×

SA 20: पार्ल रॉयल्स के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, LSG के गेंदबाज ने कहर बरपा दिया

पार्ल रॉयल्स को जीत के लिए 187 रन का लक्ष्य मिला था. पार्ल रॉयल्स लक्ष्य के दबाव में बिखर गई और पूरी टीम 11.5 ओवर में सिर्फ 49 रन पर सिमट गई.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - December 28, 2025 12:47 PM IST

साउथ अफ्रीका क्रिकेट लीग (SA20) 2025-26 का तीसरा मुकाबला पार्ल में सनराइजर्स ईस्टर्न कैप और पार्ल रॉयल्स के बीच खेला गया. इस मैच में डेविड मिलर की कप्तानी वाली पार्ल रॉयल्स की टीम को बड़ी हार का सामना करना पड़ा. लखनऊ सुपरजायंट्स के तेज गेंदबाज ने इस मैच में कहर बरपाया. हार के साथ पार्ल रॉयल्स के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है.

पार्ल रॉयल्स की टीम के नाम टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे कम स्कोर पर आउट होने का रिकॉर्ड जुड़ गया है.

सनराइजर्स ईस्टर्न कैप ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. जॉर्डन हर्मनन के 28 गेंद पर 62, क्विंटन डि कॉक के 24 गेंद पर 42, और मैथ्यू ब्रिट्ज्के के 23 गेंद पर 31 रनों की मदद से सनराइजर्स ईस्टर्न कैप ने चार विकेट पर 186 रन बनाए. पॉर्ल रॉयल्स के लिए ओटनील बार्टमैन ने 2 विकेट लिए.

सिर्फ 49 रन पर सिमटी पार्ल रॉयल्स

पार्ल रॉयल्स को जीत के लिए 187 रन का लक्ष्य मिला था. पार्ल रॉयल्स लक्ष्य के दबाव में बिखर गई और पूरी टीम 11.5 ओवर में सिर्फ 49 रन पर सिमट गई और 137 रन के बड़े अंतर से मैच हार गई. काइल वेरेने और असा ट्राइब दो ऐसे बल्लेबाज रहे जो दो अंकों में पहुंचे. वेरेने ने 11 और ट्राइब ने 14 रन बनाए. तीन बल्लेबाज अपना खाता भी नहीं खोल सके. कप्तान डेविड मिलर ने सात रन का योगदान दिया. इससे पहले एसए20 का न्यूनतम स्कोर 52 रन था. प्रिटोरिया कैपिटल्स ने 2024 में सनराइजर्स ईस्टर्न केप के खिलाफ ही 52 रन बनाए थे.

एनरिक नॉर्किया ने कहर बरपा दिया

पार्ल रॉयल्स को बिखरने का सबसे बड़ा कारण सनराइजर्स ईस्टर्न कैप के घातक तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्किया रहे. नॉर्किया ने 3 ओवर में 13 रन देकर 4 विकेट लिए. उनके इस स्पेल की वजह से ही पार्ल के नाम टूर्नामेंट में सबसे कम स्कोर पर आउट होने का रिकॉर्ड जुड़ा

TRENDING NOW

एनरिक नॉर्किया को आईपीएल 2026 के ऑक्शन में लखनऊ सुपरजायंट्स ने उनके बेस प्राइस दो करोड़ में खरीदा है. एडम मिल्ने और थारिंदु रथ्नायके ने 2-2 विकेट और मार्को जानसेन और सेनुरन मुथुसामी ने 1-1 विकेट लिए.