- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Cricketers at Ram Mandir pran pratishtha राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में पहुंचे क्रिकेटर्स
Cricketers at Ram Mandir pran pratishtha राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में पहुंचे क्रिकेटर्स
आज अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा है. और इसके लिए कई जानी-मानी हस्तियों को निमंत्रण भेजा गया है. इसमें कई क्रिकेटर्स भी शामिल हैं. इसमें सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी, रविचंद्रन अश्विन और भारतीय कप्तान रोहित शर्मा जैसे बड़े नाम शामिल हैं. इसके साथ ही कई अन्य क्रिकेटर्स को भी इस...
Published On Jan 22, 2024, 08:28 AM IST
Last UpdatedJan 22, 2024, 08:28 AM IST
Indian cricketers in ayodhya
आज अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा है. और इसके लिए कई जानी-मानी हस्तियों को निमंत्रण भेजा गया है. इसमें कई क्रिकेटर्स भी शामिल हैं. इसमें सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी, रविचंद्रन अश्विन और भारतीय कप्तान रोहित शर्मा जैसे बड़े नाम शामिल हैं. इसके साथ ही कई अन्य क्रिकेटर्स को भी इस महोत्सव में शामिल होने का न्योता मिला है.
Follow Updates here:
भारतीय क्रिकेट स्टार विराट कोहली और महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को भी न्योता दिया गया है. सचिन प्राण प्रतिष्ठा के लिए अयोध्या पहुंच चुके हैं. विराट कोहली ने इस इवेंट में भाग लेने के लिए बीसीसीआई से खास अनुरोध किया है. इसके साथ ही महेंद्र सिंह धोनी, कपिल देव, मिताली राज भी इस आयोजन में पहुंचे हैं.
अनिल कुंबले 21 जनवरी को लखनऊ पहुंच गए थे. वह 22 जनवरी को वह अयोध्या पहुंचे. वह भी उन क्रिकेटर्स में शामिल हैं जिन्हें राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के लिए पहुंचे हैं. कुंबले ने कहा कि वह भविष्य में यहां आते रहेंगे.
Jai Shree Ram.
What a moment. All in readiness to witness an event of a lifetime. One of our most significant days.
Whole of Ayodhya and the majority of our nation pulsating with joy.
Ayodhyapati Shree Ramchandra ji ki Jai 🙏🏼🌸 pic.twitter.com/EMqGzAxPbG— Venkatesh Prasad (@venkateshprasad) January 21, 2024
अनिल कुंबले ने कहा कि मैं राम लला का आशीर्वाद लेने आया हूं. मैं पहली बार आया हूं. और उम्मीद करता हूं कि आगे भी आता रहूंगा.
#WATCH | Lucknow, Uttar Pradesh | Veteran cricketer Anil Kumble arrives in Lucknow, ahead of the Ayodhya Ram Temple Pranpratishtha ceremony that will be held tomorrow. pic.twitter.com/8KlktAtTrB
— ANI (@ANI) January 21, 2024
क्रिकेटर्स अयोध्या पहुंचने वाले हैं और कई जानी-मानी हस्तियां भी राम-मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के इस महोत्सव का हिस्सा बनने पहुंच रहे हैं.
आज अयोध्या में श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा होगी. इसके लिए कई जानी-मानी हस्तियों को निमंत्रण भेजा गया है. इसमें कई क्रिकेटर्स भी शामिल हैं.
सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा, रविचंद्रन अश्विन और कई क्रिकेटर्स को न्योता दिया गया है.
भारतीय टीम को 25 जनवरी से इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज का आगाज करना है. उससे पहले खिलाड़ी भगवान श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे.