• Home
  • News
  • LSG and CSK match shifted to May 3 due to civic polls in Lucknow

आईपीएल शेड्यूल में बदलाव, एक दिन पहले होगा यह बड़ा अहम मुकाबला

चेन्नई सुपर किंग्स ने इस सीजन में लखनऊ से हुए पहले मैच में लखनऊ को 12 रन से हराया था. यह मैच 3 अप्रैल को हुआ था.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Apr 17, 2023, 10:39 PM IST

Published On Apr 17, 2023, 10:39 PM IST

Last UpdatedApr 17, 2023, 10:39 PM IST

LSG VS CSK

LSG VS CSK (Photo-IPL T20.Com)

लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स (LSG v CSK) के बीच होने वाला IPL 2023 का मैच जो लखनऊ के श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम पर 4 मई को खेला जाना था, अब 3 मई को खेला जाएगा.

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और (CSK) के बीच यह मुकाबला दोपहर को साढ़े तीन बजे से खेला जाएगा. दरअसल, 4 मई को लखनऊ में म्यूनिसिपल चुनाव हैं और इसी वजह से मैच एक दिन पहले खेला जाएगा. इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी गई है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी के हवाले से समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया, ‘लखनऊ म्यूनिसिपलटी चुनाव गुरुवार चार मई को होने हैं. लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स का मैच भी उसी दिन दोपहर 3:30 बजे होना तय था, मगर अब मैच एक दिन पहले खेला जाएगा.

गौरतलब है कि चेन्नई सुपर किंग्स ने इस सीजन में लखनऊ से हुए पहले मैच में लखनऊ को 12 रन से हराया था. यह मैच 3 अप्रैल को हुआ था. तब रुतुराज गायकवाड़ ने 57 और कॉन्वे ने 47 रन बनाए थे. जवाब में काइल मेयर्स के 22 गेंद पर 53 रन की मदद से लखनऊ की टीम 7 विकेट पर 205 के स्कोर तक पहुंची थी. निकोलस पूरन ने 18 गेंद पर 32 रन बनाए थे. चेन्नई के लिए मोईन अली ने 26 रन देकर चार विकेट लिए थे.

Editor's Pick