• Home
  • News
  • LSG vs CSK Match Preview Lucknow super giants chennai super kings ipl 2026 sanju samson ms dhoni

प्लेऑफ के टिकट पाने के लिए CSK लगाएगी पूरा दम, LSG कर सकती है मजा किरकिरा

आईपीएल के 59वें मुकाबले में आज लखनऊ सुपर जायंट्स का मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स से होना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा.

Edited By : Saurav Kumar |May 15, 2026, 01:54 PM IST

Published On May 15, 2026, 01:54 PM IST

Last UpdatedMay 15, 2026, 01:54 PM IST

LSG vs CSK

LSG vs CSK Match Preview: आईपीएल के 59वें मुकाबले में आज लखनऊ सुपर जायंट्स का मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स से होना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा. प्लेऑफ के दरवाजा पर पहुंची चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अभी से हर मुकाबला करो या मरो की तरह होगा. प्वाइंट्स टेबल पर पांचवें स्थान पर मौजूद चेन्नई सुपर किंग्स के लिए जीत दर्ज करने के अलावा प्लेऑफ में पहुंचने का और कोई ऑप्शन नहीं है.

चेन्नई को हर हाल में करनी होगी जीत दर्ज

चेन्नई सुपर किंग्स को अगर प्लेऑफ में पहुंचना है तो आज लखनऊ को उसके घर में हराना होगा. हालांकि चेन्नई के लिए ऐसा करना आसान नहीं होगा. सीएसके लगातार चोटिल खिलाड़ियों से जूझ रही है. उनके इन फॉर्म खिलाड़ी जेमी ओवर्टन भी चोट की वजह से इंग्लैंड वापस लौट गए हैं. ऐसे में लखनऊ के खिलाफ उनकी जंग आसान नहीं होगा. हालांकि टीम के लिए राहत भरी बात यह है कि टीम की बल्लेबाजी शानदार फॉर्म में दिख रही है. कप्तान ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन, उर्विल पटेल समेत अन्य बल्लेबाज तेजी से टीम के लिए रन बना रहे हैं और टीम को बड़ा टोटल बनाने और चेज करने दोनों में मदद कर रहे हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

जेमी ओवर्टन की अगुवाई में तेज गेंदबाजी भी अब तक शानदार प्रदर्शन करते हुए नजर आई थी. हालांकि अब उनके जाने के बाद युवा तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज पर प्रदर्शन का दवाब बढ़ जाएगा. फैंस यही उम्मीद कर रहे हैं कि अंशुल इस जिम्मेदारी को बखूबी तरह से संभालेंगे.

लखनऊ कर सकती है मजा किरकिरा

दूसरी ओर ऋषभ पंत की अगुवाई वाली लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम आईपीएल के इस सीजन से एलिमिनेट हो चुकी है. ऐसे में वह बिना किसी दवाब के चेन्नई के मुकाबले में उतरेगी. लखनऊ अब अपने बाकी बचे मैचों में दूसरी टीमों का मजा किरकिरा करने के इरादे से ही मैदान पर खेलते हुए नजर आएगी. इस पूरे सीजन लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत का बल्ला खामोश नजर आया है ऐसे में पंत इस सीजन के अंतिम के कुछ मैचों में बल्ले से बड़ी पारी खेल फैंस को खुश करना चाहेंगे.

फैंस महेंद्र सिंह धोनी के एक्शन का भी इंतजार कर रहे हैं. धोनी चोट की वजह से इस सीजन में अब तक एक भी मुकाबला चेन्नई के लिए खेलते हुए नजर नहीं आए हैं. लखनऊ के खिलाफ मुकाबले में भी दोनी खेलेंगे या नहीं इसे लेकर संशय बरकरार है. सीएसके मैनेजमेंट की ओर से धोनी को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी साझा नहीं की गई है.

Editor's Pick