LPL 2021: 30 जुलाई से शुरू होगा लंका प्रीमियर लीग का दूसरा सीजन

लंका प्रीमियर लीग का दूसरा सत्र 30 जुलाई से 22 अगस्त 2021 तक आयोजित किया जाएगा.

Edited By : Arun Kumar |Jun 09, 2021, 09:10 AM IST

Published On Jun 09, 2021, 09:10 AM IST

Last UpdatedJun 09, 2021, 09:10 AM IST

लंका प्रीमियर लीग @LPLT20

टी20 क्रिकेट फैन्स के लिए एक अच्छी खबर है. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने अपनी महत्वकांक्षी टी20 लीग लंका प्रीमियर लीग (LPL 2021) के दूसरे सत्र का ऐलान कर दिया है. इस लीग में कई पूर्व भारतीय खिलाड़ी भी हिस्सा लेते हैं. इस बार यह लीग 30 जुलाई से 22 अगस्त के बीच जैव-सुरक्षित वातावरण (Bio Secure Bubble) में ही खेली जाएगी. हालांकि लंका क्रिकेट बोर्ड ने अभी इस लीग के स्थान की घोषणा नहीं कि है कि यह किस शहर और स्टेडियम में खेली जानी है.

श्रीलंका क्रिकेट (SLC) द्वारा जारी बयान के मुताबिक, ‘एसएलसी यह दोहराना चाहता है कि पहले की घोषणा के मुताबिक लंका प्रीमियर लीग का दूसरा सत्र जुलाई और अगस्त 2021 के दौरान आयोजित किया जाएगा. टूर्नामेंट 30 जुलाई से 22 अगस्त 2021 तक आयोजित किया जाएगा.’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

उन्होंने बताया, ‘पिछले सत्र (2020) को बायो-बबल में खेला गया था. एलपीएल के दूसरे सत्र के लिए स्वास्थ्य प्रोटोकॉल की योजना स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देशों के आधार पर बनाई जाएगी.’

बता दें जब पिछले साल पहली बार इस लीग का आयोजन हुआ था. तब भी यह लीग कोरोना वायरस के चलते बायो सिक्योर बबल में खेली गई थी. इस लीग का आयोजन हम्बनटोटा के महिंदा राजपक्षे स्टेडियम में किया गया था.

तब इस लीग में 5 टीमों ने हिस्सा लिया था और थिसारा परेरा की कप्तानी वाली जाफना स्टैलियन्स ने इस लीग का पहला खिताब अपने नाम किया था. इस लीग में इरफान पठान, मुनाफ पटेल और सुदीप त्यागी ने भाग लिया था. इस बार इसमें कुछ और पूर्व भारतीय खिलाड़ियों के खेलने की उम्मीद है.

Editor's Pick