×

विश्व कप टी20 की प्रेक्टिश के लिए ठीक नहीं 'लो स्कोरिंग पिचें': धोनी

शनिवार को एशिया कप टी20 के मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 18 ओवरों में 83 रनों पर ऑलआउट कर दिया था। वहीं भारतीय टीम ने इस छोटे से स्कोर को चेज करने के लिए अपने पांच विकेट गंवा दिए थे।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - February 28, 2016 3:47 PM IST

महेंद्र सिंह धोनी  © AFP
महेंद्र सिंह धोनी © AFP

पाकिस्तान के खिलाफ शनिवार खेले गए मैच में बल्लेबाजों के लगातार जूझने को लेकर टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एक बड़ा बयान दिया है। धोनी ने कहा कि कम स्कोर वाली मीरपुर ढाका की पिचें आगामी टी20 विश्व कप 2016 की तैयारियों के लिए आदर्श पिचें नहीं हैं। गौरतलब है कि टी20 विश्व कप 2016 भारत में आगामी मार्च 8 से शुरू होगा। शनिवार को एशिया कप टी20 के मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 18 ओवरों में 83 रनों पर ऑलआउट कर दिया था। वहीं भारतीय टीम ने इस छोटे से स्कोर को चेज करने के लिए अपने पांच विकेट गंवा दिए थे। भले ही धोनी की टीम ने एशिया कप में लगातार दो जीतें अपने नाम की हों, लेकिन वह अपने टीम के प्रदर्शन से असंतुष्ट हैं। ये भी पढ़ें: छठी बार किसी टी20 मैच में नहीं लगा कोई छक्का

धोनी ने कहा, “हमने पहले मैच में 166 रनों का स्कोर खड़ा किया था, लेकिन एक समय हम 140 पर ही रुकने वाले थे। इसके अलावा अभी तक कम स्कोर वाले मैच देखने को मिले हैं जो मुझे लगता है ज्यादा बढ़िया नहीं है। हम सोच रहे थे कि विश्व कप टी20 के पहले यह एक अच्छा अभ्यास होगा, लेकिन तेज स्ट्रोक खेलने के हिसाब से यह अच्छा अभ्यास नहीं है।” धोनी ने फिर कहा कि टीमों को कम से कम 130 से 140 रन बनाने चाहिए। उन्होंने आगे कहा, “लोग टी20 को छक्कों और चौकों की वजह से पसंद करते हैं। ऐसे में कोई भी नहीं चाहता कि टीमें 80 और 100 के स्कोर में ऑल आउट हो जाएं। लो स्कोर 130 से 140 के बीच होना चाहिए वहीं हाई स्कोर 200 से 240 के बीच होना चाहिए।

TRENDING NOW

एक हिसाब से यह हमारे लिए अच्छा है क्योंकि हम ऐसी टीम हैं जो आक्रामक क्रिकेट खेलती है। इस तरह हम परिस्थितियों का सम्मान करना सीख रहे हैं। आगे आने वाले मैचों में ओपनर बने बनाए प्लान से बल्लेबाजी नहीं करेंगे। ऑस्ट्रेलिया में हमें पता था कि विकेट बढ़िया है जो यहां बिल्कुल भिन्न परिस्थिति थी। हम मानते हैं कि यह हमारे लिए एक अच्छा अभ्यास है। यह कहना कठिन है कि यह टी20 क्रिकेट के लिए अच्छा है। जिस तरह से गेंद घूम रही थी वैसे में बड़े शॉट्स शेलना कतई मुमकिन नहीं थे।