• Home
  • News
  • RR vs CSK IPL 2026 Highlights: राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स को आठ विकेट से रौंदा

RR vs CSK IPL 2026 Highlights: राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स को आठ विकेट से रौंदा

Rajasthan Royals vs Chennai Super Kings IPL 2026 Match 3 Updates

Edited By : Akhilesh Tripathi |Mar 30, 2026, 06:39 PM IST

Published On Mar 30, 2026, 06:39 PM IST

Last UpdatedMar 30, 2026, 06:39 PM IST

RR VS CSK Toss

RR VS CSK Toss

RR vs CSK IPL 2026 Highlights: आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स ने बड़ी जीत के साथ शुरुआत की है. राजस्थान रॉयल्स की टीम ने सोमवार को खेले गए मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स को आठ विकेट से हरा दिया.

पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम 127 रन पर ढेर हो गई. राजस्थान रॉयल्स ने वैभव सूर्यवंशी के तूफानी अर्धशतक (17 बॉल में 52 रन) से इस टारगेट को 12.1 ओवर में हासिल कर लिया. यशस्वी जायसवाल 38 रन और रियान पराग 14 रन बनाकर नाबाद रहे.

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, मैथ्यू शॉर्ट, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कंबोज, खलील अहमद

इम्पैक्ट सब- सरफराज खान, प्रशांत वीर, राहुल चाहर, गुरजापनीत सिंह, रामकृष्ण घोष

राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिम्रोन हेटमायर, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, ब्रिजेश शर्मा

इम्पैक्ट सब- डोनोवन फरेरा, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रवि सिंह, सुशांत मिश्रा, तुषार देशपांडे

मैच से ठीक पहले गुवाहाटी में बारिश हुई, जिससे पांच मिनट की देरी से टॉस हुआ. राजस्थान रॉयल्स की टीम ने इस मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया था, जो टीम के लिए फायदेमंद साबित हुआ.

Follow Updates here:

RR vs CSK IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स को आठ विकेट से रौंदा

RR vs CSK IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स को आठ विकेट से रौंदा. 128 रन के टारगेट को राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 12.1 ओवर में हासिल कर लिया. यशस्वी जायसवाल 38 रन और रियान पराग 14 रन बनाकर नाबाद रहे.

RR vs CSK IPL 2026 Live: वैभव सूर्यवंशी की एक और तूफानी पारी, 15 बॉल में जड़ा अर्धशतक

RR vs CSK IPL 2026 Live: वैभव सूर्यवंशी की एक और तूफानी पारी, 15 बॉल में जड़ा अर्धशतक. यह आईपीएल का तीसरा सबसे तेज अर्धशतक है.

RR vs CSK IPL 2026 Live: 127 रन पर सिमटी चेन्नई की पारी, आठ बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं पार सके

RR vs CSK IPL 2026 Live: 127 रन पर सिमटी चेन्नई की पारी, आठ बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं पार सके. संदीप शर्मा ने लिया आखिरी विकेट.

RR vs CSK IPL 2026 Live: चेन्नई का नौवां विकेट गिरा, मैट हेनरी आउट

RR vs CSK IPL 2026 Live: चेन्नई का नौवां विकेट गिरा, मैट हेनरी आउट. रवि बिश्नोई को मिली सफलता.

RR vs CSK IPL 2026 Live: चेन्नई का आठवां विकेट गिरा, नूर अहमद आउट

RR vs CSK IPL 2026 Live: चेन्नई का आठवां विकेट गिरा, नूर अहमद आउट. जोफ्रा आर्चर को मिली दूसरी सफलता.

RR vs CSK IPL 2026 Live: चेन्नई का सातवां विकेट गिरा, कार्तिक शर्मा आउट

RR vs CSK IPL 2026 Live: चेन्नई का सातवां विकेट गिरा, कार्तिक शर्मा आउट. कार्तिक शर्मा 18 रन की पारी खेलकर बृजेश शर्मा का शिकार बने. बृजेश शर्मा का आईपीएल में यह डेब्यू विकेट है.

RR vs CSK IPL 2026 Live: रविंद्र जडेजा ने एक ओवर में चटकाए दो विकेट, चेन्नई का छठा विकेट गिरा

RR vs CSK IPL 2026 Live: रविंद्र जडेजा ने एक ओवर में चटकाए दो विकेट, चेन्नई का छठा विकेट गिरा. शिवम दुबे ने एक ही ओवर में पहले सरफराज खान और फिर शिवम दुबे को अपना शिकार बनाया. शिवम दुबे ने छह रन की पारी खेली. रविंद्र जडेजा ने दुबे के विकेट के बाद तमंचा चलाने के अंदाज में किया सेलिब्रेशन.

RR vs CSK IPL 2026 Live: चेन्नई सुपरकिंग्स की आधी टीम पवेलियन लौटी

RR vs CSK IPL 2026 Live: चेन्नई सुपरकिंग्स की आधी टीम पवेलियन लौटी. सरफराज खान (17) के रुप में चेन्नई सुपरकिंग्स ने पांचवां विकेट गंवा दिया है. रविंद्र जडेजा को मिली सफलता.

RR vs CSK IPL 2026 Live: राजस्थान के तेज गेंदबाजों के आगे चेन्नई के टॉप ऑर्डर का सरेंडर

RR vs CSK IPL 2026 Live: राजस्थान के तेज गेंदबाजों के आगे चेन्नई के टॉप ऑर्डर ने सरेंडर कर दिया है. पावरप्ले में 51 रन के स्कोर पर चेन्नई ने चार विकेट गंवा दिए हैं. मैथ्यू शॉर्ट दो रन की पारी खेलकर संदीप शर्मा का शिकार बने.

RR vs CSK IPL 2026 Live: आयुष म्हात्रे खाता भी नहीं खोल सके, चेन्नई को तीसरा झटका

RR vs CSK IPL 2026 Live: आयुष म्हात्रे खाता भी नहीं खोल सके, चेन्नई को तीसरा झटका. नांद्रे बर्गर ने दिलाई सफलता.

RR vs CSK IPL 2026 Live: ऋतुराज गायकवाड़ जोफ्रा आर्चर का शिकार बने

RR vs CSK IPL 2026 Live: ऋतुराज गायकवाड़ जोफ्रा आर्चर का शिकार बने. चेन्नई सुपरकिंग्स को दूसरा झटका. गायकवाड़ ने छह रन की पारी खेली. 19 रन पर चेन्नई ने दो विकेट गंवा दिए हैं.

RR vs CSK IPL 2026 Live: चेन्नई को लगा पहला झटका, संजू सैमसन आउट

RR vs CSK IPL 2026 Live: चेन्नई को लगा पहला झटका, संजू सैमसन आउट. सैमसन सिर्फ छह रन की पारी खेलकर नांद्रे बर्गर का शिकार बने.

RR vs CSK IPL 2026 Live: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, मैथ्यू शॉर्ट, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कंबोज, खलील अहमद

इम्पैक्ट सब- सरफराज खान, प्रशांत वीर, राहुल चाहर, गुरजापनीत सिंह, रामकृष्ण घोष

राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिम्रोन हेटमायर, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, ब्रिजेश शर्मा

इम्पैक्ट सब- डोनोवन फरेरा, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रवि सिंह, सुशांत मिश्रा, तुषार देशपांडे

RR vs CSK IPL 2026 Live: राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीता, गेंदबाजी का फैसला

RR vs CSK IPL 2026 Live: राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीता, गेंदबाजी का फैसला

RR vs CSK IPL 2026 Live: पांच मिनट की देरी से होगा टॉस

RR vs CSK IPL 2026 Live: पांच मिनट की देरी से होगा टॉस. शाम 7.05 टॉस होगा.

RR vs CSK IPL 2026 Live: गुवाहाटी में मैच से पहले बारिश

RR vs CSK IPL 2026 Live: राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से ठीक पहले गुवाहाटी में बारिश शुरू हो गई है, जिसकी वजह से टॉस में देरी हो सकती है.

Editor's Pick