• Home
  • News
  • LSG Full Squad all players list and team after ipl mega auction Rishabh pant

LSG Full Squad: ऋषभ पंत और मार्करम लखनऊ को बनाएंगे चैंपियन, यहां देखें टीम का फुल स्क्वॉड

आईपीएल मेगा ऑक्शन के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम काफी मजबूत नजर आ रही है. यहां देखें टीम का फुल स्क्वॉड.

Edited By : Saurav Kumar |Nov 26, 2024, 01:27 PM IST

Published On Nov 26, 2024, 01:27 PM IST

Last UpdatedNov 26, 2024, 01:27 PM IST

lsg

(Image Credit: X)

LSG Full Squad: इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीजन यानि आईपीएल 2025 के लिए होने वाला मेगा ऑक्शन समाप्त हो चुका है. आईपीएल के मेगा ऑक्शन में कई खिलाड़ी मिनटों में अमीर बन गए तो कई को कोई खरीदार नहीं मिला.

ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने भी कई खिलाड़ियों को खरीदा है. ऐसे में हम आपको मेगा ऑक्शन के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के पूरे स्क्वॉड के बारे में बताएंगे.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ऋषभ पंत बने लखनऊ के नए हीरो

लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल के मेगा ऑक्शन में सबसे ज्यादा पैसे ऋषभ पंत पर खर्च किए. टीम ने ऋषभ पंत को 27 करोड़ रुपये की बड़ी धनराशि में खरीदा. पंत को अपने साथ जोड़ने के लिए लखनऊ ने बड़ी चाल चली और उन्हें अपने पास हर हाल में शामिल किया. पंत के अलावा भी लखनऊ सुपर जायंट्स ने कई बड़े खिलाड़ियों को अपने साथ शामिल किया है.

इन खिलाड़ियों में ऐडन मार्करम, डेविड मिलर मिचेल मार्श जैसे धाकड़ खिलाड़ी शामिल हैं. लखनऊ ने आवेश खान और आकाशदीप जैसे तेज गेंदबाजों को भी टीम में जगह दी है. ये खिलाड़ी टीम को पहला आईपीएल खिताब दिलाने के लिए अपना पूरा दमखम लगाते हुए नजर आएंगे. आईपीएल 2025 से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम पूरी तरह से बदली हुई नजर आएगी. टीम में कई विस्फोटक खिलाड़ी अब शामिल हो गए हैं. जो अकेले दमपर किसी भी टीम के खिलाफ मुकाबला जीत सकते हैं. ऐसे में लखनऊ की टीम आईपीएल 2025 में सभी टीमों के लिए मुश्किल चुनौती बनकर सामने आएगी.

आईपीएल मेगा ऑक्शन के बाद लखनऊ का फुल स्क्वॉड

ऋषभ पंत, निकोलस पूरन, रवि बिश्नोई, मयंक यादव, मोहसिन खान, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत, डेविड मिलर, एडेन मारक्रम, मिशेल मार्श, अवेश खान, अब्दुल समद, आर्यन जुयाल, आकाश दीप, हिम्मत सिंह, एम. सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह, शाहबाज अहमद, आकाश सिंह, शमर जोसेफ, प्रिंस यादव, युवराज चौधरी, राजवर्धन हंगरगेकर, अर्शिन कुलकर्णी, मैथ्यू ब्रीट्जके.

Editor's Pick