- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Lockdown 4 0 sports complexes stadiums permitted to open spectators not allowed home ministry issue new guidelines 4031849
खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और स्टेडियम को खोलने की मिली अनुमति, दर्शकों की 'नो एंट्री'
बीसीसीआई अगले हफ्ते से भारतीय खिलाड़ियों के ट्रेनिंग शुरू करना चाहती है
Published On May 17, 2020, 07:51 PM IST
Last UpdatedMay 17, 2020, 07:51 PM IST
कोविड-19 महामारी की रोकथाम के लिए पूरे देश में लॉकडाउन को भले ही 31 मई तक बढ़ा दिया गया हो बावजूद इसके खिलाड़ियों के लिए रविवार को देर शाम अच्छी खबर ये आई कि गृह मंत्रालय ने स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और स्टेडियम को खोलने के निर्देश दे दिए हैं. हालांकि इस दौरान स्टेडियम में दर्शकों की एंट्री नहीं होगी.
कोरोनावायरस के कारण खिलाड़ी लगभग दो महीनों से अपने-अपने घरों में कैद होने को मजबूर हैं. उन्हें आउटडोर प्रैक्टिस की अनुमति नहीं थी. लेकिन नए दिशानिर्देश जारी होने से अब उनकी ये दिक्कत दूर हो सकती है. इस समय पूरी दुनिया में खेल की लगभग सभी प्रतियोगिताएं या तो स्थगित कर दी गई हैं या उन्हें रद्द कर दिया गया है. हालांकि अब कई देश धीरे-धीरे अपने यहां खेलों को फिर से शुरू करने पर विचार कर रहे हैं.
तब धूमल ने कहा था कि टीम इंडिया अगले सप्ताह से ट्रेनिंग शुरू कर देगी
हाल में बीसीसीआई के राजस्व अधिकारी अरुण धूमल ने कहा था कि टीम इंडिया अगले सप्ताह ट्रेनिंग शुरू कर देगी. धूमल ने कहा था कि कोरोना वायरस लॉकडाउन के बीच बीसीसीआई अगले हफ्ते से भारतीय खिलाड़ियों के ट्रेनिंग शुरू करना चाहती है. टीम इंडिया के शीर्ष बल्लेबाज कोहली और रोहित लॉकडाउन के दौरान मुंबई में स्थित अपने घर में हैं. ऐसे में इन दोनों बल्लेबाजों का ट्रेनिंग में शामिल हो पाना मुश्किल है.
बैंगलोर स्थित नेशनल क्रिकेट अकादमी द्वारा आयोजित की जाने वाली ट्रेनिंग के बारे में धूमल ने कहा था, ‘लॉकडाउन के नियमों को देखते हुए फिलहाल हम ऑनलाइड मॉडल और एप पर काम कर रहे हैं. कोच और सपोर्ट स्टाफ लगातार खिलाड़ियों के साथ संपर्क में बने हुए हैं.’