• Home
  • News
  • LSG vs PBKS Mayank bowled serious heat says LSG coach Morne Morkel

IPL 2024: मयंक यादव की रफ्तार और लैंग्थ के पीछे मोर्नी मोर्कल, जीत के बाद हुआ खुलासा

21 साल के गेंदबाज मयंक यादव ने शनिवार को लगातार 150 किलोमीटर से अधिक रफ्तार की गेंद फेंक कर पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों को जमकर परेशान किया.

Edited By : Vanson Soral |Mar 31, 2024, 02:22 PM IST

Published On Mar 31, 2024, 02:22 PM IST

Last UpdatedMar 31, 2024, 02:22 PM IST

Morne Morkel

PIC- TWITTER/IPL

लखनऊ। पंजाब किंग्स को 21 रन से हराकर आईपीएल 2024 में पहली जीत दर्ज करने वाली लखनऊ सुपर जाइंट्स के गेंदबाजी कोच मोर्नी मोर्कल ने तेज गेंदबाज मयंक यादव की तारीफ करते हुए कहा कि उसने लैंग्थ और बाउंसर का सही इस्तेमाल किया. मयंक ने 27 रन देकर तीन अहम विकेट चटकाये.

मोर्कल ने खोला मयंक की सफलता का राज

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मैच के बाद मोर्कल ने कहा, ‘‘मयंक ने इतनी उमस के बीच इस रफ्तार से शानदार गेंदबाजी की. उसके लिये पिछला साल कठिन था चूंकि पहले अभ्यास मैच के बाद वह चोटिल हो गया था. हमने उसे अपनी लैंग्थ बनाये रखने और बाउंसर का सही इस्तेमाल करने के लिये कहा था.’’ उन्होंने कहा, ‘‘गेंदबाजों ने यह जीत दिलाई. पहले टाइमआउट में ही गेंदबाजों से मैच में बने रहने के लिये कहा था और उसके बाद मयंक ने ऐसी शानदार गेंदबाजी की.’’

मयंक की रफ्तार से हारा पंजाब 

वहीं पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन ने कहा कि लियाम लिविंगस्टोन के चोटिल होने से टीम के प्रदर्शन पर असर पड़ा चूंकि वह चौथे नंबर पर नहीं उतर सके.

उन्होंने कहा, ‘‘लखनऊ ने अच्छा खेला. लिविंगस्टोन के चोटिल होने से हमारे प्रदर्शन पर असर पड़ा लेकिन मयंक की रफ्तार ने भी हमें हरा दिया. उसकी गेंदों को खेलना अच्छा लगा और उसकी रफ्तार ने मुझे हैरान कर दिया.’’ उन्होंने कहा ,‘‘हम अपनी गलतियों से सबक लेकर अगले मैचों में बेहतर रणनीति के साथ आयेंगे और उस पर अमल करेंगे.’’

Editor's Pick