T20 मुंबई: श्रेयस अय्यर की टीम से होगा पृथ्वी शॉ का मुकाबला

श्रेयस अय्यर की बांद्रा ब्लास्टर्स और पृथ्वी शॉ की मुंबई पैंथर्स के बीच आठवां लीग मैच खेला जाएगा।

Edited By : Cricket Country Staff |May 17, 2019, 03:04 PM IST

Published On May 17, 2019, 03:04 PM IST

Last UpdatedMay 17, 2019, 03:04 PM IST

टी20 मुंबई लीग में आज दो और रोमांचक मुकाबले खेले जाने हैं। पहला मैच दोपहर 3:30 बजे से आर्क अंधेरी और शिवाजी पारी लायंस के बीच खेला जाना है। अंधेरी टीम के कप्तान केविन अल्मेडा हैं जबकि शिवाजी पार्क की अगुवाई शिवम दुबे कर रहे हैं। मुंबई के उभरते क्रिकेटर सिद्धेश लाड भी शिवाजी पार्क टीम का हिस्सा हैं।

आज का दूसरा मैच और भी ज्यादा दिलचल्प है क्योंकि ये मुकाबला भारतीय टीम के दो युवा क्रिकेटरों श्रेयस अय्यर और पृथ्वी शॉ के बीच खेला जाना है। आईपीएल में एक ही टीम दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले ये दोनों खिलाड़ी आज आमने सामने होंगे।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

शाम 7:30 बजे से अय्यर की बांद्रा ब्लास्टर्स शॉ की मुंबई पैंथर्स के खिलाफ लीग का आठवां मैच खेलेगी। बता दें कि सभी मैचों का लाइव प्रसारण किया जा रहा है।

टीवी ब्रॉडकास्ट- स्टार स्पोर्ट्स 2, स्टार स्पोर्ट्स 2 HD, स्टार स्पोर्ट्स 3, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी

ऑनलाइन स्ट्रीमिंग- हॉटस्टार

पहले मैच की टीमें:

आर्क अंधेरी: सुफियान शेख (विकेटकीपर), अखिल हेरवाडकर, केविन अल्मेडा (कप्तान), शुभम रंजने, पंकज जायसवाल, गौरव जठर, अजहर अंसारी, इकबाल अब्दुल्ला, तुषार देशपांडे, अंकुर सिंह, विनीत सिन्हा, तन्मय मिश्रा , अमोघ भटकल, कादिर पटेल, वैदिक मुकर, सुमित मेहर, अथर्व पुजारी, सलिल अग्रहर।

शिवाजी पार्क लायंस: सिद्धेश लाड, स्वप्निल प्रधान, रुद्र धांडे, शिवम दूबे (कप्तान), तनुश कोटियन, निखिल पाटिल (विकेटकीपर), अरुण यादव, विजय गोहिल, अतुल गावंद, सिद्धार्थ राउत, शिवम मल्होत्रा, सचिन यादव, रौनक शर्मा, हार्दिक तामोर, गौरव बेंगरे, जय कोठारी।

दूसरे मैच की टीमें:

नमो बांद्रा ब्लास्टर्स: एकनाथ केरकर (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रसाद पवार, निखिल पाटिल, सुजीत नायक, सिद्धार्थ चिटनीस, आदित्य धूमल, सागर छाबड़िया, सक्शम झा, निखिल दाते, अतुल सिंह, श्रीदीप मंगेला, उजेर खान, सिद्धार्थ शर्मा, कर्ष कोठारी, रोहित कांबली, सुजीत हरवी, यश मालप

नार्थ मुंबई पैंथर्स: पृथ्वी शॉ (कप्तान), विक्रांत ओटी, अजिंक्य पाटिल (विकेटकीपर), साईराज पाटिल, शशिकांत कदम, स्वप्निल सालवी, करण नंदे, अतुल अत्तरवाला, मोअनदीप मंगला, प्रथमेश डेके, प्रवीण तांबे, सुमीत दलेले धगाँवकर, ओंकार दत्तराम गुरव, आश्रय सजनी, नील नार्वेकर, राहुल सावंत, जूदेव सिंह, आदित्य राणे।

Editor's Pick