'लव यू डैडी'; पिता के निधन के बाद हार्दिक पांड्या ने किया भावुक पोस्ट

हार्दिक और उनके भाई क्रुणाल पांडया के पिता हिमांशु पांड्या का दिल का दौरा पड़ने से  निधन हो गया था।

Edited By : Cricket Country Staff |Jan 17, 2021, 03:45 PM IST

Published On Jan 17, 2021, 03:45 PM IST

Last UpdatedJan 17, 2021, 03:45 PM IST

(Twitter)

टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांडया ने अपने पिता के निधन के बाद सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट किया। शनिवार सुबह हार्दिक और उनके भाई क्रुणाल पांडया के पिता हिमांशु पांड्या का दिल का दौरा पड़ने से  निधन हो गया था।

हार्दिक के बड़े भाई क्रुणाल सैयद मुश्ताक अली टॉफी में बड़ौदा का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। लेकिन पिता के निधन की खबर मिलन के बाद वो तुरंत बायो बबल से निकलकर अपने परिवार के पास लौटे गए।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Hardik Pandya (@hardikpandya93)

हार्दिक ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, “मेरे पिता, मेरे हीरो। आपको खो देने की बात को मानना जिंदगी की सबसे मुश्किल चीजों में से एक है। लेकिन आपने हमारे लिए इतनी सारी यादें छोड़ दी हैं कि हम केवल कल्पना कर सकते हैं कि आप मुस्कुरा रहे हैं।”

भारतीय खिलाड़ियों ने गाबा टेस्ट में मजबूत चरित्र दिखाया: माइकल वॉन

उन्होंने आगे लिखा, “आपके बेटे जहां खड़े हैं, वो आपकी मेहनत और आत्मविश्वास की वजह से हैं। आप हमेशा खुश रहते थे। अब इस घर में आपके ना होने से इंटरटेनमेंट कम होगा। हम आपसे बहुत प्यार करते हैं और आगे भी करते रहेंगे। आपका नाम हमेशा टॉप पर रहेगा। मुझे एक बात पता है, आप हमें ऊपर से उसी तरह से देख रहे हैं, जिस तरह से आपने यहां किया था।”

हार्दिक ने कहा, “आपको हम पर गर्व था, लेकिन डैडी हम सभी को इस बात पर गर्व है कि आपने हमेशा अपना जीवन जिया! जैसे कि मैंने कल कहा था और एक बार फिर कहूंगा कि मैं आपको अपनी जिंदगी के हर दिन मिस करूंगा। लव यू डैडी।”

Editor's Pick