• Home
  • News
  • LSG vs GT Highlights: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपरजायंट्स को सात विकेट से हराया

LSG vs GT Highlights: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपरजायंट्स को सात विकेट से हराया

Lucknow Super Giants vs Gujarat Titans Match Scorecard and Updates

Edited By : Akhilesh Tripathi |Apr 12, 2026, 02:50 PM IST

Published On Apr 12, 2026, 02:50 PM IST

Last UpdatedApr 12, 2026, 02:50 PM IST

LSG VS GT

LSG VS GT

LSG vs GT Highlights: आईपीएल 2026 के 19वें मैच में गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपरजायंट्स को सात विकेट से हराकर इस सीजन की दूसरी जीत दर्ज की. 165 रन के टारगेट को गुजरात टाइटंस की टीम ने शुभमन गिल (40 बॉल में 56 रन) और जोस बटलर (37 बॉल में 60 रन) के अर्धशतक से 18.4 ओवर में हासिल कर लिया. लखनऊ सुपरजायंट्स की इस सीजन यह दूसरी हार है.

इससे पहले लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 164 रन बनाए. एडेन मारक्रम ने सबसे ज्यादा 30 रन बनाए. निकोलस पूरन ने 19 रन की पारी खेली. वही ऋषभ पंत, अब्दुल समद और मुकुल चौधरी ने 18-18 रन बनाए. गुजरात के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने चार ओवर में 28 रन देकर चार विकेट लिए. अशोक शर्मा को दो सफलता मिली.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

लखनऊ सुपर जाइंट्स (प्लेइंग इलेवन): मिशेल मार्श, एडेन मार्कराम, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बडोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, अवेश खान, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव

इम्पैक्ट सब- मणिमारन सिद्धार्थ, जॉर्ज लिंडे, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, शाहबाज़ अहमद, मयंक यादव

गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, अशोक शर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा

इम्पैक्ट सब- शाहरुख खान, मानव सुथार, जेसन होल्डर, कुलवंत खेजरोलिया, अनुज रावत

Editor's Pick