- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Lpl 2020 salman khan brother s team kandy tuskers lose to dambulla viiking in lanka premier league that is 4th defeat for them 4242230
LPL 2020: सलमान खान के भाई की टीम 'कैंडी टस्कर्स' की लीग में चौथी हार, एंजेलो परेरा ने छीनी जीत
Lanka Premier league 2020: सलमान खान के भाई सोहेल खान की टीम कैंडी टस्कर्स को लंका प्रीमियर लीग में चौथी हार का सामना करना पड़ा है.
Published On Dec 04, 2020, 11:01 AM IST
Last UpdatedDec 04, 2020, 11:01 AM IST
Kandy Tuskers vs Dambulla Viiking: लंका प्रीमियर लीग (LPL 2020) में सलमान खान (Salman Khan) के भाई सोहेल खान (Sohail Khan) और उनके पिता सलीम खान (Salim Khan) के स्वामित्व वाली टीम कैंडी टस्कर्स (Kandy Tuskers) इस लीग में अपनी किस्मत नहीं बदल पा रही है. गुरुवार को एक बार फिर उसे हार का सामना करना पड़ा. इस बार उसका मुकाबला दांबुला विकिंग (Dambulla Viiking) से था. यह टूर्नामेंट में उसकी चौथी हार है. कैंडी की टीम 5 मैचों में सिर्फ एक ही मैच जीत पाई है.
हंबनटोटा में खेले गए इस मैच में कैंडी ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का निर्णय लिया था. कप्तान (Kusal Parera) कुसल परेरा (41) और (Kusal Mendis) कुसल मेंडिस (55) की शानदार पारियों के दम पर उसने दांबुला को 157 रन की चुनौती दी थी.
156 रन के अपने टारगेट को बचाने उतरी कैंडी की टीम ने एक वक्त 56 के स्कोर पर दांबुली के 3 विकेट अपने नाम कर लिए थे. लेकिन यहां से एंजेलो परेरा (Angelo Parera) ने ऐसी पारी जमाई की टस्कर्स को हार के लिए मजबूर होना पड़ा.
परेरा ने 49 गेंदों में खूबसूरत 67 रन बनाए. उन्होंने इस पारी के दौरान 5 चौके और 3 छक्के जमाए. परेरा के अलावा कप्तान दसुन शनाका ने भी 23 गेंद में 33 रनों की उपयोगी पारी खेलकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई. 5 मैचों में से 4 मैच गंवा चुकी टस्कर्स की टीम के सिर्फ 2 ही अंक हैं और 5 टीमों वाली इस लीग में वह अंकतालिका में चौथे स्थान पर है.