• Home
  • News
  • IPL Schedule 2026: 28 मार्च से शुरू होगा आईपीएल, जानें कब जारी होगा शेड्यूल, बीसीसीआई ने दिया अपडेट

IPL Schedule 2026: 28 मार्च से शुरू होगा आईपीएल, जानें कब जारी होगा शेड्यूल, बीसीसीआई ने दिया अपडेट

IPL Schedule 2026 Announcement IPL Team Wise Match Features Indian Premier League Time Table Dates Venue

Edited By : Akhilesh Tripathi |Mar 09, 2026, 03:03 PM IST

Published On Mar 09, 2026, 03:03 PM IST

Last UpdatedMar 09, 2026, 03:03 PM IST

IPL

IPL

IPL Schedule 2026: आईपीएल 2026 के सीजन की शुरुआत 28 मार्च से होगी और अब इसके शेड्यूल को लेकर बड़ा अपडेट आया है. बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा है कि 12 मार्च तक आईपीएल 2026 का शेड्यूल जारी होगा. हालांकि बीसीसीआई सचिव ने कहा है कि फिलहाल 20 दिन का शेड्यूल जारी होगा.

देवजीत सैकिया ने मंगलवार को कहा, हम 12 मार्च तक आईपीएल 2026 का शेड्यूल जारी करने की योजना बना रहे हैं. फिलहाल, हम आईपीएल के पहले 20 दिनों का शेड्यूल जारी करने जा रहे हैं.

आ गया है आईपीएल 2026 का पूरा शेड्यूल

आईपीएल का शेड्यूल तैयार: बीसीसीआई सचिव

बीसीसीआई सचिव ने कहा कि IPL का शेड्यूल तैयार है, हम पहले 20 दिनों का शेड्यूल अनाउंस करेंगे क्योंकि हम असम, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में चुनाव के नोटिफिकेशन का इंतज़ार कर रहे हैं, नोटिफिकेशन शायद अगले चार या पांच दिनों में आ जाएगा, जिसके बाद हम पूरा शेड्यूल अनाउंस करेंगे. देवजीत सैकिया ने कहा कि लेकिन हमने पहले 20 दिनों का शेड्यूल तैयार कर लिया है, और हम उसे 12 या 13 तारीख को अनाउंस करेंगे.

बीसीसीआई पश्चिम बंगाल, असम और तमिलनाडु में होने वाले विधानसभा चुनावों के साथ किसी भी तरह के टकराव की स्थिति से बचना चाहता है. तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और असम में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीख को ध्यान में रखते हुए टीमों का शेड्यूल होगा. तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई, चेन्नई सुपर किंग्स, पश्चिम बंगाल में कोलकाता और असम में गुवाहाटी, राजस्थान रॉयल्स का दूसरा होम ग्राउंड है.ऐसे में टूर्नामेंट के शेष मुकाबलों का शेड्यूल बाद में जारी किया जाएगा. आईपीएल का 19वां सीजन 28 मार्च से 31 मई के बीच खेला जाना है.

Follow Updates here:

IPL Schedule 2026: आईपीएल 2026 के शेड्यूल का इंतजार, जल्द जारी होगा शेड्यूल

IPL Schedule 2026: आईपीएल 2026 का जल्द जारी होगा शेड्यूल. बीसीसीआई ने मंगलवार को बड़ा अपडेट देते हुए कहा कि 12 मार्च तक पहले 20 दिनों का शेड्यूल जारी किया जाएगा.

IPL Schedule 2026 Announcement Live: शाम चार से छह बजे के बीच आ सकता है शेड्यूल

IPL Schedule 2026 Announcement Live: आईपीएल 2026 का शेड्यूल आज शाम चार से छह बजे के बीच जारी हो सकता है.

IPL Schedule 2026 Announcement Live: आज जारी हो सकता है आईपीएल 2026 का शेड्यूल

IPL Schedule 2026 Announcement Live: आईपीएल 2026 का शेड्यूल आज जारी किया जा सकता है. 28 मार्च से टूर्नामेंट का आयोजन होना है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार आईपीएल का शेड्यूल दो चरणों में जारी किया जाएगा. पश्चिम बंगाल, असम और तमिलनाडु में होने वाले चुनाव को देखते हुए यह फैसला लिया गया है. फिलहाल 15 अप्रैल तक का ही शेड्यूल सामने आ सकता है.

Editor's Pick