×

LSG vs GT: लखनऊ सुपरजायंट्स ने छह विकेट से जीता मुकाबला, गुजरात टाइटंस को मिली दूसरी हार

Lucknow Super Giants vs Gujarat Titans Live: लखनऊ सुपरजायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेले जा रहे मैच की लाइव अपडेट्स के लिए हमारे साथ बने रहें.

LSG VS GT

Lucknow Super Giants vs Gujarat Titans: एडन मारक्रम और निकोलस पूरन के अर्धशतक और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम ने आईपीएल 2025 में चौथी जीत दर्ज की है. शनिवार को खेले गए मैच में लखनऊ सुपरजायंट्स ने गुजरात टाइटंस को छह विकेट से हरा दिया.

लखनऊ सुपरजायंट्स ने 181 रन के टारगेट को 19.3 ओवर में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया. आयुष बडोनी ने 20 गेंद में 28 रन की नाबाद पारी खेली और छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई.

LSG vs GT Live Score: लखनऊ सुपरजायंट्स ने छह विकेट से जीता मुकाबला

LSG vs GT Live Score: लखनऊ सुपरजायंट्स ने छह विकेट से जीता मुकाबला. 181 रन के लक्ष्य को लखनऊ सुपरजायंट्स ने 19.3 ओवर में हासिल किया. आयुष बदोनी 20 गेंद में 28 रन बनाकर नाबाद रहे.

LSG vs GT Live Score: निकोलस पूरन आउट, लखनऊ का तीसरा विकेट गिरा

LSG vs GT Live Score: निकोलस पूरन आउट, लखनऊ का 155 रन के स्कोर पर तीसरा विकेट गिरा. निकोलस पूरन ने 34 गेंद में 61 रन की पारी खेली.

LSG vs GT Live Score: निकोलस पूरन का अर्धशतक

LSG vs GT Live Score: निकोलस पूरन का अर्धशतक, उन्होंने 23 बॉल में अर्धशतक बनाया है. इस सीजन यह उनका दूसरा अर्धशतक है.

LSG vs GT Live Score: एडन मारक्रम का अर्धशतक, लखनऊ का स्कोर 100 के पार

LSG vs GT Live Score: एडन मारक्रम का अर्धशतक, लखनऊ का स्कोर 100 के पार. लखनऊ ने 10 ओवर में एक विकेट पर 114 रन बना लिए हैं. एडन मारक्रम 26 गेंद में 50 रन और निकोलस पूरन 16 गेंद में 37 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

LSG vs GT Live Score: ऋषभ पंत आउट, लखनऊ सुपरजायंट्स ने पहला विकेट गंवाया

LSG vs GT Live Score: ऋषभ पंत आउट, बतौर ओपनर बल्लेबाजी करने उतरे ऋषभ पंत सिर्फ 21 रन की पारी खेलकर आउट. इस सीजन यह उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर है. लखनऊ सुपरजायंट्स ने 65 रन के स्कोर पर पहला विकेट गंवाया है.

LSG vs GT Live Score: लखनऊ सुपरजायंट्स की शानदार शुरुआत

LSG vs GT Live Score: लखनऊ सुपरजायंट्स की शानदार शुरुआत. एडन मारक्रम और ऋषभ पंत के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है. छह ओवर में लखनऊ सुपरजायंट्स ने बिना किसी नुकसान के 61 रन बनाए हैं. एडन मारक्रम 38 रन और ऋषभ पंत 17 रन बनाकर नाबाद हैं.

LSG vs GT Live Score: ऋषभ पंत- एडन मारक्रम ओपनिंग करने उतरे

LSG vs GT Live Score: ऋषभ पंत- एडन मारक्रम ओपनिंग करने उतरे. पंत लंबे समय बाद आईपीएल में ओपनिंग करने उतरे हैं.

LSG vs GT Live Score: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपरजायंट्स को दिया 181 रन का लक्ष्य

LSG vs GT Live Score: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपरजायंट्स को दिया 181 रन का लक्ष्य. गुजरात टाइटंस की टीम ने 20 ओवर में छह विकेट पर 180 रन बनाए. शार्दुल ठाकुर के आखिरी ओवर में 11 रन बने और गुजरात टाइटंस ने दो विकेट गंवाए.

LSG vs GT Live Score: शार्दुल ठाकुर हैट्रिक से चूके

LSG vs GT Live Score: शार्दुल ठाकुर हैट्रिक से चूके

LSG vs GT Live Score: शार्दुल ठाकुर ने दो लगातार गेंदों पर चटकाए दो विकेट

LSG vs GT Live Score: शार्दुल ठाकुर ने दो लगातार गेंदों पर चटकाए दो विकेट, शार्दुल ने पहले शेफरेन रदरफोर्ड (22 रन) और फिर राहुल तेवतिया को अपना शिकार बनाया. शार्दुल ठाकुर हैट्रिक पर हैं.

LSG vs GT Live Score: गुजरात टाइटंस को लगा चौथा झटका

LSG vs GT Live Score: गुजरात टाइटंस को लगा चौथा झटका, जोस बटलर 16 रन की पारी खेलकर दिग्वेश राठी का शिकार बने.

LSG vs GT Live Score: बिश्नोई ने एक ओवर में चटकाए दो विकेट

LSG vs GT Live Score: बिश्नोई ने एक ओवर में चटकाए दो विकेट, साईं सुदर्शन के बाद वाशिंगटन सुंदर को भेजा पवेलियन, सुंदर सिर्फ दो रन बना सके.  गुजरात टाइटंस के तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं.

LSG vs GT Live Score: गुजरात टाइटंस ने दूसरा विकेट गंवाया, साईं सुदर्शन आउट

LSG vs GT Live Score: गुजरात टाइटंस ने दूसरा विकेट गंवाया, रवि बिश्नोई ने किया साईं सुदर्शन का शिकार. साईं सुदर्शन ने 37 गेंद में 56 रन की पारी खेली.

LSG vs GT Live Score: गुजरात टाइटंस को लगा पहला झटका, शुभमन गिल आउट

LSG vs GT Live Score: आवेश खान ने लखनऊ सुपरजायंट्स को दिलाई पहली सफलता, शुभमन गिल 38 बॉल में 60 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौटे. एडन मारक्रम ने लपका शानदार कैच.

LSG vs GT Live Score: शुभमन गिल का अर्धशतक

LSG vs GT Live Score: शुभमन गिल ने आईपीएल 2025 में दूसरा अर्धशतक जड़ा है. उन्होंने 32 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया है. आईपीएल 2025 में गिल और साईं सुदर्शन के बीच 88 रन (09 ओवर) की साझेदारी हो चुकी है, जो इस सीजन बेस्ट ओपनिंग साझेदारी है.

LSG vs GT Live Score: गिल- सुदर्शन ने दिलाई गुजरात टाइटंस को अच्छी शुरुआत

LSG vs GT Live Score: गिल- सुदर्शन की जोड़ी ने दिलाई गुजरात टाइटंस को अच्छी शुरुआत. दोनों बल्लेबाजों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है. पावरप्ले (छह ओवर) खत्म होने का गुजरात टाइटंस ने बिना किसी नुकसान के 54 रन बना लिए हैं. शुभमन गिल 27 रन और साईं सुदर्शन 26 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

LSG vs GT, Lucknow Super Giants, Gujarat Titans, IPL 2025, Lucknow weather, Rishabh Pant, Shubman Gill
LSG vs GT Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

लखनऊ सुपर जायंट्स (प्लेइंग इलेवन): एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), हिम्मत सिंह, डेविड मिलर, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, आकाश दीप, दिग्वेश सिंह राठी, अवेश खान, रवि बिश्नोई

इम्पैक्ट सब- आयुष बडोनी, प्रिंस यादव, शाहबाज़ अहमद, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, शमर जोसेफ

गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, अरशद खान, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज

इम्पैक्ट सब- प्रसिद्ध कृष्णा, महिपाल लोमरोर, निशांत सिंधु, अनुज रावत, जयंत यादव

LSG vs GT, Lucknow Super Giants, Gujarat Titans, IPL 2025, Lucknow weather, Rishabh Pant, Shubman Gill
LSG vs GT Live Score: लखनऊ सुपरजायंट्स ने टॉस जीता, गेंदबाजी का फैसला

LSG vs GT Live Score: लखनऊ सुपरजायंट्स ने टॉस जीता, गेंदबाजी का फैसला. मिचेल मार्श आज का मुकाबला नहीं खेल रहे हैं, उनकी जगह हिम्मत सिंह आज टीम का हिस्सा हैं. वहीं गुजरात टाइटंस की टीम में कुलवंत खेजरोलिया की जगह वाशिंगटन सुंदर का मौका दिया गया है.

LSG vs GT, Lucknow Super Giants, Gujarat Titans, IPL 2025, Lucknow weather, Rishabh Pant, Shubman Gill
LSG vs GT Live Score: लखनऊ सुपरजायंट्स के सामने गुजरात टाइटंस की चुनौती

LSG vs GT Live Score: आईपीएल 2025 में आज लखनऊ सुपरजायंट्स के सामने गुजरात टाइटंस की चुनौती है. लखनऊ की टीम अपने घर में मुकाबला खेल रही है और टीम जीत की पटरी पर भी लौट चुकी है, मगर प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर मौजूद गुजरात टाइटंस के सामने उसके लिए मुकाबला आसान नहीं होने वाला है. मैच में ऋषभ पंत पर नजरें होगी जो रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं. दोपहर 3.00 बजे टॉस होगा, 3.30 बजे से मुकाबले की शुरुआत होगी.