add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

SL VS NAM: नामीबिया ने टी-20 वर्ल्ड कप के ओपनिंग मैच में श्रीलंका को 55 रन से हराया

पहले बल्लेबाजी करते हुए नामीबिया ने श्रीलंका के सामने जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य रखा, श्रीलंका की टीम 108 रन पर ढेर हो गई.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - October 16, 2022 2:58 PM IST

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के ओपनिंग मैच में राउंड वन के ग्रुप ए मुकाबले में नामीबिया ने श्रीलंका को 55 रन से हराकर बड़ा उलटफेर किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए नामीबिया ने श्रीलंका के सामने जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य रखा. नामीबिया ने 20 ओवर में सात विकेट पर 163 रन बनाए. नामीबिया के लिए यान फ़्रीलिंक ने 28 गेंद में 44 रन और जेजे स्मिट ने 16 गेंद में 31 रन की पारी खेली. लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम 108 रन पर ढेर हो गई.

प्लेइंग इलेवन

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

श्रीलंका

पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (WK), धनंजया डी सिल्वा, दनुष्का गुणाथिलका, भानुका राजपक्षे, दासुन शनाका (C), वनिन्दु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, दुष्मंथा चमीरा, प्रमोद मदुशन, महेश थीक्षाना

नामीबिया

स्टीफ़न बार्ड, डेविड विसे, गेरहार्ड इरास्मस (C), जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, जे जे स्मिट, जान फ़्रीलिंक, ज़ेन ग्रीन (WK), डिवान ला कॉक, माइकल वैन लिंगेन, बर्नार्ड शोल्ट्ज़, बेन शिकोंगो