• क्रिकेट न्यूज़
  • News
  • RR vs LSG: लखनऊ ने किया रोजस्थान का उनके घर में शिकार, 2 रन से जीता मुकाबला

RR vs LSG: लखनऊ ने किया रोजस्थान का उनके घर में शिकार, 2 रन से जीता मुकाबला

राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जा रहा है. मैच के लाइव स्कोर अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ.

Edited By : Saurav Kumar |Apr 19, 2025, 06:28 PM IST

Published On Apr 19, 2025, 06:28 PM IST

Last UpdatedApr 19, 2025, 06:28 PM IST

RR vs LSG Live

RR vs LSG Live: आईपीएल 2025 के 36वें मुकाबले में आज राजस्थान रॉयल्स एक बार फिर रोमांचक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा. राजस्थान को इस बार लखनऊ सुपर जायंट्स के हाथों करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा. लखनऊ की टीम ने यह मुकाबला 2 रन से अपने नाम किया.

मैच के अंतिम क्षण तक लग रहा था कि राजस्थान यह मुकाबला आसानी से जीत जाएगी. हालांकि आखिरी ओवर में लखनऊ के लिए आवेश खान ने शानदार गेंदबाजी की और राजस्थान को जीत से रन दूर रख दिया. राजस्थान की टीम इस मुकाबले में लखनऊ द्वारा दिए गए 181 रन का पीछा कर रही थी. हालांकि राजस्थान इस लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई और टीम 20 ओवर में 178 रन बना सकी. लखनऊ की ओर से मैच के जीत के हीरो आवेश खान रहे. आवेश ने आखिरी ओवर में 9 रन बचा लिए और 2 रन से टीम को शानदार जीत दिलाई.

Follow Updates here:

RR vs LSG Live: राजस्थान को लगा दूसरा, वैभव के बाद राणा लौटे पवेलियन

राजस्थान रॉयल्स को दूसरा झटका लग चुका है. टीम को दूसरा झटका नितीश राणा के रूप में लगा है. राणा 8 रन बनाकर आउट हुए.

RR vs LSG Live: वैभव ने छक्के से किया शानदार आगाज, राजस्थान की तूफानी शुरुआत

वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी अंदाज में अपना आईपीएल डेब्यू करते हुए पहली ही गेंद पर छक्का ठोका. राजस्थान को मैच में तूफानी शुरुआत मिल चुकी है.

 

RR vs LSG Live: लखनऊ ने राजस्थान को दिया 181 रन का टारगेट, समद ने मचाया तूफान

लखनऊ सुपर जायंट्स ने राजस्थान रॉयल्स को 181 रन का लक्ष्य दिया है. लखनऊ के लिए अब्दुल समद ने अंत के ओवर में तूफानी पारी खेली और 10 गेंद में 30 रन ठोक दिए.

RR vs LSG Live: लखनऊ को लगा तीसरा झटका, ऋषभ पंत आउट

लखनऊ सुपर जायंट्स को तीसरा झटका लग चुका है. टीम को यह झटका कप्तान ऋषभ पंत के रूप में लगा है. पंत 3 रन बनाकर आउट हुए.

RR vs LSG Live: लखनऊ को लगा पहला झटका, मार्श लौटे पवेलियन

लखनऊ सुपर जायंट्स को पहला झटका लग चुका है. टीम को पहला झटका मिचेल मार्श के रूप में लगा है. मार्श 4 रन बनाकर जोफ्रा आर्चर का शिकार बने.

RR vs LSG Live: लखनऊ की बल्लेबाजी शुरू, मार्करम और मार्श क्रीज पर

लखनऊ सुपर जायंट्स की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है. टीम के लिए ऐडन मार्करम और मिचेल मार्श क्रीज पर हैं.

RR vs LSG Live: लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग 11

एडेन मार्कराम, मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), डेविड मिलर, अब्दुल समद, रवि बिश्नोई, शार्दुल ठाकुर, प्रिंस यादव, दिग्वेश सिंह राठी, अवेश खान.

RR vs LSG Live: राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग 11

यशस्वी जयसवाल, शुभम दुबे, रियान पराग (कप्तान), नितीश राणा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिम्रोन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे.

RR vs LSG Live: लखनऊ ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का किया फैसला

लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है.

Editor's Pick