add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

इस भारतीय खिलाड़ी ने ले डाले एक पारी में 10 विकेट, याद आया अनिल कुंबले का रिकॉर्ड

वरुण ने इस दौरान पांच बल्लेबाजों को बोल्ड किया, वहीं दो एल्बीडब्ल्यू और बाकी कैच आउट हुए।

user-circle cricketcountry.com Written by Devbrat Bajpai
Last Published on - June 24, 2017 4:14 PM IST

 © Getty Images
© Getty Images

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक पारी में 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड भारत के अनिल कुंबले और इंग्लैंड के जिम लेकर के नाम है। कुंबले ने यह कारनामा साल 1999 में पाकिस्तान के खिलाफ दिल्ली टेस्ट में मुकम्मल किया था। वहीं जिम लेकर ने यह कारनामा साल 1956 में अपने नाम किया था। भारतीय क्लब क्रिकेट में अब यही कारनामा एक क्रिकेटर वरुण सोरागवी ने अपने नाम किया है। लॉयड स्पोर्टस फाउंडेशन के वरुण सोरागवी ने सभी 10 विकेट लेकर यह कारनामा अपने नाम किया।

उन्होंने यह कारनामा गुलेडगुड्डा क्रिकेट क्लब के खिलाफ सीएससीए राइचुर जोन थर्ड डिवीजन टाई के मैच में मुकम्मल किया। यह मैच शुक्रवार को खेला गया। इस दौरान वरुण ने हैट्रिक भी ली और इस तरह उनका गेंदबाजी प्रदर्शन 36 रन देकर 10 विकेट रहा। उनके इस जादुई प्रदर्शन की बदौलत लॉयड स्पोर्टस क्लब को 8 विकेट से जीत मिली। दाहिने हाथ के मीडियम पेसर वरुण ने इस दौरान 8 ओवरों की गेंदबाजी की और गुलेडगुड्डा सीसी टीम 15 ओवरों में 70 रनों पर ऑलआउट हो गई।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

वरुण ने इस दौरान पांच बल्लेबाजों को बोल्ड किया, वहीं दो एल्बीडब्ल्यू और बाकी कैच आउट हुए। वरुण ने इतनी खतरनाक गेंदबाजी की कि सिर्फ आकाश 18 गेंदों में 23 रन बनाकर दहाई के अंकों में पहुंचने वाले एकमात्र बल्लेबाज रहे। वरुण ने बल्ले से भी अच्छा कमाल दिखाया और 10 चौकों की मदद से 58 रन बनाए। लॉयड स्पोर्टस क्लब ने लक्ष्य 9 ओवरों में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। वरुण मैकेनिकल इंजीनियरिंग स्टूडेंट हैं। यह उनकी पढ़ाई का तीसरा साल है।

संक्षिप्त स्कोर: गुलेडगुड्डा सीसी: 70 ऑलआउट, 15 ओवरों में (आकाश एस 23; वरुण 10/36) लॉयड स्पोर्टस फाउंडेशन: 71/2, 9 ओवरों में (वरुण 58)।