add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

IPL 2024: शमर जोसेफ की आईपीएल में एंट्री, LSG में मार्क वुड की जगह लेंगे

Shamar Joseph in IPL: शमर जोसेफ की आईपीएल में एंट्री हो गई है. मार्क वुड की जगह लखनऊ सुपरजायंट्स ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया है.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - February 10, 2024 6:35 PM IST

Shamar Joseph in IPL: वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शमर जोसेफ की आईपीएल में एंट्री हो गई है. मार्क वुड की जगह लखनऊ सुपरजायंट्स ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया है. शमर जोसेफ ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच में सात विकेट झटके थे. उनकी गेंदबाजी की बदौलत वेस्टइंडीज ने 27 साल बाद ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में टेस्ट में मात दी थी.

LSG ने तीन करोड़ में टीम के साथ जोड़ा

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड के आईपीएल 2024 से बाहर होने के बाद शमार जोसेफ की आईपीएल में एंट्री हुई. लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम ने तीन करोड़ रुपए में उन्हें अपनी टीम के साथ जोड़ा.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

24 साल के शमर जोसेफ ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से ही डेब्यू किया था. दो टेस्ट मैच में उन्होंने 13 विकेट लिए थे. गाबा टेस्ट की दूसरी इनिंग में चोटिल होने के बावजूद उन्होंने 68 रन देकर सात विकेट चटकाए, जिससे वेस्टइंडीज को गाबा में जीत मिली. इस जीत के साथ वेस्टइंडीज ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज को 1-1 की बराबरी पर खत्म किया. शमर जोसेफ ने सात फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 3.89 की इकोनॉमी से 34 विकेट है. वहीं लिस्ट ए के दो मैचों में उन्होंने दो विकेट चटकाए हैं.

शमार जोसफ- सिक्योरिटी गार्ड से चमकता सितारा- किसी परीकथा सी है इस पेसर की जिंदगी

पीएसएल में पेशावर जाल्मी का होंगे हिस्सा

शमर जोसेफ को इससे पहले पाकिस्तान सुपर लीग का भी कॉन्ट्रैक्ट मिला था. पीएसएल की फ्रेंचाइजी पेशावर जाल्मी ने उनके साथ कॉन्ट्रैक्ट किया है.

सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी छोड़ ऑस्ट्रेलिया आया, डेब्यू टेस्ट में 5 विकेट लेकर नया इतिहास बनाया

आईपीएल 2024 में लखनऊ सुपरजायंट्स का स्क्वाड:

केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, निकोलस पूरन, आयुष बढोनी, दीपक हुड्डा, कृष्णप्पा गौतम, क्रुणाल पंड्या, काइल मेयर्स, मार्कस स्टोयनिस, प्रेरक मांकड, युद्धवीर सिंह, शमर जोसेफ, मयंक यादव, मोहसिन खान, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, अमित मिश्रा, नवीन उल हक, देवदत्त पडिक्कल, अरशद खान, डेविड विली, एश्टन टर्नर, मणिमारन सिद्धार्थ, अर्शीन कुलकर्णी, शिवम मावी