• Home
  • News
  • LPL 2020: Galle Gladiators skipper Shahid Afridi misses Flight to colombo ahead of Lanka Premier League

LPL 2020: टूर्नामेंट से ठीक पहले Shahid Afridi की छूटी फ्लाइट, बीच मझधार में फंसी फ्रेंचाइजी

शाहिद अफरीदी को Galle Gladiators फ्रेंचाइजी ने अपना कप्‍तान नियुक्‍त किया है।

Edited By : Cricket Country Staff |Nov 23, 2020, 08:34 PM IST

Published On Nov 23, 2020, 08:34 PM IST

Last UpdatedNov 23, 2020, 08:34 PM IST

Shahid Afridi Twitter

Shahid Afridi @ Twitter

श्रीलंका क्रिकेट (Sri Lanka Cricket) द्वारा आयोजित किए जा रहे लंका प्रीमियर लीग (LPL 2020) के पहले सीजन में हिस्‍सा लेने के लिए आ रहे पाकिस्‍तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्‍तान शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) ने अपनी फ्लाइट मिस कर दी है। अफरीदी गॉल ग्‍लैडिएटर्स (Galle Gladiators) फ्रेंचाइजी के कप्‍तान हैं। ऐसे में टीम के पहले मुकाबले में अफरीदी के लिए खेल पाना अब मुश्किल नजर आ रहा है।

IND vs AUS: गावस्‍कर-बॉर्डर सीरीज के वो पांच हीरो जिन्‍होंने ऑस्‍ट्रेलिया को चटाई धूल

अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) ने लिखा, “आज सुबह कोलंबो जाने के लिए मैंने अपनी फ्लाइट मिस कर दी है। इसमें परेशानी की कोई बात नहीं है। मैं जल्‍द से जल्‍द लंका प्रीमियर लीग के लिए वहां पहुंचने का प्रयास करूंगा। मैं जल्‍द से जल्‍द अपने टीम मेट्स के साथ जुड़ना चाह रहा हूं।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

कोरोना महामारी के चलते श्रीलंका में इन दिनों विदेश से आने वाले लोगों के लिए कड़े नियम बनाए गए हैं। ऐसे में शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) को श्रीलंका पहुंचने के बाद भी वहां क्‍वारंटाइन की अवधि को पूरा करना होगा।

आशीष नेहरा ने अपनी IPL-XI में विराट-धोनी-रोहित को नहीं दी जगह, ये बड़े नाम भी नदारद

अफरीदी (Shahid Afridi) अगर पहले मुकाबले में नहीं खेल पाए तो गॉल ग्‍लैडिएटर्स (Galle Gladiators) का टीम मैनेजमेंट भानुका राजपक्षे को कप्‍तानी की जिम्‍मेदारी दे सकता है। उन्‍हें टीम का उपकप्‍तान बनाया गया है।

Editor's Pick