जोफ्रा आर्चर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, आईपीएल में ऐसा करने वाले पहले विदेशी गेंदबाज बने
राजस्थान रॉयल्स की टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया, जहां पहले ही ओवर में आर्चर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हुआ.
Published On May 09, 2026, 08:58 PM IST
Last UpdatedMay 09, 2026, 08:58 PM IST
Jofra archer
Longest over bowled in the IPL: आईपीएल 2026 में शनिवार को राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस की टीम आमने-सामने हुई. इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हुआ. ऐसा करने वाले वह पहले विदेशी गेंदबाज बने हैं.
जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए मैच में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया. मैच के पहले ही ओवर में जोफ्रा आर्चर ने एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया, जिसे वह कभी याद नहीं रखना चाहेंगे. उन्होंने पहले ही ओवर में आईपीएल का सबसे लंबा ओवर फेंका. उन्होंने 11 गेंद का ओवर फेंका, जिसमें 18 रन बने.
शर्मनाक लिस्ट में जोफ्रा आर्चर की एंट्री
जोफ्रा आर्चर आईपीएल में सबसे लंबा ओवर फेंकने वाले संयुक्त रुप से सातवें गेंदबाज बने हैं. उन्होंने 11 गेंदों का ओवर फेंका. उनसे पहले कई भारतीय खिलाड़ियों के नाम 11 गेंद का ओवर फेंकने का रिकॉर्ड है. आर्चर ऐसा करने वाले पहले विदेशी गेंदबाज बने हैं. इसके अलावा वह आईपीएल के इतिहास में पहले ओवर में 11 गेंद फेंकने वाले पहले खिलाड़ी भी हैं.
IPL में फेंका गया सबसे लंबा ओवर (गेंदों के हिसाब से)
11 – मो. सिराज बनाम MI, बेंगलुरु, 2023 (ओवर #19)
11 – तुषार देशपांडे बनाम LSG, चेन्नई, 2023 (ओवर #4)
11 – शार्दुल ठाकुर बनाम KKR, कोलकाता, 2025 (ओवर #13)
11 – संदीप शर्मा बनाम DC, दिल्ली, 2025 (ओवर #20)
11 – हार्दिक पांड्या बनाम GT, वानखेड़े, 2025 (ओवर #8)
11 – अर्शदीप सिंह बनाम GT, मुल्लांपुर, 2026 (ओवर #20)
11 – जोफ्रा आर्चर बनाम GT, जयपुर, 2026 (ओवर #1)*
VIDEO: रोहित शर्मा के साथ सेल्फी लेने आई महिला फैन का फोन हुआ स्विच ऑफ
यशस्वी जायसवाल पहली बार बने कप्तान
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग को हैमस्ट्रिंग की शिकायत है, इसकी वजह से यशस्वी जायसवाल टीम की कप्तानी कर रहे हैं. वह आईपीएल में पहली बार कप्तानी कर रहे हैं.
गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज
इम्पैक्ट सब: प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कुमार कुशाग्र
राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, ब्रिजेश शर्मा, यश राज पुंजा
इम्पैक्ट सब: वैभव सूर्यवंशी, एडम मिल्ने, रवि सिंह, सुशांत मिश्रा, रवि बिश्नोई