RCB vs CSK IPL 2026: आरसीबी की लगातार दूसरी जीत, CSK को फिर मिली हार
Royal Challengers Bengaluru vs Chennai Super Kings Match Scorecard and Updates
Published On Apr 05, 2026, 06:44 PM IST
Last UpdatedApr 05, 2026, 06:44 PM IST
RCB
RCB vs CSK IPL 2026: आईपीएल 2026 में आरसीबी की टीम ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की है. रविवार को खेले गए में मैच में आरसीबी ने चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम को 43 रन से हरा दिया. चेन्नई सुपरकिंग्स की इस सीजन यह तीसरी हार है.
आरसीबी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट पर 250 रन बनाए. टिम डेविड ने 25 बॉल में 70 रन की पारी खेली. वहीं रजत पाटीदार ने 19 बॉल में नाबाद 48 रन बनाए. देवदत्त पडिक्कल ने भी अर्धशतक लगाया और उन्होंने 29 बॉल में 50 रन की पारी खेली. फिल साल्ट ने 30 बॉल में 46 रन और विराट कोहली ने 18 बॉल में 28 रन का योगदान दिया.
चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम आरसीबी के विशाल टारगेट के जवाब में 19.4 ओवर में 207 रन पर ढेर हो गई.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन): फिलिप साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी
इम्पैक्ट सब- सुयश शर्मा, जैकब बेटेल, रसिख सलाम डार, कनिष्क चौहान, वेंकटेश अय्यर
चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी, खलील अहमद
इम्पैक्ट सब- मैथ्यू शॉर्ट, अकील होसेन, कार्तिक शर्मा, रामकृष्ण घोष, गुरजपनीत सिंह