39 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे. उनके अलावा जोस बटलर ने 38 रन और ग्लेन फिलिप्स ने 25 रन बनाए. पंजाब किंग्स के लिए विजयकुमार विशाक ने तीन जबकि युजवेंद्र चहल ने दो विकेट हासिल किए. मार्को यानसन को एक विकेट मिला. 163 रन के टारगेट को पंजाब किंग्स ने 19.1 ओवर में हासिल कर लिया. कूपर कोनोली ने 44 बॉल में 72 रन की नाबाद पारी खेली.
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कागिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज
इम्पैक्ट सब- प्रसिद्ध कृष्णा, जेसन होल्डर, जयंत यादव, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र
पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन): प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल
इम्पैक्ट सब- प्रियांश आर्य, हरप्रीत बराड़, प्रवीण दुबे, विष्णु विनोद, सूर्यांश शेडगे