- क्रिकेट न्यूज़
- News
- India vs South Africa Women’s World Cup Final: भारतीय महिला टीम ने जीता वनडे वर्ल्ड खिताब
India vs South Africa Women’s World Cup Final: भारतीय महिला टीम ने जीता वनडे वर्ल्ड खिताब
आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में भारत ने साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराया.
Published On Nov 02, 2025, 04:06 PM IST
Last UpdatedNov 02, 2025, 04:06 PM IST
Smriti mandhana Shafali Varma
India vs South Africa Women’s World Cup Final: शेफाली वर्मा (87 रन और दो विकेट) और दीप्ति शर्मा के ऑलराउंड प्रदर्शन (58 रन और फाइव विकेट हॉल) के दम पर भारतीय महिला टीम ने इतिहास रच दिया है. भारतीय टीम ने फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर पहली बार वनडे वर्ल्ड कप खिताब पर कब्जा जमाया है.
भारत ने साउथ अफ्रीका के सामने जीत के लिए 299 रन का लक्ष्य रखा था, लॉरा वोलवार्ट (101) के शतक के बावजूद साउथ अफ्रीका की टीम लक्ष्य के करीब नहीं पहुंच सकी. साउथ अफ्रीका की टीम 45.3 ओवर में 246 रन के स्कोर पर ढेर हो गई. दीप्ति शर्मा ने 39 रन देकर पांच विकेट अपने नाम किया. शेफाली वर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया.
Follow Updates here:
India vs South Africa Women's World Cup Final: साउथ अफ्रीका ने लगातार गंवाए दो विकेट
India vs South Africa Women’s World Cup Final: साउथ अफ्रीका ने लगातार गंवाए दो विकेट. पहले तेंजामिन बिट्स (23) रन आउट हुई, उसके बाद एनेके बॉश बिना खाता खोले श्रीचरणी की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गईं. 15 ओवर में साउथ अफ्रीका का स्कोर- 78/2.
India vs South Africa Women's World Cup Final: भारत का स्कोर 250 के पार पहुंचा
India vs South Africa Women’s World Cup Final: भारत का स्कोर 250 के पार पहुंचा. भारत ने हरमनप्रीत कौर (24) और अमनजोत कौर (12) का विकेट जल्दी- जल्दी गंवा दिए. दीप्ति शर्मा और ऋचा घोष पर भारत का स्कोर 300 के पार ले जाने की जिम्मेदारी है.
India vs South Africa Women's World Cup Final: भारत ने तीसरा विकेट गंवाया, जेमिमा रोड्रिग्स आउट
India vs South Africa Women’s World Cup Final: भारत ने तीसरा विकेट गंवाया, जेमिमा रोड्रिग्स आउट. जेमिमा रोड्रिग्स ने 24 रन का योगदान दिया. 33 ओवर में भारत ने तीन विकेट पर 185 रन बनाए हैं. हरमनप्रीत कौर 06 रन और दीप्ति शर्मा 11 रन बनाकर नाबाद हैं.